मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ अदालती सुनवाई के बाद होगी कार्रवाई : कृष्णा हेगड़े

मुंबई । दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा समेत तमाम आरोपियों को नोटिस जारी किया है। कोर्ट के इस नोटिस के बाद सियासत तेज हो गई है।

इस मामले पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए शिवसेना प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने कहा कि ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा समेत तीन कंपनियों और आठ लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। अदालत ने ईडी को सभी संबंधित पक्षों को चार्जशीट की एक-एक कॉपी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। रॉबर्ट वाड्रा को 28 अगस्त से पहले अपना जवाब दाखिल करने को कहा गया है, जिसके बाद मामले की सुनवाई अदालत में होगी और वह कार्यवाही के दौरान पेश हो सकते हैं।

समाजवादी पार्टी के ‘पीडीए पाठशाला’ अभियान को लेकर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में “ए फॉर अखिलेश” और “डी फॉर डिंपल” सिखाने की कोशिश समाजवादी पार्टी द्वारा की जा रही है, जो अत्यंत आपत्तिजनक है। स्कूलों में बच्चों को तटस्थ और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलनी चाहिए, न कि किसी राजनीतिक दल के नेताओं का महिमामंडन। यह शिक्षा का राजनीतिकरण है और इसका खंडन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा में राजनीति का दखल नहीं होना चाहिए और किसी भी पार्टी को स्कूलों को अपने प्रचार का माध्यम नहीं बनाना चाहिए।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को एसआईआर प्रक्रिया को लेकर दावा किया कि विपक्ष की स्वतंत्र जांच में यह उजागर हुआ है कि चुनाव आयोग ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लाभ पहुंचाने के लिए बड़े पैमाने पर वोट चोरी की है। उनके इस आरोप पर शिवसेना प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने कहा कि राहुल गांधी को पता है कि वे बिहार चुनाव फिर से हारने वाले हैं, इसलिए वे अब बहाने तलाश रहे हैं। कभी सड़क का, कभी वोटर लिस्ट का बहाना बना रहे हैं। महाराष्ट्र में वोटरों की वृद्धि पर भी उन्होंने सवाल उठाए थे। लेकिन हकीकत ये है कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की हार तय हैजनता उन्हें बार-बार नकार चुकी है

मालेगांव ब्लास्ट में सीएम योगी आदित्यानाथ को भी फंसाने की साजिश के सवाल पर उन्होंने कहा कि मालेगांव केस के गवाह मोहन जोशी राव ने आरोप लगाया है कि साध्वी प्रज्ञा समेत कई लोगों को जानबूझकर फंसाया गया। उन्होंने दावा किया कि योगी आदित्यनाथ को भी साजिशन फंसाने की कोशिश हुई थी। इसके अलावा महबूब मुजावर ने कहा था कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को भी फंसाने की योजना थी। ये देश के सम्मानित लोग हैं और इस मामले में पुलिस की भूमिका की गहन जांच होनी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में चौथे स्थान पर है और जल्द ही तीसरे स्थान पर पहुंचने वाली है। हमारी अर्थव्यवस्था न केवल जीवंत है, बल्कि तेजी से आगे बढ़ रही है। यह एक वाइब्रेंट इकोनॉमी है। जैसे अमेरिका की अर्थव्यवस्था विश्व में शीर्ष पर है, वैसे ही भारत की अर्थव्यवस्था भी मजबूत बन रही है। इसलिए इसे ‘डेड इकोनॉमी’ कहना सरासर गलत और भ्रामक है।

आईएएनएस

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस की साइबर क्राइम डिवीजन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया...

ईडी ने 2,672 करोड़ रुपए के एसजीजेएचआईएल बैंक धोखाधड़ी मामले में नई चार्जशीट दाखिल की

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने श्री गणेश ज्वैलरी हाउस (आई) लिमिटेड (एसजीजेएचआईएल) और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत चल रही जांच के...

असम में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई: दो तस्कर गिरफ्तार, 524.9 किलो गांजा जब्त

गुवाहाटी । नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की गुवाहाटी जोनल यूनिट ने असम में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान...

अवैध टेंट के व‍िवाद में सरकारी कर्मचारियों से मारपीट, ‘आप’ के सदस्‍यों पर आरोप, एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली । दिल्ली के शालीमार बाग सीए ब्लॉक स्‍थित एक सार्वजनिक पार्क में अवैध रूप से टेंट लगाने को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं की दबंगई का एक...

लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की कानूनी टीम पर हुए गोलीबारी के मामले के मुख्य आरोपी रोहित सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया है। लॉरेंस बिश्नोई...

ममता बनर्जी 6 मार्च को कोलकाता में देंगी धरना, मतदाता सूची में हेरफेर का आरोप

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 6 मार्च को कोलकाता में धरना देंगी। यह धरना राज्य में एसआईआर (विशेष पुनरीक्षण) प्रक्रिया के...

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दो पुलिसकर्मियों को लगाई कड़ी फटकार, आचरण को बताया अवमानना के समान

प्रयागराज/नई दिल्ली । इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आर्म्स एक्ट के मामले में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी और रिहाई में देरी को लेकर प्रयागराज पुलिस अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है।...

झारखंड: गढ़वा में शख्स की सरे बाजार गोली मारकर हत्या के मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

गढ़वा । झारखंड के गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र स्थित भीड़-भाड़ वाले बिजका बाजार में तीन दिन पहले दिनदहाड़े दीपक चौधरी नामक शख्स की हत्या के मामले का खुलासा...

दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका

नई दिल्ली । दिल्ली उच्च न्यायालय 9 मार्च को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें 2022 के दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में आम...

2007 में रेप की घटना, 2019 में दोबारा से पोस्टमार्टम; सात साल बाद परिजन को मिला अवशेष

विजयवाड़ा । वर्ष 2007 में दुष्कर्म और हत्या की शिकार 17 वर्षीय छात्रा आयशा मीरा के पार्थिव अवशेष शुक्रवार को प्रशासन ने उनके माता-पिता को सौंप दिए। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो...

जयपुर : बैंक फ्रॉड मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, आरोपी आलोक अग्रवाल पर 5 लाख के जुर्माने और 7 साल की सजा

जयपुर । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) द्वारा दर्ज एक पुराने बैंक फ्रॉड मामले में एसीजेएम (एसपीई केस) जयपुर ने आरोपी आलोक अग्रवाल को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने...

दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल और सिसोदिया की कैद से लेकर बरी होने तक की पूरी कहानी

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी की राऊज एवेन्यू अदालत ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनके करीबी सहयोगी मनीष सिसोदिया को आबकारी नीति...

admin

Read Previous

राहुल गांधी झूठ बोलने में माहिर, लोगों को धमकाना और डराना खुद उनकी फितरत : रविशंकर प्रसाद

Read Next

पुरी बलंगा पीड़िता की मौत पर बीजेडी ने ओडिशा सरकार को घेरा, प्रदेश की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com