‘गठबंधन अभी जिंदा है’, राजद को लेकर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर का दावा

नई दिल्ली । बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं के सुर एक-दूसरे से मेल नहीं खा रहे हैं।

कांग्रेस नेता शकील अहमद ने जहां राजद को कांग्रेस के लिए बोझ बताते हुए आगे बढ़ने की नसीहत दी। वहीं, कांग्रेस सांसद तारिक अनवर उनके बयान से सहमत नहीं हैं। तारिक अनवर का मानना है कि गठबंधन राजद के साथ ही बना रहेगा।

नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत में जब कांग्रेस सांसद तारिक अनवर से शकील अहमद के बयान पर प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उन्होंने कहा कि हमारा राजद के साथ रिश्ता और गठबंधन है, क्योंकि यह इंडिया ब्लॉक गठबंधन का हिस्सा है। जब तक यह इंडिया ब्लॉक गठबंधन का हिस्सा रहेगा, तब तक यह हमारे गठबंधन का भी हिस्सा रहेगा। उनकी अपनी निजी राय हो सकती है।

उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति विशेष के जरिए गठबंधन नहीं होता। गठबंधन का फैसला दिल्ली से शीर्ष नेतृत्व करता है।

राजद को लेकर शकील अहमद ने कहा था कि कांग्रेस को राजद से कोई लाभ नहीं होने वाला है। कांग्रेस को आगे बढ़ जाना चाहिए।

गाजियाबाद में हिंदू संगठनों के सदस्यों द्वारा तलवारें और कुल्हाड़ियां बांटने पर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा कि ऐसी चीजों पर सख्ती से रोक लगाने की जरूरत है। हम किस तरफ जा रहे हैं, इस बारे में हमारी केंद्र और राज्य सरकारों दोनों को सोचने की जरूरत है। अगर इस तरह हथियार बांटे जाते रहे और अगर नफरत व दुश्मनी को खुलेआम बढ़ावा दिया गया, तो यह भविष्य में हमारे देश को जरूर नुकसान पहुंचाएगा।

उन्होंने कहा कि हमारी एकता अखंडता को नुकसान होगा।

भाजपा द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के अयोध्या में राम मंदिर न जाने पर आलोचना करने पर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा कि आस्था हर व्यक्ति का निजी मामला है। इसे किसी पर जबरदस्ती थोपा नहीं जा सकता।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

चुनाव नजदीक आने पर मंदिरों की दिखावा कर रहीं ममता बनर्जी: वीएचपी प्रवक्ता विनोद बंसल

Read Next

थाईलैंड ने कंबोडिया के 18 सैनिकों को किया रिहा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com