पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की सीमाएं और आंतरिक सुरक्षा मजबूत : तरुण चुघ

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने गुरुवार को आईएएनएस से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने जम्मू कश्मीर की आंतरिक सुरक्षा को लेकर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के बयान, पंजाब के मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार की नियुक्ति पर राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के सवाल और झारखंड-महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा के चुनावी प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया व्यक्त की।

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा आंतरिक सुरक्षा को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए तरुण चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सीमाएं और आंतरिक सुरक्षा दोनों ही मजबूत हैं। हमारी नीति जीरो टॉलरेंस और आतंकवाद पर पूरी तरह से कठोर है। यह न केवल हमारी नीति है, बल्कि हमारी वचनबद्धता भी है, जिसे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमने सच कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने आतंकवाद और सीमा सुरक्षा को लेकर देश की सुरक्षा को पहले से कहीं अधिक मजबूत किया है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा विभव कुमार को मुख्य सलाहकार बनाए जाने पर राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल द्वारा किए गए पोस्ट पर भी तरुण चुघ प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न, शोषण, अत्याचार, मारपीट, और प्रताड़ना के आरोपों से घिरे विभव कुमार को पंजाब के मुख्यमंत्री का मुख्य सलाहकार बनाकर उन्हें सम्मानित किया जा रहा है। इससे स्पष्ट होता है कि आम आदमी पार्टी की सोच महिलाओं के प्रति क्या है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी अपनी गलतियों और काले कारनामों को छुपाने के लिए इस प्रकार के फैसले ले रही है।

तरुण चुघ ने आगे कहा कि यह एक बेहद चिंताजनक है कि एक व्यक्ति, जिस पर गंभीर आरोप है, अब पंजाब पुलिस और प्रशासन के उच्च अधिकारियों को आदेश देगा। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वह पंजाब की बहन-बेटियों की रक्षा करें।

एग्जिट पोल में महाराष्ट्र और झारखंड में भाजपा को बहुमत म‍िलने पर तरुण चुघ ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि देश का जनादेश साफ है। जनता ने भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति को नकार दिया है। अब जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, विकास ओरिएंटेड और सबका साथ, सबका विकास के एजेंडे को स्वीकार कर रही है।

उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों को जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। जम्मू कश्मीर और हरियाणा की तरह महाराष्ट्र और झारखंड में कांग्रेस का सुपड़ा साफ होने जा रहा है। जनता कांग्रेस को नकारेगी और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए और भाजपा की सरकार बनेगी।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

एक्सप्लेनर: पहले मिसाइलें, अब लैंडमाइंस, यूक्रेन की मदद के लिए इतने उतावले क्यों हैं बाइडेन?

Read Next

सीएम आतिशी ने रोहिणी में नये स्कूल का उद्घाटन किया, कहा- ‘हर बच्चे को वर्ल्ड क्लास शिक्षा देना हमारा मकसद’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com