दिल्ली के भजनपुरा में मंदिर तोड़े जाने के बाद आतिशी ने एलजी पर साधा निशाना

नई दिल्ली : उत्तर पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा में रविवार को एक मंदिर तोड़े जाने के बाद दिल्ली की मंत्री आतिशी ने उपराज्यपाल वी.के.सक्सेना पर आरोप लगाया है।

सूत्रों के मुताबिक, भारी पुलिस और अर्धसैनिक बलों की मौजूदगी के बीच एक मंदिर और एक मजार (सड़क पर बना) को ध्वस्त कर दिया गया। इसके तुरंत बाद, आतिशी ने विध्वंस अभियान के लिए एलजी की आलोचना की।

उन्‍होंने कहा, “एलजी महोदय, मैंने आपको कुछ दिन पहले एक पत्र लिखा था, इसमें आपसे दिल्ली में मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों को ध्वस्त करने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया गया था। लेकिन आज, एक बार फिर आपके आदेश पर, भजनपुरा में एक मंदिर को ध्वस्त कर दिया गया। आतिशी ने ट्वीट किया, ”मैं आपसे फिर अनुरोध करती हूं कि दिल्ली में मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों को न तोड़ा जाए। ये लोगों की आस्था और भक्ति के लिए बहुत महत्व रखते हैं।”

दिल्ली पुलिस ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल और अर्धसैनिक बल तैनात किए हैं।

तोड़फोड़ की कार्रवाई सुबह-सुबह हुई। इसका विरोध करने के लिए इलाके में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे.

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पहले से ही अर्धसैनिक बलों को अपने साथ ले आई थी। पूरी सड़क को घेर लिया गया और किसी को भी घटनास्थल के पास जाने की अनुमति नहीं दी गई।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी स्थिति पर नजर रखने के लिए इलाके का दौरा कर रहे हैं।

आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

विशेषज्ञों की चेतावनी, वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित नहीं हैं फैड डाइट, हो सकते हैं खतरनाक

Read Next

मधुमेह और बीपी के बाद, मोटापा ने बढ़ाई खतरे की घंटी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com