राहुल गांधी ने लोकसभा में वायु प्रदूषण का मुद्दा उठाया, बोले- यह विचारधारा का मुद्दा नहीं, सदन में चर्चा हो

नई दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को सदन में वायु प्रदूषण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण के कारण बच्चों को नुकसान हो रहा है और लोगों में कैंसर जैसी बीमारी फैल रही है। राहुल गांधी ने मांग उठाई कि सदन में प्रदूषण के मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए।

राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा, “हमारे ज्यादातर बड़े शहरों में लोग जहरीली हवा की चादर में जी रहे हैं। लाखों बच्चों को फेफड़ों की बीमारियां हो रही हैं, उनका भविष्य बर्बाद हो रहा है और लोगों को कैंसर हो रहा है। बुजुर्गों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।”

उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि यह महत्वपूर्ण मुद्दा है और इस पर सरकार और हमारे बीच जरूर पूरी सहमति बनेगी। राहुल गांधी ने कहा, “यह कोई सोच का मुद्दा नहीं है। सदन में हर कोई इस बात से सहमत है कि वायु प्रदूषण और इससे हमारे लोगों को जो नुकसान हो रहा है, ऐसी चीज पर हमें मिलकर काम करना चाहिए।”

कांग्रेस सांसद ने यह भी कहा कि सरकार शहरों में वायु प्रदूषण से छुटकारा पाने के लिए एक प्लान बनाए। विपक्ष को भी ऐसा प्लान बनाने में सरकार के साथ मिलकर काम करने में खुशी होगी।

उन्होंने कहा, “इस मुद्दे पर, हम देश को दिखा सकते हैं कि हम किसी जरूरी चीज पर मिलकर काम कर सकते हैं। हमें इस पर संसद में विस्तार से चर्चा करनी चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी को हर शहर के लिए एक मेथड वाला, सिस्टमैटिक प्लान बनाना चाहिए, जो अगले 5 या 10 सालों में हमारे लोगों की जिंदगी आसान बना सके।”

इसके बाद, राहुल गांधी ने संसद परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “मैंने दिल्ली और अन्य बड़े शहरों के प्रदूषण पर बात की। ये एक ऐसा विषय है जिसमें सभी पार्टियां सहमत हो सकती हैं। मैंने सुझाव दिया कि हमें सदन में प्रदूषण के मुद्दे पर चर्चा करनी चाहिए। इस विषय पर हमें एकमत होना चाहिए कि हम भविष्य की बात करेंगे और इस समस्या को हल कैसे किया जाए, उस पर चर्चा करेंगे। विशेषज्ञों की भी राय लेंगे और हम देश को दिखाएंगे कि हम प्रदूषण के विषय पर एक साथ काम कर सकते हैं।”

वहीं, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने संसद में प्रदूषण की स्थिति को लेकर चर्चा पर कहा, “मैं पूरी तरह से सहमत हूं। मेरे ख्याल से सभी सहमत हैं। सरकार ने भी कहा कि हम सभी को इस पर चर्चा करनी चाहिए और एक एक्शन प्लान बनना चाहिए।”

प्रियंका गांधी वाड्रा ने आगे कहा कि हर साल इसका (प्रदूषण) स्तर बढ़ता जा रहा है। बाकी सारे विषय पर चर्चा होती है तो इस पर भी चर्चा होनी चाहिए और इसमें से कुछ ठोस समाधान निकलना भी चाहिए। सरकार इस ओर एक अच्छा एक्शन प्लान बनाए तो बेहतर होगा।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

मेटा इंडिया ने अमन जैन को बनाया नया पब्लिक पॉलिसी हेड

Read Next

इंडिगो पर डीजीसीए का बड़ा एक्शन, निरीक्षकों को निकाला और सीईओ को दोबारा समन किया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com