राहुल गांधी में इंदिरा गांधी की तरह इमरजेंसी वाली मानसिकता है: शहजाद पूनावाला

नई दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कांग्रेस के पूर्व नेता शकील अहमद के बयानों पर भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में वरिष्ठ नेता रहे शकील अहमद ने राहुल गांधी की पोल खोल कर रख दी है।

पूनावाला ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि पूर्व कांग्रेस नेता ने बताया कि कांग्रेस बिहार विधानसभा चुनाव में टिकट चोरी की वजह से हारी, लेकिन राहुल गांधी एसआईआर और वोट चोरी का मुद्दा उठाते रहे।

शहजाद पूनावाला ने कहा कि पूर्व कांग्रेस नेता ने यहां तक बताया है कि राहुल गांधी एक असुरक्षित और अपरिपक्व नेता हैं जिन्होंने पार्टी को नुकसान पहुंचाया है। बिहार चुनाव कांग्रेस पार्टी अपनी कमजोरियों की वजह से हारी, लेकिन राहुल गांधी एसआईआर और वोट चोरी का बहाना बनाते हैं। शहजाद पूनावाला ने कहा कि राहुल गांधी के अंदर इंदिरा गांधी की तरह इमरजेंसी वाली मानसिकता है।

पूनावाला ने एक्स पोस्ट में लिखा कि शकील अहमद ने राहुल गांधी को भारतीय राजनीति का सबसे डरपोक नेता बताया है। कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे शकील अहमद ने कहा कि राहुल गांधी इंडियन पॉलिटिक्स के सबसे इनसिक्योर नेता हैं। कांग्रेस के आज के खराब हालात के लिए केवल राहुल गांधी जिम्मेदार हैं। शकील अहमद ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के मजबूत नेताओं को पार्टी में पसंद नहीं करते हैं। राहुल गांधी ने सोनिया गांधी के ही कांग्रेस को पूरी तरह ठुकरा दिया है। पार्टी के आज के हालात की वजह ये है कि राहुल गांधी अपने पार्टी के नेताओं को नहीं, बल्कि दूसरी पार्टी से आए नेताओं को पार्टी में तरजीह देते हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि राहुल गांधी के संविधान बचाओ आंदोलन का कोई मतलब नहीं है। एसआईआर पर मुद्दा उठाना बेकार है। बिहार में भी उन्होंने कहा कि किसी का वोट नहीं कटा है। मैं कुछ मुस्लिमों से मिला, जिन्होंने बताया कि वोट नहीं कटा। मुझे आज तक कोई नहीं मिला, जिसने कहा हो कि उनका वोट काट दिया गया है, यहां तक कि मुस्लिम बहुल इलाके के लोगों ने भी ये बात नहीं कही है। अब कांग्रेस पार्टी बैठी है। उन्हें पता है राष्ट्रीय स्तर पर वो तीसरी पार्टी तो बन नहीं सकती। अब वो खुद को मजबूत नहीं, बल्कि इस इंतजार में है कि कब भाजपा कमजोर होती है।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

फ़ारूक़ी साहब अपने आप में आंदोलन थे |उर्दू अदब के इलियट फ़ारूक़ी पर सेमिनार

Read Next

दिल्ली: आदर्श नगर के एक बैंक्वेट हॉल में लगी भीषण आग, दो घायल अस्पताल में भर्ती

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com