शटडाउन के कारण हजारों अमेरिकी उड़ानों में देरी

वॉशिंगटन । अमेरिका में सोमवार को 4,000 से ज़्यादा उड़ानें देरी से शुरू हुई और करीब 118 उड़ानें रद्द कर दी गईं। यह स्थिति पिछले 27 दिनों से चल रहे शटडाउन के कारण पैदा हुई है, जिससे हवाई यात्रा प्रभावित हो रही है।

यह देरी देशभर के हवाई अड्डों और हवाई यातायात नियंत्रण टावरों में कर्मचारियों की कमी की वजह से हो रही है।

फ्लाइटअवेयर के अनुसार, रविवार को ही 8,700 से ज्यादा उड़ानें देरी से चलीं, क्योंकि कर्मचारियों की कमी लगातार बढ़ रही है। लगभग 13,000 हवाई यातायात नियंत्रक और 50,000 परिवहन सुरक्षा अधिकारी बिना वेतन के काम कर रहे हैं, जिससे हवाई सेवाओं पर भारी दबाव पड़ा है।

संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने बताया कि स्टाफ की कमी के कारण दक्षिण-पूर्वी इलाकों और न्यू जर्सी के नेवार्क लिबर्टी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानें प्रभावित हो रही हैं।

लॉस एंजिल्स अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एफएए ने जमीनी विलंब लागू किया, जिसके कारण उड़ानें औसतन 25 मिनट तक रुकी रहीं।

परिवहन विभाग के सचिव सीन डफी ने रविवार को फॉक्स न्यूज को बताया, “कर्मचारियों को गुरुवार और शुक्रवार को नोटिस मिला था। उन्हें यह भी बताया गया कि मंगलवार को मिलने वाला उनका वेतन नहीं दिया जाएगा।”

डफी ने हवाई यातायात नियंत्रकों को हो रहे तनाव के बारे में बताया।

उन्होंने आगे कहा, “मैंने हवाई यातायात नियंत्रकों से बात की है और उनके चेहरे पर तनाव साफ दिखता है। ये वे लोग हैं जो महीने-महीने की तनख्वाह पर निर्भर रहते हैं। वे कार में ईंधन भराने और बच्चों की देखभाल को लेकर चिंतित हैं।”

परिवहन विभाग ने चेतावनी दी है कि उड़ानें तो जारी रहेंगी। लेकिन, शटडाउन लंबे समय तक चलने पर देरी और रद्द होने की संभावना बनी रहेगी। एयरलाइनों ने यात्रियों से कहा है कि वे अपनी उड़ानों की स्थिति पहले से जांच लें और हवाई अड्डे पर लंबे इंतज़ार के लिए तैयार रहें।

विशेषज्ञों का कहना है कि शटडाउन खत्म होने के बाद भी विलंबित उड़ानों का बैकलॉग खत्म करने में समय लगेगा, क्योंकि कर्मचारियों की कमी और संचालन से जुड़ी दिक्कतें प्रणाली के लिए चुनौती बनी रहेंगी।

देश भर के हवाई अड्डों को लगातार व्यवधान का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि संघीय गतिरोध का जल्द कोई समाधान नजर नहीं आ रहा है।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

admin

Read Previous

पंजाब सीएम भगवंत मान के वायरल वीडियो पर केजरीवाल की चुप्पी चिंताजनक : स्वाति मालीवाल

Read Next

पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह की विवादित टिप्पणी पर मायावती की तीखी प्रतिक्रिया, सरकार से कार्रवाई की मांग

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com