पुरी बलंगा पीड़िता की मौत पर बीजेडी ने ओडिशा सरकार को घेरा, प्रदेश की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

नई दिल्ली । पुरी बलंगा पीड़िता की दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। ओडिशा की मुख्य विपक्षी पार्टी बीजू जनता दल (बीजेडी) इस मुद्दे पर सरकार पर हमलावर है।

बीजेडी सांसद निरंजन बिशी ने आईएएनएस से कहा, “उसे एयरलिफ्ट किया गया था और उसका इलाज चल रहा था, लेकिन उसका 75 प्रतिशत से अधिक शरीर जल चुका था, इसलिए बचने की संभावना कम थी। अपराधियों ने जानबूझकर लड़की के साथ ऐसा किया, फिर भी ओडिशा पुलिस और प्रशासन उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई है। दिल्ली एम्स में उसकी मौत हो गई, जो बेहद दुखद है।”

बीजेडी सांसद मुन्ना खान ने कहा, “हमें पूरा विश्वास था कि वह जल्द ही ठीक हो जाएगी। आज उसका निधन हो गया और हमें गहरा दुख हुआ है। ओडिशा में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से ध्वस्त है। प्रदेश में बच्चियां और महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।”

बीजेडी सांसद सस्मित पात्रा ने कहा, “ओडिशा में महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ कानून-व्यवस्था और जघन्य अपराधों के संदर्भ में जिस तरह का माहौल बनाया गया है, वह बेहद चिंताजनक है। हम उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इससे पहले भी हम बीजेडी के सांसद दिल्ली एम्स आए थे। हमें उम्मीद थी कि वह स्वस्थ हो जाएगी, लेकिन आज उनकी मृत्यु हो गई।”

बीजेडी सांसद सुलता देव ने कहा, “हम इस मुद्दे को बार-बार उठाते रहे हैं। ओडिशा में इस डबल इंजन सरकार के तहत, हम हर दिन लगभग 15 बलात्कार के मामले देख रहे हैं।”

बीजद के पूर्व सांसद अमर पटनायक ने कहा, “इस घटना से ओडिशा की प्रतिष्ठा को गहरा धक्का लगा है। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि एक छोटी बच्ची के माता-पिता को इससे जो पीड़ा और दुःख हुआ है, वह अकल्पनीय है। ओडिशा में हर दिन महिलाओं के ऊपर अत्याचार हो रहे हैं। यह सिलसिला जारी है। अपराधियों को कानून का डर नहीं है।”

आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ अदालती सुनवाई के बाद होगी कार्रवाई : कृष्णा हेगड़े

Read Next

जम्मू-कश्मीर: सांबा के पल्थ गांव में तीन पुराने तोप के गोले मिले, इलाके में हड़कंप

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com