शेख हसीना ने हिंडन में सेफ हाउस में बिताई दूसरी रात

गाजियाबाद । बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना अपनी बहन के साथ गाजियाबाद में हिंडन एयरबेस के सेफ हाउस में रुकी हुई हैं। शेख हसीना की यह दूसरी रात सेफ हाउस में कटी।

मंगलवार को दिन भर हिंडन एयर बेस में वीवीआईपी मूवमेंट देखने को मिला। बांग्लादेश एंबेसी की कई गाड़ियां भी हिंडन एयरबेस के अंदर जाती हुई दिखाई दी।

सूत्रों की मानें तो जल्द ही शेख हसीना के मूवमेंट का प्लान बन सकता है, जिसके लिए लगातार तैयारी की जा रही है।

हिंडन एयर बेस के बाहर सब कुछ सामान्य तरीके से चल रहा है, लेकिन अंदर सेफ हाउस के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है। सेफ हाउस तक किसी आम इंसान का पहुंचना बिल्कुल नामुमकिन है। साथ ही सेफ हाउस का रास्ता हिंडन एयरबेस के मुख्य द्वार से किसी भूल भुलैया से कम नहीं है। कई किलोमीटर में पहले इंडियन एयर बेस में सेफ हाउस तक कैसे पहुंच जाए यह वहां के कर्मचारी ही जानते हैं।

बांग्लादेश में हिंसा के बाद भारत पहुंची बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में हिंडन एयर बेस में बने सेफ हाउस में अपनी दूसरी रात बिताई है। शेख हसीना बांग्लादेश के वायुसेना के विमान से अपनी बहन रिहाना के साथ सोमवार शाम गाजियाबाद के हिंडन एयर बेस पर उतरी थीं। उनकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए वायु सेना के गरुड़ कमांडो को लगाया गया है।

इसके साथ-साथ हिंडन एयर बेस के मुख्य द्वार से लेकर अंदर सभी जगह पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को तैनात कर दिया गया है। किसी को भी सेफ हाउस तक जाने की इजाजत नहीं है।

आगे की क्या स्थिति होगी, यह पूरी तरीके से स्पष्ट नहीं है। इसलिए माना जा रहा है कि शेख हसीना अपनी बहन के साथ हिंडन एयरबेस के सेफ हाउस में ही कुछ दिन बिता सकती हैं।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने पर पीएम मोदी ने की पीटी उषा से बात

Read Next

बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच अवामी लीग के 20 नेता मृत पाए गए

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com