फ़ारूक़ी साहब अपने आप में आंदोलन थे |उर्दू अदब के इलियट फ़ारूक़ी पर सेमिनार

नई दिल्ली | उर्दू अदब के टी एस इलियट औऱ “कई चाँद थे सरे आसमां “ के प्रख्यात नावेलनिग़ार शम्सुर्रहमान फ़ारूक़ी अपने आप में एक आंदोलन और संस्था थे ।उन्होंने उर्दू तनक़ीद को बुलंदियों पर पहुंचाया।साहित्य अकादेमी द्वारा फारूक़ी के साहित्यिक योगदान पर परिसंवाद का आयोजन

85 वर्ष की उम्र में सन 2000 में उनक़ा इंतकाल हो गया था। शम्सुर्रहमान फ़ारूक़ी किसी आंदोलन या संगठन से जुड़े बिना स्वयं एक आंदोलन और संगठन बन गए: अली अहमद फ़ातमी
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी में तालीम लेने वाले फ़ारूक़ी साहब एक बड़ी हस्ती थे । साहित्य अकादमी द्वारा गत दिनों दिल्ली में आयोजित समारोह में वक्ताओं ने उनके अवदान पर याद किया और उनके कृतित्व एवम व्यक्तित्व पर रौशनी डाली।। वे उर्दू के प्रख्यात विचारक, आलोचक, भाषाविद्, ही नहीं बड़े कथाकार, उपन्यास कार कवि भी थे।

उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता प्रसिद्ध लेखक एवं आलोचक प्रोफ़ेसर अली अहमद फ़ातमी ने की।
उन्होंने कहा कि शम्सुर्रहमान फ़ारूक़ी अनेक विधाओं के ज्ञाता थे। वे किसी आंदोलन या संगठन से जुड़े बिना स्वयं एक आंदोलन और संगठन बन गए। वे स्वयं एक साहित्यिक परंपरा बने, जिसने पूरी एक पीढ़ी की वैचारिक संरचना की और साहित्य-बोध एवं काव्य-बोध के नए आयाम स्थापित किए। फ़ारूक़ी का अध्ययन-क्षेत्र विचार और दृष्टि की समझ व आलोचना के संदर्भ में अंग्रेज़ी, फ़ारसी और फ्ऱांसीसी भाषाओं तक फैला हुआ था।

अपने उद्घाटन वक्तव्य में साहित्य अकादेमी उर्दू परामर्श मंडल के संयोजक, प्रख्यात कवि श्री चंद्रभान ख़याल ने कहा कि शम्सुर्रहमान फ़ारूक़ी उर्दू साहित्य का एक ऐसा सितारा थे जिन्होंने आधुनिकता के साथ ही आलोचना सृजन में अपनी अपार क्षमताओं को प्रदर्शित किया। जीवन भर डाक विभाग में कार्य करने के बावजूद उन्होंने उर्दू भाषा और साहित्य से गहन प्रेम बनाए रखा।

आगे उन्होंने यह भी कहा कि फ़ारूक़ी साहब ने अपने व्यापक अध्ययन, विश्लेषणात्मक चिंतन-शैली, वैचारिक विकास और दूरदर्शी दृष्टि से वैश्विक उर्दू साहित्य में जो स्थान प्राप्त किया, उसका संपूर्ण उर्दू साहित्य जगत साक्षी है।
इस अवसर पर बीज-वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए अंजुमन तरक़्क़ी उर्दू (हिंद) के महासचिव अतहर फ़ारूक़ी ने शम्सुर्रहमान फ़ारूक़ी से संबंधित अनेक व्यक्तिगत संस्मरण साझा किए और उर्दू व अंग्रेज़ी में लिखे गए ऐसे अनेक लेखों की एक पूरी सूची की ओर संकेत किया, जो न तो उनके जीवनकाल में प्रकाशित हो सके और न ही उनके निधन के बाद अब तक प्रकाशित हो पाए हैं। आवश्यकता इस बात की है कि उन्हें शीघ्रातिशीघ्र प्रकाशित किया जाए।साहित्य अकादेमी द्वारा फारूक़ी के साहित्यिक योगदान पर परिसंवाद का आयोजन आज के पहले विचार सत्र की अध्यक्षता।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के उर्दू विभाग के प्रोफेसर अहमद महफूज ने की। उन्होंने कहा कि फ़ारूक़ी साहब उन गिनी-चुनी हस्तियों में शामिल हैं, जो ज्ञान और साहित्य की दुनिया में उच्च स्थान पर आसीन होते हुए भी विनम्रता और नम्रता का प्रदर्शन करते रहे, यह हम सबके लिए प्रेरणादायक है। फ़ारूक़ी साहब की आलोचना की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि उन्होंने प्राचीन साहित्यिक धरोहर को अमूल्य बताया, उसे नकारा नहीं। वे उत्तर-औपनिवेशिक चिंतन को आगे बढ़ाने में सदैव अग्रणी रहे।

उन्होंने यह भी कहा कि फ़ारूक़ी साहब ने दास्तान की पुनःखोज की और उसे उसका खोया हुआ सम्मान दिलाया।
इस सत्र में इक़बाल हुसैन ने ‘शम्सुर्रहमान फ़ारूक़ी की आलोचनात्मक अंतर्दृष्टि: उत्तर-औपनिवेशिक अध्ययन’ विषय पर अपना शोधपत्र प्रस्तुत किया, जबकि कर्नाटक विश्वविद्यालय, धारवाड़ से आईं शकीला बानो गौरी ख़ान ने ‘शम्सुर्रहमान फ़ारूक़ी का कथालेखन’ शीर्षक से शोधपत्र पढ़ा। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग के प्रोफ़ेसर सिराज अजमली ने ‘शम्सुर्रहमान फ़ारूक़ी: मेरे मार्गदर्शक और शिक्षक’ शीर्षक से अपना शोधपत्र प्रस्तुत किया।

दूसरे सत्र की अध्यक्षता जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसर ख़्वाजा मोहम्मद इकरामुद्दीन ने की। उन्होंने कहा कि फ़ारूक़ी साहब साहित्यिक ईमानदारी के पक्षधर थे। उनसे असहमति रखने वाले भी उनकी विद्वत्ता को स्वीकार करते थे। बदलते समय की प्रवृत्तियों को ध्यान में रखते हुए वे नए आलोचनात्मक रुझानों की शुरुआत करते हैं। इस सत्र में दो आलेख प्रस्तुत किए गए।
पहला आलेख जगदंबा दुबे ने ‘शम्सुर्रहमान फ़ारूक़ी’ शीर्षक से प्रस्तुत किया, जबकि दूसरा और कार्यक्रम का अंतिम आलेख जामिया मिल्लिया इस्लामिया के उर्दू विभागागध्यक्ष प्रोफ़ेसर कौसर मज़हरी ने ‘क्या आलोचक का अस्तित्व आवश्यक है’ शीर्षक से प्रस्तुत किया।

प्रोफ़ेसर मजहरी ने अपने आलेख में कहा कि फ़ारूक़ी साहब ने इस बिंदु की ओर संकेत किया है कि यदि आलोचक में विनम्रता नहीं है तो वह अच्छा आलोचक नहीं हो सकता। फ़ारूक़ी साहब ने पुराने आलोचकों की एक कमी यह बताई कि जब कोई रचना उनकी पूर्वधारणाओं पर खरी नहीं उतरती थी तो वे उसे अस्वीकार कर देते थे।
कार्यक्रम के अंत में श्री चंद्रभान ख़याल ने सभी प्रतिभागियों और श्रोताओं का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन एवं अतिथितियों का स्वागत साहित्य अकादेमी के संपादक (हिंदी) अनुपम तिवारी ने किया और फ़ारूक़ी साहब से जुड़े कुछ बिंदुओं पर प्रकाश डाला।

— इंडिया न्यूज स्ट्रीम

एसएसबी में एएसआई पद पर होगी भर्ती, 4 मई तक करें आवेदन

नई दिल्ली । सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने समूह-'सी' (गैर-राजपत्रित, लड़ाकू, गैर-मंत्रालयी) एएसआई कैडर के लिए अलग-अलग विभागों में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) के कुल 7 पदों पर भर्ती के...

कोलकाता स्ट्रॉन्गरूम विवाद पर प्रमोद तिवारी बोले- खतरे में है लोकतंत्र

नई दिल्ली । कांग्रेस से राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने शुक्रवार को कोलकाता स्ट्रॉन्गरूम विवाद पर चिंता जताते हुए चुनाव आयोग के कामकाज पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि...

पीयूष गोयल ने ब्रिटेन के बिजनेस और ट्रेड राज्य सचिव पीटर काइल से की बातचीत, सीईटीए के तहत व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने पर की चर्चा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने ब्रिटेन के बिजनेस और ट्रेड राज्य सचिव पीटर काइल के साथ वर्चुअल बैठक की।...

पंजाब के सीएम भगवंत मान पर भड़के नेता, बाजवा बोले-मान समेत सभी विधायकों के हों अल्कोमीटर टेस्ट

चंडीगढ़ । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर बड़े गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस और अकाली दल की ओर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके...

नीतीश कुमार ने बुद्ध पूर्णिमा पर बिहार के मुख्यमंत्री आवास को खाली किया

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास '1 अणे मार्ग', जिसे राज्य के राजनीतिक परिदृश्य में सत्ता का केंद्र माना जाता रहा है, शुक्रवार को एक ऐतिहासिक परिवर्तन का...

हज यात्रा का हवाई किराया बढ़ने पर ओवैसी ने जताई नाराजगी, कहा-यह उचित नहीं

नई दिल्ली । एआईएमआईएम अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने हज यात्रा के हवाई किराए के बढ़ने पर नाराजगी जताई है। ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में...

भूमि विवादों के लिए अलग राजस्व न्यायिक सेवा की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को उस जनहित याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जताई, जिसमें केंद्र और राज्य सरकारों को भूमि विवादों के निपटारे के लिए अलग...

विधानसभा में सीएम योगी बोले, सपाइयों के आचरण पर गिरगिट भी शरमा जाए

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए महिला आरक्षण के मुद्दे पर “दोहरा रवैया” अपनाने...

भारत में नीतियां स्पष्ट, तेजी से बढ़ रहा क्रियान्वयन : सागर अदाणी

नई दिल्ली । अदाणी ग्रीन एनर्जी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सागर अदाणी ने बुधवार को कहा कि भारत में नीतियां स्पष्ट और निरंतर हैं और इससे तेजी से क्रियान्वयन बढ़ा रहा...

अर्जुन कपूर पर्सनालिटी राइट मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पारित करेगा अंतरिम आदेश, 8 अक्टूबर को होगी सुनवाई

नई दिल्ली । बॉलीवुड से लेकर दक्षिण भारतीय सिनेमा के बड़े स्टार्स पर्सनालिटी राइट की सुरक्षा के लिए कोर्ट का रुख कर चुके हैं, और उन्हें मामले में राहत भी...

बंगाल चुनाव: फाल्टा में वोटिंग के बीच ईवीएम से छेड़छाड़, भाजपा का आरोप- ब्लॉक किया गया पार्टी का बटन

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान ईवीएम से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी का आरोप है कि ईवीएम पर पार्टी...

महिला के संपूर्ण स्वास्थ्य का आधार है मासिक धर्म, जानें नियमित करने के तरीके

नई दिल्ली । मासिक धर्म को हर महीने होने वाली साधारण प्रक्रिया के तौर पर देखा जाता है, लेकिन यह केवल सामान्य प्रक्रिया नहीं, बल्कि महिला के शरीर के शुद्धिकरण...

admin

Read Previous

‘तू या मैं’ जैसी फिल्में सिर्फ परफॉर्मेंस नहीं, अनुभव हैं : आदर्श गौरव

Read Next

राहुल गांधी में इंदिरा गांधी की तरह इमरजेंसी वाली मानसिकता है: शहजाद पूनावाला

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com