‘प्रदूषण के कारण छोटे-छोटे बच्चे और बुजुर्ग बेहद परेशान’, सोनिया गांधी बोलीं- कदम उठाए सरकार

नई दिल्ली । ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसदों ने गुरुवार को संसद परिसर में दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में बढ़ते प्रदूषण के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। विपक्ष ने आरोप लगाया कि जानलेवा हो चुका प्रदूषण लोगों की जान का दुश्मन बन रहा है, लेकिन सरकार को फर्क नहीं पड़ रहा।

प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, एनसीपी-एसपी की नेता सुप्रिया सुले और टीएमसी के कल्याण बनर्जी समेत विपक्ष के तमाम सांसद शामिल थे। मास्क पहनकर आए सांसदों ने वायु प्रदूषण के मुद्दे पर संसद में चर्चा की मांग की।

सोनिया गांधी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “प्रदूषण के कारण छोटे-छोटे बच्चे और बुजुर्ग बेहद परेशान हैं। सरकार की जिम्मेदारी है कि वो प्रदूषण के खिलाफ कुछ करे।”

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि दिल्ली में बच्चे और बुजुर्ग सांस नहीं ले पा रहे हैं। हर साल हालात बिगड़ते हैं, लेकिन सरकार ठोस कदम नहीं उठाती, सिर्फ बयानबाजी करती है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार प्रदूषण के खिलाफ कदम उठाए, हम सभी साथ खड़े हैं।

कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने कहा, “प्रदूषण का मुख्य कारण दिल्ली की धूल है। 2014 में आपने लोगों से वादा किया था कि आप उन्हें एयर पॉल्यूशन से मुक्ति दिलाएंगे। अब हम आपको वह वादा याद दिला रहे हैं। समाधान के बारे में बात करें और चुनाव मोड से बाहर निकलें।”

कांग्रेस के सांसद अजय माकन ने कहा कि दिल्ली के अंदर प्रदूषण एक खतरनाक स्थिति में है। केंद्र और दिल्ली में एक ही पार्टी की सरकार है। सच्चाई ये है कि पिछले 10 साल में पब्लिक ट्रांसपोर्ट में कोई सुधार नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि जब 15 साल पहले हमारी सरकार पावर में थी, तो हमने पूरे ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बदल दिया था और दिल्ली में पॉल्यूशन कंट्रोल करने के लिए 6 हजार सीएनजी बसें शुरू की थीं। तब से कोई नई बसें नहीं जोड़ी गई हैं। जब तक कंस्ट्रक्शन को रेगुलेट नहीं किया जाएगा, दिल्ली में पॉल्यूशन कम नहीं होगा।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की खुदकुशी, 10 पेज के सुसाइड नोट में परिवार और अफसरों पर गंभीर आरोप

Read Next

पाकिस्तान में दमनकारी कार्रवाई का शोर अमेरिका तक पहुंचा, 42 अमेरिकी सांसदों ने रुबियो को लिखी चिट्ठी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com