मधुमेह और बीपी के बाद, मोटापा ने बढ़ाई खतरे की घंटी

नई दिल्ली : भारत इस समय दो सबसे प्रमुख बीमारियों की चपेेट में हैं। जीवनशैली में हुए बदलाव के कारण टाइप 2 मधुमेह और उच्च रक्तचाप के मामलाें में भारी वृद्धि हुई हैं। वहीं, मोटापे के बढ़ते मामलों ने देश में चिंता बढ़ा दी है।

द लैंसेट गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एंड हेपेटोलॉजी में प्रकाशित एक हालिया अध्ययन के अनुसार, पिछले दो दशकों के दौरान भारत में अधिक वजन और मोटापे का प्रसार दोगुना हो गया है, जिससे रोगों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

मोटापे में वृद्धि ऐसे समय में हुई है, जब लाखों भारतीय घर में बने पारंपरिक आहार को छोड़कर वसायुक्त खाद्य पदार्थों और चीनी युक्त पेय पदार्थों की ओर रुख कर रहे हैं।

मध्यम आय और निम्न आय वाले देशों में भी मोटापा एक प्रमुख चिंता है, मधुमेह, हृदय रोग और कुछ कैंसर जैसी बीमारियों से मोटापे का सीधा संबंध है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत ने अपने नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में जबरदस्त प्रगति की है, लेकिन मोटापे को गंभीरता से नहीं लिया। भारत को इस पर काम करना चहिए।

अध्ययन में इस बात पर जोर दिया गया कि सार्वजनिक स्वास्थ्य निकायों का लक्ष्य एक स्वस्थ वजन प्राप्त करना होना चाहिए। जो संक्रामक रोगों को कम कर सकेे।

2016-2021 के राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस) के आंकड़ों के अनुसार, लगभग 20 प्रतिशत भारतीय आबादी मोटापे से ग्रस्त है, जिसमें 5 प्रतिशत गंभीर रूप से मोटापे से ग्रस्त हैं। बचपन से ही मोटापे के मामलाें में तेज वृद्धि पाई गई है। एक अनुमान के मुताबिक भारत में 135 मिलियन मोटे लोग हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ भारत में खान-पान की आदतों में बदलाव को मोटापे का जिम्मेदार मानते हैं। भारत में युवाओं का आहार अधिक पश्चिमी हो गया है। फास्ट फूड पर अधिक निर्भरता बढ़ गई हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि इन खाद्य पदार्थों में अक्सर उच्च स्तर की कैलोरी, चीनी और वसा शामिल होती है जो वजन बढ़ने और मोटापे का कारण बन सकती है।

हैदराबाद में अमोर अस्पताल के प्रबंध निदेशक डा. किशोर बी. रेड्डी के अनुसार हमारे समाज के आधुनिकीकरण और शहरीकरण ने हमारे जीवन में कुछ अवांछित बदलाव किए हैं।

हम देखते हैं कि अधिक से अधिक लोग ऊर्जा से भरपूर और वसा से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं, लेकिन शारीरिक गतिविधियों में उल्लेखनीय कमी आई है। डॉ. रेड्डी ने कहा कि इससे लोगों का वजन बढ़ रहा है। मोटे व्यक्ति और परिवार न केवल अपनी स्वास्थ्य देखभाल पर बल्कि परिवहन जैसी कुछ साधारण जरूरतों पर भी अधिक खर्च करते हैं।

कई खाद्य पदार्थों में पाई जाने वाली शर्करा की बढ़ती खपत को अधिक वजन और मोटापे से जोड़ा गया है, जो वैश्विक आबादी के लगभग 40 प्रतिशत और लाखों बच्चों को प्रभावित करता है। चीनी के सेवन और मधुमेह बढ़ने के संबंध को पहचानना जरुरी हैं।

वही,एचसीजी हॉस्पिटल्स अहमदाबाद के वरिष्ठ सलाहकार चिकित्सक और मधुमेह विशेषज्ञ डॉ. मनोज विठलानी ने आईएएनएस को बताया कि एक समय साधारण मानी जाने वाली चीनी हमारे शरीर के ग्लूकोज विनियमन के नाजुक संतुलन को बाधित कर सकती है, जिससे व्यक्ति बीमारी का शिकार हो सकते हैं।

इस साल मार्च में विश्व मोटापा दिवस के अवसर पर एक चिंताजनक वैश्विक रिपोर्ट में चेतावनी दी गई थी। उसमें कहा गया था कि मोटापे की रोकथाम को लेकर कदम नहीं उठाए गए, तो भारत में 2035 तक लड़कों और लड़कियों के मोटापे में 9.1 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि होने की संभावना है।

वर्ल्ड ओबेसिटी फेडरेशन द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट से पता चला है कि 2020 में लड़कों में मोटापे का खतरा 3 प्रतिशत था, लेकिन 2035 तक जोखिम 12 प्रतिशत बढ़ जाएगा। वही लड़कियों के लिए जोखिम 2020 में 2 प्रतिशत था, लेकिन 2035 में यह बढ़कर 7 फीसदी 12 प्रतिशत हो जाएगा।

आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

दिल्ली के भजनपुरा में मंदिर तोड़े जाने के बाद आतिशी ने एलजी पर साधा निशाना

Read Next

मसालों के दाम बढ़ने से अब ‘तड़का’ के लिए मुसीबत!

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com