शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने की वकालत की

सतना । केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को सतना पहुंचे। इस दौरान उन्‍होंने सतना में आयोजित कार्यक्रम में वन नेशन-वन इलेक्शन पर भी अपनी बात रखी। उन्‍होंने लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने की वकालत की।

उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि बार-बार होने वाले चुनाव देश के विकास में सबसे बड़ी बाधा हैं। चुनावों के कारण आचार संहिता लगती है, विकास कार्य ठप हो जाते हैं, अनावश्यक पैसा खर्च होता है और पर्यावरण भी प्रदूषित होता है। देश के विकास के लिए दूरगामी निर्णय नहीं हो पाते। चुनाव जीतने के लिए कई बार ऐसी घोषणाएं की जाती हैं जो कि व्‍यावहारिक नहीं होती हैं। उन्होंने संविधान में संशोधन कर लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने की वकालत की।

इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि किसानों, पशुपालकों और मछुआरों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। हमारे लिए देशहित सर्वोपरि है। कृषि उपकरणों पर जीएसटी कम किए जाने को उन्होंने क्रांतिकारी फैसला बताया।

केंद्रीय मंत्री ने सतना में खाद की बढ़ी मांग पर भी कहा कि बारिश अच्छी होने और धान की बोवनी बढ़ने से यूरिया की जरूरत ज्यादा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर खाद की आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे। अभी सतना जिले में 1500 मीट्रिक टन खाद की रैक पहुंच चुकी है और जरूरत के अनुसार आपूर्ति बढ़ाई जाएगी। इस बार बारिश अच्‍छी हुई है। किसानों की जरूरतों को ध्‍यान में रखते हुए समस्‍याओं का समाधान किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं और साथियों के घर जाकर शोक संवेदना प्रकट की। उन्‍होंने बताया कि मेरे साथ सुरक्षा में रहने वाले साथी के बेटे का 15 साल की उम्र में देहांत हो गया था। उन्होंने कहा कि “जो साथी और कार्यकर्ता बिछड़ गए हैं, वे परिवार के सदस्य ही थे, इसलिए उनसे मिलने आया हूं। मेरे मित्र का स्‍वर्गवास हो गया था, उनके घर संवेदना प्रकट करने गया।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

एनआईए ने अमृतसर मंदिर ग्रेनेड हमला मामले में ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद की

Read Next

वोट की डकैती होगी, तो नेपाल की तरह जनता यहां भी सड़क पर दिखाई देगी : अखिलेश यादव

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com