नीतीश कुमार के बारे में लालू यादव का बयान निंदनीय : केसी त्यागी

नई दिल्ली । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के विवादित बयान को जदयू नेता के.सी. त्यागी ने निंदनीय बताया है।

लालू यादव ने नीतीश कुमार की ‘महिला संवाद यात्रा’ को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा था, ‘आंख सेंकने जा रहे हैं, जाने दीजिए।‘

इस संबंध में पूछे जाने पर के.सी. त्यागी ने कहा, ”राजद नेता लालू प्रसाद यादव ने जो कहा है उसकी जितनी निंदा और आलोचना की जाए, कम है। उन्होंने अपनी सांस्कृतिक धारा का परिचय दिया है कि महिलाओं के प्रति उनका इस तरह का दृष्टिकोण है। मैं चाहता हूं कि सोनिया गांधी, ममता बनर्जी और सुप्रिया सुले उनके वक्तव्य की निंदा करें, वरना इसे उनकी मूक सहमति मानी जाएगी।”

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के ‘शीश महल’ के बारे में जदयू नेता ने कहा, ”हम राजनीतिक जीवन में सादगी की इच्छा और अपेक्षा रखते हैं। विलासिता हम लोगों की राजनीति का हिस्सा नहीं है।”

केजरीवाल के वादों को लेकर जदयू नेता ने कहा, ”वर्तमान में जो राजनीतिक परिदृश्य है, उसमें कोई दल या व्यक्ति न तो इस तरह के दावे कर सकता है और न ही इस तरह के वादे कर सकता है, और न ही उन्हें निभा सकता है।”

राहुल गांधी के जॉर्ज सोरोस से संबंध के बारे में उन्होंने कहा, ”यह सवाल संसद में निरंतर उठ रहा है। इस मामले में जांच कमेटी बनाने की जरूरत है ताकि तथ्यों का पता चल पाए।”

क्या सिर्फ राहुल गांधी बाहरी इशारे पर काम करते हैं, इस पर के.सी. त्यागी ने कहा, ”इस तरह की अवधारणा हम नहीं बना सकते। जब तक कोई जांच एजेंसी इस मामले को साफ नहीं कर देती।”

‘इंडिया’ ब्लॉक पर ममता बनर्जी के नेतृत्व के बारे में नेता ने कहा, ” ‘इंडिया’ गठबंधन चूर-चूर हो चुका है, उसके सभी सहयोगी दल कांग्रेस पार्टी के खिलाफ हैं। कांग्रेस से ही उन्होंने जो जनाधार छीना था, कांग्रेस अब उसको वापस लेना चाहती है।”

–आईएएनएस

दिल्ली एआई शिखर सम्मेलन : भारत के लिए वैश्विक तकनीकी कूटनीति का बड़ा अवसर

वाशिंगटन । नई दिल्ली में होने वाला एआई इम्पैक्ट सम्मेलन दुनिया के 100 देशों को एक साथ लाएगा, ताकि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के न्यायसंगत और समावेशी नियम बनाए जा सकें। यह...

इलाज के लिए विदेश जाने लायक फिट नहीं हैं खालिदा जिया, जानें कैसी है पूर्व पीएम की हालत

नई दिल्ली । बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को उच्च स्तरीय इलाज के लिए ब्रिटेन ले जाने की योजना बनाई जा रही थी। हालांकि, मेडिकल बोर्ड की तरफ से...

भारत और अमेरिका ने जेडब्ल्यूजी की 21वीं बैठक की, आतंकवाद के खिलाफ आपसी सहयोग की जताई प्रतिबद्धता

नई दिल्ली । भारत और अमेरिका के बीच काउंटर टेररिज्म (सीटी) पर इंडिया-अमेरिका जॉइंट वर्किंग ग्रुप (जेडब्ल्यूजी) की 21वीं बैठक और 7वां डेजिग्नेशन डायलॉग (सूचीकरण संवाद) का आयोजन हुआ। बैठक...

वोटर लिस्ट में घुसपैठियों के नाम किसी भी स्थिति में शामिल न हो: केशव प्रसाद मौर्य

मिर्जापुर । उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को मिर्जापुर जनपद में विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और एसआईआर की प्रगति की व्यापक समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने...

टीएमसी ने कोलकाता में मनाया एकता दिवस, विपक्ष पर लगाया धार्मिक कट्टरता फैलाने का आरोप

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए रैलियों और जनसभाओं के साथ 'समहति दिवस' (एकता दिवस) मनाया। टीएमसी के...

अमेरिकी कंपनियों में घरेलू कर्मचारियों की अनदेखी पर उठे सवाल, एच-1बी वीजा के कमर्शियल इस्तेमाल की जांच की मांग

वॉशिंगटन । अमेरिका के एक वरिष्ठ सीनेटर ने शुक्रवार को ट्रंप सरकार से एच-1बी वीजा के कमर्शियल इस्तेमाल की संघीय जांच तेज करने की अपील की। ​​उन्होंने चेतावनी दी कि...

जन्म के आधार पर नागरिकता: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट तय करेगा ट्रंप के कार्यकारी आदेश का भविष्य

वाशिंगटन । अमेरिका के सर्वोच्च न्यायालय ने यह फैसला करने पर सहमति जताई है कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का वह एग्जीक्यूटिव ऑर्डर कानूनी है या नहीं, जिसमें अमेरिका में...

अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सीमा पर फिर गरमाया माहौल, दोनों तरफ से हुई गोलीबारी

इस्लामाबाद । पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर एक बार फिर से तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। ताजा अपडेट में पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर दोनों देशों की...

पाकिस्तान में वकीलों की आवाज को दबाने के लिए कोर्ट को बनाया जा रहा हथियार, मानवाधिकार संगठनों से हस्तक्षेप की मांग

क्वेटा । एक प्रमुख मानवाधिकार समूह बलूच यकजेहती कमेटी (BYC) ने पाकिस्तानी वकीलों के खिलाफ ट्रायल की निंदा की है और आरोप लगाया है कि उन्हें ऐसे अपराध के लिए...

पीएम मोदी-राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात को अमेरिकी मीडिया ने बताया भारत का ‘संतुलनकारी’ दांव

वॉशिंगटन । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। खासकर अमेरिकी मीडिया में पुतिन और पीएम...

अमेरिका ने 2026 के जी-20 से समिट से दक्षिण अफ्रीका को किया बाहर, पोलैंड को न्योता

वाशिंगटन । अमेरिका अगले साल मियामी में आयोजित होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में दक्षिण अफ्रीका को आमंत्रित नहीं करेगा। अमेरिका ने इस हफ्ते के पहले दिन जी-20 की अध्यक्षता...

व्हाइट हाउस का दावा : 2026 फीफा वर्ल्ड कप सबसे सुरक्षित, स्वागत योग्य और यादगार होगा

वाशिंगटन । व्हाइट हाउस ने बुधवार को कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका इतिहास के सबसे बड़े खेल आयोजन की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार है। साथ ही दुनिया...

admin

Read Previous

पीएम मोदी के शासन और नेतृत्व पर लिखी पुस्तक पोप फ्रांसिस को भेंट की गई

Read Next

पाकिस्तान : पूर्व आईएसआई प्रमुख फैज हमीद पर राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने का आरोप

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com