सीमांचल के लोगों ने पूरे मुल्क को पैगाम दिया: असदुद्दीन ओवैसी

किशनगंज । बिहार विधानसभा चुनाव में पांच सीटों पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) की जीत के बाद पार्टी के प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को सीमांचल की जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने किशनगंज के जोकीहाट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत अल्लाह की बड़ी नेमत है।

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि सीमांचल की जनता ने एआईएमआईएम को जो सम्मान दिया है, उसे वे कभी नहीं भूलेंगे और हमेशा इस क्षेत्र की आवाज उठाते रहेंगे। ओवैसी ने अपने संबोधन में कहा कि सीमांचल के लोगों ने एआईएमआईएम को सफलता देकर पूरे मुल्क को पैगाम दिया है, यह पैगाम उत्तर प्रदेश भी पहुंचेगा और वहां भी गरीबों को इंसाफ दिलाएगा।

उन्होंने स्थानीय विधायक से गुजारिश करते हुए कहा कि यहां की जनता का वे लगातार ख्याल रखें। आज जब आप इनका काम करेंगे तो अल्लाह भी आपको कामयाब करेगा। उन्होंने सीमांचल की जनता का आभार जताते हुए कहा कि यहां लोगों ने भरोसा देकर यह साबित कर दिया कि जब सीमांचल एकजुट होकर खड़ा होता है तो उसे किसी दूसरे राजनीतिक सहारे की जरूरत नहीं रहती। आज अन्य लोगों की नींद उड़ गई है।

ओवैसी ने अपनी गलतियों को स्वीकार करते हुए कहा, “हम भी इंसान हैं, हमसे भी गलतियां होती हैं, लेकिन वे गुनहगार हो सकते हैं, गद्दार नहीं हो सकते। इस कामयाबी को बड़ी नेमत से अल्लाह ने हमें नवाजा है। इस कामयाबी की हिफाजत करेंगे और इसे और मजबूत करेंगे। जहां भी हमारी कमजोरियां थीं, उन कमजोरियों को दूर करेंगे। अगर गलतियां हुई हैं तो इन गलतियों को भी नहीं दोहराएंगे।”

उन्होंने लोगों से सीमांचल आते रहने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि हम जहां सफल नहीं हुए हैं, वहां भी जाकर लोगों का शुक्रिया अदा करेंगे। राजद का बिना नाम लिए उन्होंने कहा कि आज जिनकी तरफ हमने हाथ बढ़ाया था, आज वे रो रहे हैं। पटना में बैठने वाले लोगों ने उन्हें कमजोर समझा था।

–आईएएनएस

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिलेगी ई-बसों की कनेक्टिविटी, 15 जून से शुरू होगा संचालन

ग्रेटर नोएडा । नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के संचालन से पहले यात्रियों की सुविधा के लिए सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में एयरपोर्ट को...

दिल्ली: पाक आतंकियों को कोर्ट में पेश किया गया पेश, बड़े शहरों में हमले की थी साजिश

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े 4 आतंकियों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। पुलिस कस्टडी...

तेलंगाना के सीएम ने अमेरिका में अपने तीन दोस्तों को बचाते हुए जान गंवाने वाले युवक को श्रद्धांजलि दी

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को कोडुरु अनुरूप रेड्डी को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका में तीन दोस्तों की जान...

ऐतिहासिक कीर्तिमान : मोदी सरकार के 12 साल, ‘राष्ट्र प्रथम से राष्ट्र निर्माण तक’ की गौरवशाली यात्रा

नई दिल्ली । केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, सुधारों...

वायुसेना प्रमुख की फ्रांस यात्रा, मजबूत हुई दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी

नई दिल्ली । भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने फ्रांस की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न कर ली है। इस दौरान दोनों देशों के बीच दशकों...

एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस: सीएम संगमा

शिलांग । मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने बुधवार को कहा कि आगामी नॉर्थ ईस्टर्न काउंसिल (एनईसी) की वार्षिक बैठक में क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने और पूर्वोत्तर क्षेत्र...

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल हाई कोर्ट के लिए नए जजों की सिफारिश

नई दिल्ली । भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के हाई कोर्ट में नियुक्तियों के एक नए...

मध्य प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष सिर्फ कागजों पर: कांग्रेस

भोपाल । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने मध्य प्रदेश के किसानों की स्थिति को चिंताजनक बताया, साथ ही कहा कि राज्य सरकार किसान कल्याण वर्ष...

जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.5 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

रियासी । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। 'नशा मुक्त जम्मू और कश्मीर...

तृणमूल में फूट: नए गुट ने ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष बनाया, ममता बनर्जी बनी रहेंगी पार्टी प्रमुख

कोलकाता । हाल ही में संपन्न पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में हार के एक महीने बाद तृणमूल कांग्रेस में विभाजन की खबर अब आधिकारिक हो गई है। विधानसभा में तृणमूल...

कांग्रेस ने ममता बनर्जी के धरने को अधिकार बताया तो भाजपा ने ‘जनता के गुस्से का आईना’

नई दिल्ली । कांग्रेस ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख ममता बनर्जी के धरने का समर्थन किया। यह धरना उनकी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कथित हमलों...

प्रयागराज : स्किल इंडिया मिशन से महिलाओं को मिल रही सशक्त पहचान, आरसेटी के प्रशिक्षण से बन रहीं आत्मनिर्भर

प्रयागराज । ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इन योजनाओं का...

admin

Read Previous

हिमाचल: यौन शोषण मामले में चुराह विधायक की अग्रिम जमानत 27 नवंबर तक बढ़ी

Read Next

‘मुसलमानों के लिए भारत से बेहतर कोई देश नहीं’, मौलाना अरशद मदनी के बयान पर शाहनवाज हुसैन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com