विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने पर पीएम मोदी ने की पीटी उषा से बात

नई दिल्ली । पेरिस ओलंपिक में भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा से बात की। पीएम मोदी ने उनसे इस मुद्दे और विनेश फोगाट के बाहर होने के बाद भारत के पास मौजूद विकल्पों के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी मांगी है।

सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी ने पीटी उषा से विनेश के मामले में हर संभव सभी विकल्पों का पता लगाने के लिए कहा है। उन्होंने पीटी उषा से यह भी आग्रह किया कि अगर इससे विनेश फोगाट को मदद मिलती है तो वह अयोग्यता के संबंध में कड़ा विरोध दर्ज कराएं।

इससे पहले पेरिस ओलंपिक में भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी ने लिखा, ”विनेश, आप चैंपियनों में चैंपियन हैं! आप भारत का गौरव हैं और हर भारतीय के लिए प्रेरणा हैं। आज की असफलता दुख देती है। काश मैं शब्दों में उस निराशा को व्यक्त कर पाता जो मैं अनुभव कर रहा हूं। साथ ही, मैं जानता हूं कि आप लचीलेपन की प्रतिमूर्ति हैं। चुनौतियों का सामना करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है और मजबूत होकर वापस आओ! हम सब आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।”

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी विनेश के अयोग्य घोषित होने पर एक्स पोस्ट में लिखा, ”विनेश फोगाट के फाइनल में न खेल पाने की चर्चा के तकनीकी कारणों की गहरी जांच-पड़ताल हो और सुनिश्चित किया जाए कि सच्चाई क्या है और इसके पीछे की असली वजह क्या है।”

भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट 50 किलोग्राम महिला वर्ग की रेसलिंग के फाइनल से बाहर हो गई हैं। फोगाट को ओवरवेट होने की वजह से डिसक्वालीफाई किया गया है। भारतीय कुश्ती और देश के लिए यह एक बड़ा झटका है, क्योंकि विनेश फोगाट गोल्ड मेडल जीतने के बेहद करीब थीं।

भारतीय ओलंपिक संघ ने कहा, “भारतीय दल महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग से विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित किए जाने की खबर आपसे साझा करता है। रात भर टीम द्वारा किए गए बेहतरीन प्रयासों के बावजूद, आज सुबह उनका वजन 50 किग्रा से कुछ ग्राम अधिक था। इस समय दल द्वारा कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी। भारतीय दल आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है। वह मौजूदा प्रतियोगिताओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहेगी।”

इसके अलावा, भारतीय पहलवान को यूडब्ल्यूडब्ल्यू नियमों के अनुसार अंतिम स्थान दिया जाएगा।

–आईएएनएस

आईपीएल 2026: ध्रुव-यशस्वी ने खेली अर्धशतकीय पारी, जीटी के खिलाफ आरआर ने 6 विकेट खोकर बनाए 210 रन

अहमदाबाद । आईपीएल 2026 के 9वें मुकाबले में शनिवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स के साथ हो रही है। पहले बल्लेबाजी करते हुए...

आईपीएल 2026: आयुष-शिवम की दमदार पारी, पीबीकेएस के खिलाफ सीएसके ने 5 विकेट खोकर बनाए 209 रन

चेन्नई । आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की भिड़ंत पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के साथ हो रही है। एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में पहले...

रासी वैन डर डुसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, दक्षिण अफ्रीका के लिए खेले 146 मैच

नई दिल्ली । दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज रासी वैन डर डुसेन ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। 37 साल के धाकड़ बल्लेबाज ने सोशल...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अजिंक्य नाइक ने की मुलाकात, 1 लाख दर्शक क्षमता वाले स्टेडियम के निर्माण पर चर्चा

मुंबई । मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र (एमएमआर) में एक विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम के विकास को आगे बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री...

आईपीएल 2026: गिल-बटलर की शानदार पारी, गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को दिया 163 रन का लक्ष्य

न्यू चंडीगढ़ । गुजरात टाइटंस ने मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स को जीत के...

अनिल कुंबले ने की रोहित शर्मा की तूफानी पारी की जमकर तारीफ, बाकी टीमों की बढ़ सकती है मुश्किलें

नई दिल्ली | भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले ने रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की है। आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ...

विमेंस टी20 रैंकिंग: टॉप-10 बल्लेबाजों में शामिल हुईं जॉर्जिया वोल, हरमनप्रीत को एक स्थान का फायदा

दुबई । आईसीसी की ताजा रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की उभरती हुई ओपनर जॉर्जिया वोल अपने करियर में पहली बार बैटिंग रैंकिंग के टॉप 10 में शामिल हो गई हैं। वहीं,...

‘वह टीम में नई ऊर्जा भर देते हैं,’ डिविलियर्स ने कोहली को बताया आरसीबी की ‘धड़कन’

नई दिल्ली । रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के पूर्व सुपरस्टार एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए उन्हें फ्रेंचाइजी की नींव बताया है। कोहली अब तक सभी 18...

टी20 वर्ल्ड कप: फाइनल में चली संजू, अभिषेक और ईशान की तिकड़ी, न्यूजीलैंड को 256 रन का टारगेट

अहमदाबाद । संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में जीत के लिए...

‘भारतीय खिलाड़ी काफी आत्मविश्वास में हैं,’ पृथ्वी शॉ के कोच को खिताब जीतने की उम्मीद

वसई-विरार । भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाना है। क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के बचपन...

टी20 रिकॉर्ड: न्यूजीलैंड के खिलाफ 271 रन बना चुका भारत, सिर्फ 66 रन पर सिमटी है कीवी टीम

नई दिल्ली । भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला जाना है। टी20 फॉर्मेट में अब तक...

बाबर आजम और फखर जमान बाहर, बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम घोषित

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन की गाज बाबर आजम पर गिरी है। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम की घोषणा कर...

admin

Read Previous

वायनाड भूस्खलन को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे केंद्र सरकार : राहुल गांधी

Read Next

शेख हसीना ने हिंडन में सेफ हाउस में बिताई दूसरी रात

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com