सीएम आतिशी ने रोहिणी में नये स्कूल का उद्घाटन किया, कहा- ‘हर बच्चे को वर्ल्ड क्लास शिक्षा देना हमारा मकसद’

नई दिल्ली । दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होंगे। ऐसे में दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार सक्रिय मोड़ पर है। आप सरकार दिल्लीवासियों को एक के बाद एक कई सौगात देने की कवायद में जुट गई है।

इसी क्रम में दिल्ली सरकार ने नरेला विधानसभा की जनता को खास तोहफा दिया है। शिक्षा के क्षेत्र में नया आयाम लिखते हुए रोहिणी सेक्टर-27 में एक नवनिर्मित स्कूल के रूप में नई सौगात दी है। आप नेता और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने इस नवनिर्मित स्कूल का उद्घाटन किया। इस मौके पर उनके साथ स्थानीय आप विधायक शरद चौहान, शिक्षा विभाग के अधिकारी समेत अन्य मौजूद थे।

इस मौके पर सीएम आतिशी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-27 में हमने शानदार नये स्कूल जिसमें 121 कमरे, 9 लैब, योगा कमरे, बहुउद्देश्यीय हॉल, एक शानदार प्लेग्राउंड है। आज इस स्कूल का हमने इलाके के लोगों को लिए उद्घाटन किया है।

अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में दिल्ली की सरकार लगातार शिक्षा को पहली प्राथमिकता पर रखती है। पिछले कुछ महीनों से लगातार हर हफ़्ते किसी स्कूल का उद्घाटन हो रहा है, किसी स्कूल का शिलान्यास हो रहा है। यह आज की बात नहीं है, पिछले दस सालों से जब से दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल को अपना मुख्यमंत्री बनाया, जब से आम आदमी पार्टी की सरकार चुनी है, तब से इस सरकार ने बच्चों की शिक्षा को, उनके भविष्य को अपनी पहली प्राथमिकता बनाया है। मुझे खुशी है कि आज रोहिणी सेक्टर-27 के बच्चों को अपने घर के बगल में एक शानदार स्कूल मिला है। अब उन्हें 10-15 किलोमीटर की दूसरी पर स्कूल नहीं जाना पड़ेगा।

सीएम ने आगे कहा कि हम चाहते हैं कि दिल्ली के हर बच्चे को चाहे वह अमीर परिवार से आता हो या गरीब परिवार से आता हो, उसको वर्ल्ड क्लास शिक्षा मिलनी चाहिए। हर बच्चे को वर्ल्ड क्लास शिक्षा देना हमारा मकसद है।

–आईएएनएस

मणिपुर के उखरूल में नागा-कुकी हिंसा के बाद 5 दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद

इंफाल । मणिपुर के उखरूल जिले में नागा और कुकी समुदायों के बीच ताजा हिंसा के बाद राज्य सरकार ने पांच दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी है।...

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया

नई दिल्ली । संसद के बजट सत्र में आए दिन हंगामा देखने को मिल रहा है। इसी बीच, अब मंगलवार को विपक्षी सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ मोर्चा...

बिहार विधान परिषद में सत्ता पक्ष से नोकझोंक, विपक्षी विधायक ‘मार्शल आउट’

पटना । बिहार विधानमंडल के बजट सत्र में मंगलवार को विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान जमकर गर्माहट देखने को मिली। सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच जमकर...

दिल्ली: कल्याणपुरी में चार्जर विवाद में दुकानदार की चाकू मारकर हत्या, एक मजदूर घायल, दो गिरफ्तार

नई दिल्ली । पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में मंगलवार को मोबाइल फोन चार्ज करने को लेकर हुए विवाद में एक दुकानदार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई और...

सूरजकुंड हादसा : मृत पुलिसकर्मी के परिवार के लिए 1 करोड़ रुपए मुआवजा की घोषणा, राइड ऑपरेटर पर केस दर्ज, 2 गिरफ्तार

फरीदाबाद/चंडीगढ़ । हरियाणा पुलिस ने रविवार को कहा कि उन्होंने सूरजकुंड हादसे के सिलसिले में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है और सुरक्षा सुनिश्चित करने में लापरवाही के...

राहुल गांधी की कांग्रेस पार्टी को बिहार की जनता नोटिस नहीं करती है : रामकृपाल यादव

पटना । बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और उनकी कांग्रेस पार्टी...

रांची में युवक का कटा सिर और धड़ बरामद, पुलिस ने दंपती को लिया हिरासत में

रांची । रांची जिले के सोनाहातू थाना क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को कांची नदी के किनारे से युवक का...

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर संसद को विश्वास में लेना चाहिए: राज्यसभा सांसद मनोज झा

नई दिल्ली । राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने भारत-अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने टैरिफ...

मणिपुर: सुरक्षा बलों ने पांच आतंकवादियों को किया गिरफ्तार, मोर्टार और आईईडी बरामद

इंफाल । मणिपुर में सुरक्षा बलों ने पिछले 24 घंटों में भारत-म्यांमार सीमा के पास के इलाकों से अलग-अलग उग्रवादी संगठनों से जुड़े पांच कट्टर आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।...

बंगाल एसआईआर : सुनवाई की डेडलाइन खत्म, समयसीमा को लेकर कन्फ्यूजन जारी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में एसआईआर से जुड़ी दावों और आपत्तियों पर सुनवाई की समय-सीमा समाप्त हो चुकी है, लेकिन कई इलाकों में प्रक्रिया पूरी न होने के कारण स्थिति...

तमिलनाडु : चुनाव से पहले 17 फरवरी को सरकार विधानसभा में पेश करेगी अंतरिम बजट

चेन्नई । तमिलनाडु विधानसभा 17 फरवरी को फिर से शुरू होगी, जहां वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष एम. अप्पावु...

व्यापार समझौते के लिए रूपरेखा तैयार, भारत-अमेरिका ने जारी किया संयुक्त बयान

नई दिल्ली । व्यापार समझौते पर भारत और अमेरिका ने संयुक्त बयान जारी किया है। भारत-अमेरिका ने अंतरिम समझौते के लिए एक रूपरेखा तैयार की है, जिसमें व्यापक द्विपक्षीय व्यापार...

admin

Read Previous

‘आप फिलिस्तीन का नारा लगाते हो, वो पीएम मोदी पर सम्मान बरसा रहे’, सुधांशु त्रिवेदी का प्रधानमंत्री के आलोचकों को जवाब

Read Next

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की सीमाएं और आंतरिक सुरक्षा मजबूत : तरुण चुघ

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com