बंगाल में टीएमसी की नहीं अपराधियों की सरकार: गिरिराज सिंह

नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को निशाने पर लेते हुए कहा कि बंगाल में टीएमसी की सरकार नहीं बल्कि अपराधियों की सरकार है।

आईएएनएस से बातचीत में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी एक महिला हैं, फिर भी वहां अपराधियों की सरकार बनी है। यह टीएमसी की सरकार नहीं है, यह अपराधियों की सरकार है। भारत की संस्कृति में प्रधानमंत्री या गृह मंत्री का अपमान करना गलत है, लेकिन अब ममता बनर्जी गाली-गलौज करते हुए उन्होंने एक महिला पर शारीरिक हमला भी शुरू कर दिया है। एक महिला पर इस हमले के गंभीर नतीजे होंगे और आने वाले दिनों में उन्हें इसका एहसास होगा।

जी राम जी कानून को लेकर विपक्ष के हंगामे और 5 जनवरी 2026 से विरोध प्रदर्शन के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने सुधारों पर पूरी तरह से काम किया है, खासकर मजदूरों के लिए, चार लेबर कोड में सुधार किए हैं, और यह ‘जी राम जी’ का ऐसा सुधार लागू किया है जिससे कांग्रेस को परेशानी होने लगी है क्योंकि कांग्रेस और विपक्ष को ‘राम’ नाम भी पसंद नहीं है। यह सुधार यह सुनिश्चित करता है कि मजदूरों को 125 दिन काम मिलेगा। विपक्ष इसीलिए शोर मचा रहा है क्योंकि उसे राम नाम से ही नफरत है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि मैं विपक्ष से पूछ रहा हूं कि राम के नाम से नफरत है या फिर जी राम जी कानून के तहत मजदूरों को जो 125 दिनों का रोजगार मिलेगा, उससे नफरत है या फिर लेबर कोड में सुधार किया गया, इससे नफरत है।

राम मंदिर से विपक्ष के नेताओं की दूरी पर गिरिराज सिंह ने कहा कि विपक्ष को ‘राम’ नाम से नफरत है। इसीलिए न तो कांग्रेस और न ही विपक्ष दर्शन के लिए गया। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। राम नाम से नफरत के कारण उन्हें ‘जी राम जी’ से भी नफरत हो गई है।

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा के महाकाल मंदिर जाने और मौलवियों द्वारा जारी फतवे पर गिरिराज सिंह ने कहा कि ये मौलवी नफरत फैलाते हैं। अभिनेत्री दर्शन करने गई थीं। उन्होंने क्या गलत किया? उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया, बस दर्शन करने गईं और आशीर्वाद लिया। हम सभी भारत के सपूत हैं। पंत बदलने से पूर्वज नहीं बदलते है, मौलवी सिर्फ नफरत फैलाते हैं।

–आईएएनएस

राष्ट्रीय एकता के लिए धीरे-धीरे मदरसों की संख्या की जाए कम: संजय निरुपम

मुंबई । शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता संजय निरुपम ने गुरुवार को मदरसा शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाया है। उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "भारत में एक कानून,...

पीएम मोदी इन्फ्लुएंसर के भी इन्फ्लुएंसर हैं, मैं बहुत प्रभावित हूं: मैथिली ठाकुर

पटना । प्रधानमंत्री मोदी के इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स होने पर भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पीएम इन्फ्लुएंसर के भी इन्फ्लुएंसर हैं, मैं...

देश को बदनाम करने वालों को हिमाचल सरकार दे रही पनाह: सांसद अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली । हिमाचल प्रदेश पुलिस और दिल्ली पुलिस के बीच हुए विवाद पर राजनीति भी तेज हो गई है। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने हिमाचल सरकार पर निशाना साधते...

एआई समिट में कांग्रेस युवा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन निंदनीय, हरियाणा विधानसभा में बोले सीएम सैनी

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि इंडिया एआई समिट के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की हरकत से देश की...

इजरायल में पीएम मोदी का ग्रैंड वेलकम, नेतन्याहू ने ड्रेस से जोड़ा बेहद खास कनेक्शन

तेल अवीव । इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू सपत्नी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने पहुंचे। इस दौरान एक पल ऐसा भी आया जिसने पीएम मोदी को खिलखिलाकर...

हरियाणा सरकार से जुड़े आईडीएफसी बैंक फ्रॉड मामला: 4 आरोपियों को 7 दिन की रिमांड

चंडीगढ़ । आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में लगभग 590 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इन चारों आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में...

साइबर धोखाधड़ी को लेकर रेलवे ने जारी किया अलर्ट, संदिग्ध कॉल या मैसेज की जानकारी पुलिस को दें

नई दिल्ली । साइबर धोखाधड़ी को लेकर रेलवे ने पेंशनभोगियों के लिए अलर्ट जारी कर कहा है कि कोई भी रेलवे अधिकारी सोशल मीडिया या कॉल के माध्यम से गोपनीय...

एआई समिट 2026: श्रीलंका के राष्ट्रपति ने मानवता सेवा, सांस्कृतिक विविधता और वैश्विक एआई सहयोग पर जोर दिया

नई द‍िल्‍ली । नई द‍िल्‍ली में 17 से 20 फरवरी तक इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का आयोजन हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुलावे पर सम‍िट में भाग लेने श्रीलंका...

पीएम मोदी की इजरायल यात्रा, संसद में संबोधन से इतिहास रचने तक, यहां जानें पूरा शेड्यूल

तेल अवीव । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेशी जमीन पर एक और इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं। पीएम मोदी नेसेट यानी इजरायली संसद को संबोधित करेंगे और ऐसा करने...

पटना में प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान, उनकी मांगों को लेकर सीएम से मिलूंगा

पटना । बिहार की राजधानी पटना में चौकीदार दफादार संघ के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने निंदा...

मंत्रियों-विधायकों को नियंत्रित करना सीएम की जिम्मेदारी: डीके शिवकुमार

बेंगलुरु । कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच राज्य के उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने मंगलवार को कहा कि मंत्रियों और विधायकों को नियंत्रित...

कांग्रेस के अंदर खानदानी समस्या, देश की जनता इलाज करेगी : सुधांशु त्रिवेदी

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में एआई समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध-प्रदर्शन पर...

admin

Read Previous

‘विकसित भारत-जी राम जी’ योजना पर कांग्रेस के दुष्प्रचार का जवाब देने को अभियान चलाएगी झारखंड भाजपा: आदित्य साहू

Read Next

झारखंड में साल के आखिरी दिन 18 आईपीएस की ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई अफसरों को प्रमोशन भी मिला

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com