‘विकसित भारत-जी राम जी’ योजना पर कांग्रेस के दुष्प्रचार का जवाब देने को अभियान चलाएगी झारखंड भाजपा: आदित्य साहू

रांची । झारखंड प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कांग्रेस पर ‘विकसित भारत-जी राम जी’ योजना को लेकर दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने बुधवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस गांव, गरीब और किसान विरोधी पार्टी है और जब भी भ्रष्टाचार और लूट पर लगाम कसने की कोशिश होती है, कांग्रेस को परेशानी होने लगती है। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत-जी राम जी’ योजना को लेकर कांग्रेस के दुष्प्रचार का भाजपा पूरी ताकत से जवाब देगी।

भाजपा कार्यकर्ता योजना के समर्थन में व्यापक अभियान चलाएंगे और गांव-गांव जाकर लोगों को इस नई योजना की वास्तविक जानकारी देंगे। सांसद ने बताया कि 8 से 10 जनवरी तक सभी मंडलों में भाजपा कार्यकर्ता विशेष अभियान के तहत इस योजना की विशेषताओं को जनता के सामने रखेंगे और कांग्रेस के आरोपों का तथ्यात्मक जवाब देंगे।

आदित्य साहू ने कहा कि मनरेगा लंबे समय से भ्रष्टाचार और लूट का केंद्र बन चुकी थी। कई बार सुधार के प्रयास किए गए, लेकिन स्थिति में कोई ठोस बदलाव नहीं आया। उन्होंने कहा कि झारखंड के कई जिलों में मनरेगा घोटाले सामने आए हैं। खूंटी जिले में 24 करोड़ रुपए के गबन मामले में एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को जेल जाना पड़ा, जो इस भ्रष्टाचार का बड़ा उदाहरण है। उनके अनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 में मनरेगा से जुड़े 193.67 करोड़ रुपए के गबन के मामले दर्ज किए गए, जबकि 2025-26 में 23 राज्यों में कागजों पर ऐसे कार्य दर्शाए गए, जो जमीन पर मौजूद ही नहीं थे।

सांसद ने कहा कि कई स्थानों पर श्रम आधारित कार्यों में मशीनों का इस्तेमाल किया गया, जिससे योजना की मूल भावना को ठेस पहुंची। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के बाद केवल 7.61 प्रतिशत परिवार ही 100 दिन का रोजगार पूरा कर पाए। सरकार के प्रयासों से महिलाओं की भागीदारी और सक्रिय श्रमिकों की संख्या बढ़कर 12.11 करोड़ तक पहुंची, लेकिन 99 प्रतिशत ई-भुगतान के बावजूद कई जगह कार्य धरातल पर नहीं उतर सके।

उन्होंने कहा कि इन्हीं परिस्थितियों के कारण नए अधिनियम की आवश्यकता पड़ी। विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण), जिसे ‘जी राम जी’ योजना के रूप में लागू किया गया है, मनरेगा का विकसित और अधिक प्रभावी रूप है। इस योजना के तहत ग्रामीण श्रमिकों को अब 100 के बजाय 125 दिन का रोजगार मिलेगा।

कृषि कार्यों को ध्यान में रखते हुए साल में 60 दिन नो-वर्क अवधि रखी गई है, ताकि मजदूर खेती के काम में लग सकें और किसानों को समय पर श्रमिक उपलब्ध हो सकें। शेष 300 दिनों में से 125 दिन काम की गारंटी दी गई है और काम नहीं मिलने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ता देने का भी प्रावधान है। इस योजना में केंद्र और राज्य सरकार की हिस्सेदारी 60:40 होगी।

–आईएएनएस

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

admin

Read Previous

साल के आखिरी दिन सेंसेक्स 545 अंक बढ़कर बंद, मिडकैप और स्मॉलकैप भी चमके

Read Next

बंगाल में टीएमसी की नहीं अपराधियों की सरकार: गिरिराज सिंह

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com