पीएम मोदी के शासन और नेतृत्व पर लिखी पुस्तक पोप फ्रांसिस को भेंट की गई

नई दिल्ली । पोप फ्रांसिस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी गई पुस्तक ‘मोदी@20 : ड्रीम्स मीट डिलीवरी’ और ‘मन की बात : इग्नाइटिंग कलेक्टिव चेंज’ भेंट की गई। इसकी जानकारी ब्लूक्राफ्ट डिजिटल फाउंडेशन ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी।

ब्लूक्राफ्ट डिजिटल फाउंडेशन ने इसकी फोटो भी शेयर की, जिसमें देखा जा सकता है कि भाजपा नेता अनिल एंटनी, पोप फ्रांसिस को पीएम मोदी की पुस्तक भेंट कर रहे हैं।

ब्लूक्राफ्ट डिजिटल फाउंडेशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, “यह ब्लूक्राफ्ट डिजिटल फाउंडेशन के लिए बहुत गर्व की बात है, क्योंकि ‘मोदी@20 : ड्रीम्स मीट डिलीवरी’ और ‘मन की बात : इग्नाइटिंग कलेक्टिव चेंज’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन और नेतृत्व को दर्शाने वाली दो किताबें पोप फ्रांसिस को भेंट की गईं।”

वहीं, अनिल एंटनी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी फोटो शेयर करते हुए लिखा, ”भारतीय प्रतिनिधिमंडल के एक भाग के रूप में वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस से मिलकर बहुत धन्य हो गया। इस बातचीत के दौरान उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी की दो पुस्तकें ‘मोदी@20 : ड्रीम्स मीट डिलीवरी’ और ‘मन की बात @100 : इग्नाइटिंग कलेक्टिव गुडनेस’ भेंट की।”

हाल ही में वेटिकन सिटी में आयोजित एक समारोह में भारतीय पादरी जॉर्ज जैकब कूवाकड को पोप फ्रांसिस द्वारा पवित्र रोमन कैथोलिक चर्च के कार्डिनल के रूप में पदोन्नत किया गया था। प्रधानमंत्री मोदी ने इस समारोह में भारतीय प्रतिनिधिमंडल को भेजा था, जिसमें अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन, सांसद सतनाम सिंह संधू, पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर, कोडिक्कुन्निल सुरेश, अनिल एंटनी, अनूप एंटनी और टॉम वडक्कन शामिल थे।

‘मोदी@20 : ड्रीम्स मीट डिलीवरी’ पुस्तक का विमोचन 11 मई 2022 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में तत्कालीन उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने किया था। इस पुस्तक को रूपा प्रकाशन ने पब्लिश किया है। यह पुस्तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 20 साल की राजनीतिक यात्रा के बारे में है, जिसमें गुजरात के तीन बार मुख्यमंत्री और बाद में उनके भारत के दो बार प्रधानमंत्री के रूप में शासन के बारे में बताया गया है।

ब्लूक्राफ्ट डिजिटल फाउंडेशन ने प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात @100 : इग्नाइटिंग कलेक्टिव गुडनेस’ पर किताब लॉन्च की थी। पीएम मोदी हर महीने अपने मासिक रेडियो प्रोग्राम ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देशवासियों से संवाद करते हैं और कई विषयों से जनता को अवगत कराते हैं। इस दौरान देशवासियों से जुड़ी उपलब्धियों का जिक्र भी करते हैं।

–आईएएनएस

कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद बोले नसीमुद्दीन सिद्दीकी, ‘मुझे सम्मान नहीं चाहिए, काम चाहिए’

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए तमाम रणनीतियां बनाने में जुटी हुई है। इसी बीच...

बिहार: मसौढ़ी अग्निकांड में दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत

पटना । बिहार के पटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर हुए भीषण अग्निकांड में दो नाबालिग बच्चों की जलकर मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे...

जम्मू-कश्मीर: अवैध गतिविधियों के चलते पुलिस ने नागरोटा में होटल को किया सील

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के जम्मू जिले में अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि नागरोटा इलाके में एक होटल को कथित अवैध गतिविधियों के चलते सील कर दिया गया है। पुलिस...

राहुल गांधी में इंदिरा गांधी की तरह इमरजेंसी वाली मानसिकता है: शहजाद पूनावाला

नई दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कांग्रेस के पूर्व नेता शकील अहमद के बयानों पर भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि...

देश और मुंबई के लिए खतरा बन चुकी है भाजपा: अतुल लोंढे पाटिल

नई दिल्ली । कांग्रेस के प्रवक्ता अतुल लोंढे पाटिल ने एक बयान में भारतीय जनता पार्टी को लेकर तल्ख टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भाजपा अब सिर्फ एक राजनीतिक दल...

बिहार में कांग्रेस को मजबूत करने पर फोकस, विधायकों के पार्टी छोड़ने की खबरें बेबुनियाद: अभिषेक रंजन

नई दिल्ली । दिल्ली में हुई बिहार कांग्रेस की बैठक के बाद कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन ने कहा कि यह कोई खास बैठक नहीं थी, बल्कि एक सामान्य और नियमित...

ईडी डायरेक्टर ने आई-पैक पर छापे के दौरान सीएम ममता बनर्जी के बाधा डालने पर मांगी रिपोर्ट

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के निदेशक राहुल नवीन ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल सरकार के उन अधिकारियों और पुलिस अफसरों की जानकारी मांगी, जो ईडी की छापेमारी और तलाशी...

एनडीए की रैली में पलानीस्वामी ने डीएमके पर बोला हमला, कहा-‘सही समय आ गया है’

चेन्नई । एआईएडीएमके के महासचिव एडप्पाडी के पलानीस्वामी ने शुक्रवार को सत्तारूढ़ डीएमके पर तीखा राजनीतिक हमला किया। उन्‍होंने घोषणा की कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) तमिलनाडु में सत्ता वापस...

छगन भुजबल को बड़ी राहत, ईडी के मामले में कोर्ट ने निर्दोष करार दिया

मुंबई । महाराष्ट्र सदन घोटाले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल को बड़ी राहत मिली है। एंटी करप्शन ब्यूरो के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय के मामले में...

झारखंड प्रदेश भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आदित्य साहू ने संभाला कार्यभार

रांची । झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने शुक्रवार को औपचारिक रूप से अपने पद का कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले उन्होंने प्रदेश भाजपा...

दिल्ली हाईकोर्ट में इंडिगो संकट पर सुनवाई, सरकार से कार्रवाई का हलफनामा दाखिल करने को कहा

नई दिल्ली । दिल्ली हाईकोर्ट ने इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानें रद्द होने और यात्रियों के संकट पर स्वतंत्र न्यायिक जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई की। इस मामले में...

चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में एक साथ नहीं लड़ेंगी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों से पहले इंडी अलायंस को जोरदार झटका लगा है। कांग्रेस और आप अलग-अलग मेयर चुनाव लड़ेंगी। आप नेता अनुराग ढांडा ने यह जानकारी दी...

admin

Read Previous

बांग्लादेश की घटनाओं के विरोध में जम्मू में हिंदू संगठनों का विरोध-प्रदर्शन

Read Next

नीतीश कुमार के बारे में लालू यादव का बयान निंदनीय : केसी त्यागी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com