लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा

नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी है। इस चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर लगभग 16 करोड़ मतदाता अपने मतदान का प्रयोग कर रहे हैं। इस चरण में अपना भाग्य आजमाने के लिए 1,600 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें से 134 महिला और 1,491 पुरुष उम्मीदवार मैदान में हैं।

ऐसे में वोटर टर्नआउट ऐप की मानें तो 11 बजे 21 राज्यों में वोटिंग का एवरेज 25 प्रतिशत रहा है। जबकि, सबसे ज्यादा मतदान इस समय तक बंगाल में 33.56 प्रतिशत हुई है। लक्षद्वीप में वोटिंग की रफ्तार सबसे धीमी है और यहां 11 बजे तक 16.33 प्रतिशत मतदान दर्ज की गई है।

बता दें कि इस चरण के मतदान के पूर्ण होने के बाद देश के नौ केंद्रीय मंत्रियों, दो पूर्व मुख्यमंत्रियों और एक पूर्व राज्यपाल की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी। इसके साथ ही बता दें कि इस लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की 92 विधानसभा सीटों पर भी मतदान हो रहा है।

इस चरण के लिए मतदान करने वाले 16 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं में से 8.4 करोड़ पुरुष और 8.23 करोड़ महिला मतदाता हैं। वहीं, इस चरण में पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 35.67 लाख के करीब है।

इस चरण में 20 से 29 साल के बीच की उम्र वाले मतदाताओं की संख्या पर नजर डालें तो यह आंकड़ा 3.51 करोड़ है। इस चरण में 102 सीटों पर मतदान के लिए 1.87 लाख पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इस चरण के मतदान के बाद 10 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे होंगे, जिनकी सभी सीटों पर मतदान आज समाप्त हो जाएगा।

अब एक बार इन सीटों पर 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के नतीजों पर गौर करें तो पता चलेगा कि इनमें से भाजपा ने 40, कांग्रेस ने 15 और द्रमुक ने 24 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

पहले चरण में जिन सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें से 9 ऐसी सीटें हैं, जिन्हें कांग्रेस और भाजपा का किला माना जाता है। इन सीटों पर लगातार तीन लोकसभा चुनाव में कांग्रेस या भाजपा ने जीत दर्ज की है।

तमिलनाडु की सभी 39 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। भाजपा 2019 में इनमें से एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं कर पाई थी। ऐसे में उसके लिए यहां की सीटों को अपने हिस्से में करना बड़ी चुनौती है।

2019 के लोकसभा चुनाव में इन 102 सीटों में से 40 फीसदी के करीब सीटें भाजपा ने जबकि 15 फीसदी के करीब सीटें कांग्रेस ने अपने पाले में किया था। हालांकि, गठबंधन के लिहाज से इन लोकसभा चुनाव के नतीजों पर तब गौर करें तो एनडीए और इंडिया गठबंधन का शेयर उस चुनाव में कमोबेश बराबर ही था। ऐसे में इन सीटों पर दोनों गठबंधन के सामने या तो अपने 2019 के प्रदर्शन को ना सिर्फ बरकरार रखने, बल्कि सीटों की संख्या में इजाफा करने की भी चुनौती है।

इन 102 सीटों पर हो रहे मतदान में 2019 की तुलना में इस बार भाजपा ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। भाजपा ने इन 102 में से 77 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। जबकि, 102 में से सबसे ज्यादा सीटों पर बसपा चुनाव लड़ रही है। उसने 86 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। कांग्रेस ने 56, डीएमके ने 22, एआईएडीएमके ने 36, राजद ने 4, सपा ने 7, टीएमसी ने 5 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं।

2019 के लोकसभा चुनाव में इन 102 सीटों में से भाजपा ने 60 पर और कांग्रेस ने 65 सीटों पर अपने उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे थे। ऐसे में इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जहां 102 में से ज्यादा सीटों पर 2019 की तुलना में उम्मीदवार उतारे हैं, वहीं कांग्रेस ने पिछले चुनाव के मुकाबले कम सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

इन 102 सीटों में 53 ऐसी सीटें हैं, जिन पर 2019 में जीत-हार का अंतर 20 प्रतिशत से भी कम वोटों का था। जबकि, 8 ऐसी सीटें थी, जिनमें उत्तर प्रदेश की मुजफ्फरनगर व सहारनपुर सीट, अंडमान-निकोबार, लक्षद्वीप, नागालैंड, मिजोरम और तमिलनाडु शामिल हैं, जहां जीत-हार का अंतर 2 फीसदी से भी कम था।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

हम ना कभी आरक्षण के साथ छेड़खानी करेंगे, ना किसी को करने देंगे : गृह मंत्री अमित शाह

Read Next

लोकसभा चुनाव का पहला चरण : शाम 5 बजे तक सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com