पंजाब सीएम भगवंत मान के वायरल वीडियो पर केजरीवाल की चुप्पी चिंताजनक : स्वाति मालीवाल

नई दिल्ली । राज्यसभा सांसद और सामाजिक कार्यकर्ता स्वाति मालीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर गंभीर आरोप लगाए हैं और इस मामले में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

मालीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, “पंजाब सीएम भगवंत मान का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। जिसने यह वीडियो जारी किया है, वह सीएम मान का पुराना दोस्त बताया जा रहा है। उसका दावा है कि उसके पास ऐसे आठ और वीडियो हैं। एक वीडियो में भगवंत मान को गुरु नानक देव और गुरु गोबिंद सिंह की बेअदबी करते हुए दिखाया गया है। यह बेहद गंभीर मामला है और इससे पार्टी की छवि को भारी नुकसान हो रहा है। मैंने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर केजरीवाल को पत्र लिखा है।”

उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब में सभी लोग मुख्यमंत्री की शराब की लत से परिचित हैं। स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया, “सीएम मान सरकारी मीटिंग्स और प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी नशे की हालत में पहुंचते हैं। केजरीवाल को सारी वीडियो मंगवाकर जांच करवानी चाहिए। उनकी चुप्पी से पार्टी को नुकसान हो रहा है।”

स्वाति मालीवाल ने अपने औपचारिक पत्र में लिखा, “जगमन समरा नामक व्यक्ति (जो भगवंत मान का पुराना मित्र होने का दावा करता है) ने कुछ आपत्तिजनक वीडियो जारी किए हैं। उसका कहना है कि उसके पास ऐसे कई और वीडियो हैं, जिनमें एक वीडियो में शराब की बूंदें गुरु नानक देव और गुरु गोबिंद सिंह की तस्वीरों पर गिराई जा रही हैं। यदि इन आरोपों में एक प्रतिशत भी सच्चाई है, तो यह बहुत बड़ी बेअदबी है।”

उन्होंने केजरीवाल से मांग की कि इस पूरे मामले की सीबीआई जैसी स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जाए ताकि सच सामने आ सके।

स्वाति मालीवाल ने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि भगवंत मान को जर्मनी-भारत की उड़ान से नशे की हालत में उतारा गया था, जो भारत के लिए शर्मनाक पल था। उन्होंने लिखा, “एक राज्य के मुख्यमंत्री का इस तरह का व्यवहार चिंताजनक है। कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भी कहा है कि मुख्यमंत्री कई बार बैठकों में अस्थिर रहते हैं।”

मालीवाल ने पत्र के अंत में लिखा, “आपकी चुप्पी बेहद चिंताजनक है। पंजाब की जनता और पार्टी कार्यकर्ता चाहते हैं कि आप इस पर तुरंत कार्रवाई करें।”

इस पत्र और पोस्ट के बाद ‘आप’ के भीतर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। फिलहाल, पार्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

Read Next

शटडाउन के कारण हजारों अमेरिकी उड़ानों में देरी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com