थाईलैंड ने कंबोडिया के 18 सैनिकों को किया रिहा

बैंकॉक/नोम पेन्ह । थाईलैंड ने बुधवार को 18 कंबोडियाई सैनिकों को रिहा कर दिया। ये रिहाई दोनों देशों के बीच हाल ही में हुए शांति समझौते की शर्तों को पूरा करती है।

दक्षिण-पूर्व एशियाई पड़ोसी शनिवार दोपहर लड़ाई रोकने पर राजी हो गए थे, जिससे लगभग 20 दिनों से चले संघर्ष पर विराम लग गया था। रॉयटर्स के अनुसार, इस संघर्ष में करीब 101 लोग मारे गए और दोनों तरफ के पांच लाख से ज्यादा लोग बेघर हो गए थे। संघर्ष के दौरान फाइटर जेट का प्रयोग हुआ और रॉकेट दागे गए थे।

शनिवार को दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों ने थाईलैंड के चंतबुरी प्रांत और कंबोडिया के पैलिन प्रांत के बीच बॉर्डर चेकपॉइंट पर सीज फायर समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

थाईलैंड के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “18 कंबोडियाई सैनिकों को वापस भेजना सद्भावना और भरोसा बनाने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मानवीय सिद्धांतों का पालन करने के तौर पर किया गया।”

कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह रिहाई “निकट भविष्य में दोनों देशों और उनके लोगों के फायदे के लिए शांति, स्थिरता और रिश्तों के पूरी तरह से सामान्य होने के लिए अच्छा माहौल बनाती है।”

एबीसी न्यूज के अनुसार, क्षेत्रीय दावों को लेकर दो दौर की विनाशकारी लड़ाई के बाद सैनिकों की रिहाई को लेकर कुछ रुकावट थी। थाईलैंड ने कहा था कि जिनेवा घोषणापत्र के नियमों के तहत उन्हें इन लोगों को रखने की इजाजत है। दावा किया गया था कि कैदियों को इंटरनेशनल रेड क्रॉस कमेटी से मिलने और इंटरनेशनल मानवीय कानून के तहत आने वाले दूसरे अधिकारों की इजाजत दी गई थी।

कंबोडियाई रक्षा मंत्रालय ने कहा, “थाईलैंड की तरफ से 155 दिनों से हिरासत में लिए गए अठारह कंबोडियाई सैनिकों को रिहा कर दिया गया और वे सुरक्षित अपने वतन लौट आए।”

प्रवक्ता माली सोचेता ने कहा कि रिहाई 27 दिसंबर को जनरल बॉर्डर कमेटी (जीबीसी) की तीसरी विशेष बैठक के संयुक्त बयान के 11वें प्वाइंट के अनुसार की गई, जिसमें 72 घंटे के सीजफायर का पूरी तरह पालन करने के बाद रिहाई की बात कही गई थी, जो 27 दिसंबर को दोपहर से लागू था।

सैनिकों की वापसी आसियान के पर्यवेक्षक दल और इंटरनेशनल कमिटी ऑफ द रेड क्रॉस की निगरानी में हुई।

पहले सीजफायर लागू होने के बाद 29 जुलाई की सुबह थाई सैनिकों ने बीस कंबोडियाई सैनिकों को पकड़ लिया था। दो को 1 अगस्त को वापस सौंप दिया गया था।

–आईएएनएस

ईरान ने कहा, हमारे वाणिज्यिक जहाज पर अमेरिकी गोलीबारी का जल्द जवाब देंगे

तेहरान । मीडिया रिपोर्टों के अनुसार ईरान के शीर्ष संयुक्त सैन्य कमान ने सोमवार को कहा कि अमेरिकी सेना द्वारा किए गए “सशस्त्र समुद्री डकैती” के खिलाफ ईरान जल्द ही...

अमेरिका से व्यापारिक तनाव के बीच कनाडा के प्रधानमंत्री ने आर्थिक विविधीकरण पर दिया जोर

ओटावा । कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा कि अमेरिका के साथ करीबी संबंधों पर आधारित कनाडा की पूर्व ताकतें अब “कमज़ोरियां” बन गई हैं, जिन्हें वैश्विक व्यापार के...

इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में बफर जोन का नक्शा किया जारी, सीजफायर के बावजूद ऑपरेशन किए तेज

यरूशलम । इजरायल की सेना ने दक्षिणी लेबनान में एक बफर जोन बनाने का मैप जारी किया है। इसमें लेबनानी इलाके के अंदर कई किलोमीटर तक फैला एक बड़ा इलाका...

बांग्लादेश में तेल संकट को लेकर बिगड़े हालात, पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें लगीं

ढाका । ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव का असर दुनिया के कई देशों पर पड़ रहा है। बांग्लादेश भी इससे अछूता नहीं है। बांग्लादेश में ईंधन की...

अमेरिका में पिता बना हत्यारा: 8 मासूमों की ली जान, याद दिला दिया ‘फैमिलिसाइड’ का खौफनाक इतिहास

नई दिल्ली | अमेरिका के लुइसियाना राज्य के शरेवपोर्ट में 19 अप्रैल को जो हुआ, वह सोच से परे था। दिल दहला देने वाले मामले ने एक बार फिर उस...

आईबीसी ने भारत में बदली दिवालिया कंपनियों की दशा, एसेट वैल्यू रिकवरी को मिला बढ़ावा: पीएचडीसीसीआई उपाध्यक्ष

नई दिल्ली । दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) ने भारत में दिवालिया प्रक्रिया में गई कंपनियों का समाधान जल्द करने में बड़ी भूमिका निभाई है और इससे एसेट वैल्यू...

नाटो महासचिव मार्क रूटे ने अलायंस से अमेरिका के निकलने की संभावना को किया खारिज

बर्लिन । नाटो के महासचिव मार्क रूटे ने एक इंटरव्यू में अलायंस से अमेरिका के संभावित हटने की चिंताओं को खारिज कर दिया है। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच...

बुल्गारिया: 5 साल में 8वीं बार संसदीय चुनाव, आखिर वजह क्या?

सोफिया । बुल्गारिया में रविवार को लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करते दिखे। बाल्कन प्रायद्वीप में मौजूद इस देश ने पांच साल में आठवीं बार संसदीय चुनाव होते देखा है।...

इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी ने अल-कादिर ट्रस्ट मामले में सजा सस्पेंड करने की मांग की, स्वास्थ्य का दिया हवाला

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी ने स्वास्थ्य का हवाला देकर अल-कादिर ट्रस्ट मामले में सजा को सस्पेंड...

इजरायल-लेबनान सीजफायर का वैश्विक स्तर पर स्वागत, खाड़ी देशों ने उल्लंघन से बचने पर दिया जोर

नई दिल्ली । इजरायल और लेबनान के बीच दस दिनों का सीजफायर हुआ है। सीजफायर की खबर से लेबनान के लोगों में खुशी और जश्न का माहौल है। लोग खुशी...

सीजफायर के दौरान इजरायल दक्षिणी लेबनान में 10 किमी का सुरक्षा जोन बनाए रखेगा : नेतन्याहू

यरूशलम । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हिजबुल्लाह के साथ युद्धविराम लागू होने के बाद भी इजरायल दक्षिणी लेबनान में 10 किलोमीटर का सुरक्षा क्षेत्र बनाए रखेगा।...

अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इजरायल-लेबनान सीजफायर का किया स्वागत

बेरूत । इजरायल और लेबनान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आखिरकार राहत की खबर सामने आई है। शुक्रवार को दोनों देशों के बीच 10 दिनों का युद्धविराम लागू हो...

admin

Read Previous

‘गठबंधन अभी जिंदा है’, राजद को लेकर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर का दावा

Read Next

कैलिफोर्निया में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.9 मापी गई तीव्रता

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com