हम ना कभी आरक्षण के साथ छेड़खानी करेंगे, ना किसी को करने देंगे : गृह मंत्री अमित शाह

गांधीनगर । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए गुजरात की गांधीनगर सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन करने के बाद अमित शाह ने एनडीटीवी से खास बातचीत की। इसमें उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। साथ ही कांग्रेस के संविधान बदलने वाले आरोपों को निराधार भी बताया।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि विपक्षी दल संविधान बदलने के मुद्दे को आरक्षण से जोड़कर पेश कर रही है, मैं खुलकर साफ कहना चाहता हूं, हमारे पास 2014 और 2019 में स्वयं का पूर्ण बहुमत था। 10 साल से पीएम मोदी सरकार चला रहे हैं। हमने कभी आरक्षण को छेड़ा नहीं। लेकिन, मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि हम ना कभी आरक्षण के साथ छेड़खानी करेंगे और ना किसी को करने देंगे। देश की जनता को हम आश्वासन देना चाहते हैं। पीएम मोदी ने पिछड़ा, दलित, आदिवासी समाज के कल्‍याण के लिए सबसे ज्यादा काम किए हैं।

अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हमने अपने बहुमत का उपयोग जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाने के लिए, तीन तलाक को समाप्त कर मुस्लिम महिलाओं को न्‍याय दिलाने के लिए, सीएए लाकर विदेशों में प्रताड़ित हो रहे लोगों को न्याय दिलाने के लिए किया है। हमने बहुमत का उपयोग आरक्षण छीनने के लिए नहीं किया। बहुमत का दुरुपयोग करने की परंपरा सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी की रही। पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने बहुमत का दुरुपयोग इमरजेंसी लगाने के लिए, लोकतंत्र का गला घोंटने के लिए किया था। हमने पूरे लोकतांत्रिक माध्‍यम से देश की महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने में अपने बहुमत का प्रयोग किया है।

इलेक्टोरल बॉन्ड के सवाल पर अमित शाह ने कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस पार्टी की सरकार थी, उन्हें चंदे के जरिए बॉन्ड मिला। राहुल गांधी देश की जनता को बोलें कि हां, हम भी एक्सटॉर्शन करते हैं। सांसदों के अनुपात में उन्हें हम से ज्यादा डोनेशन मिला है। हमारी सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है। 23 साल से नरेंद्र मोदी पर चवन्नी का भी करप्शन का आरोप नहीं लगा है, इसलिए यह लोग जनता के बीच भ्रांति फैलाना चाहते हैं। लेकिन, इसमें यह सफल नहीं होंगे। मैं सारे देश में घूमकर आया हूं, हर जगह हर भाषा, हर जाति और हर आयु वर्ग (पुरुष, महिला) सभी पीएम मोदी को वोट देने की तैयारी करके बैठे हैं। सभी लोग मतदान की राह देख रहे हैं। आज मैंने भी गांधीनगर सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।

अमित शाह ने गांधीनगर और देश की जनता से अपील करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएं। पीएम मोदी इस देश को सर्वोच्च स्थान पर पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं और यह होकर रहेगा।

छत्तीसगढ़ के कांकेर में हुए नक्सली एनकाउंटर के सवाल पर अमित शाह ने कहा कि भाजपा के कमिटमेंट में कोई बदलाव नहीं है, आतंकवाद और नक्सलवाद लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी अपील कर चुके हैं कि जो भी हथियार डालकर आता है, उनका स्वागत है। लेकिन, हथियार लेकर जाओगे, तो सुरक्षाबल इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे। लेकिन, कांग्रेस पार्टी ने इस पर भी जो रिएक्शन दिया है। तुलसीदास के रामचरितमानस में भी एक उपदेश है, ईश्वर जिसका खराब समय शुरू करता है, सबसे पहले उसकी बुद्धि हर लेता है। कांग्रेस ने इस एनकाउंटर को फेक एनकाउंटर बताकर नक्सलियों को बचाने की बात कही है। मैं इसकी घोर निंदा करता हूं। छत्तीसगढ़ में जब तक कांग्रेस की सरकार थी, नक्सलियों पर ऑपरेशन नहीं होते थे। 90 दिन में हमारी सरकार ने ऑपरेशन किए हैं, जिसमें 87 नक्सली मारे गए और 123 नक्सली गिरफ्तार हुए हैं। इसके साथ 253 नक्सलियों ने सरेंडर किया है।

अमित शाह ने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा दक्षिण में अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन करेगी। तमिलनाडु, तेलंगाना, केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के राज्यों में हमारा मजबूत प्रदर्शन होगा। दक्षिण में पहली बार पीएम मोदी की पॉपुलैरिटी इस स्तर पर पहुंच चुकी है जो अब चुनावी नतीजों में कन्वर्ट होगी।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

देश में ‘राम राज्य’ स्थापित होने जा रहा है : राजनाथ सिंह

Read Next

लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com