आजादी की लड़ाई लड़ने वाली कांग्रेस ही बचा सकती है लोकतंत्र : राजेंद्र पाल गौतम

नई दिल्ली । कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेस एससी डिपार्टमेंट के नेशनल चेयरमैन राजेंद्र पाल गौतम ने देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज भारत ग्लोबल मंच पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और इस मजबूत नींव को रखने में कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक भूमिका रही है। कांग्रेस ने न सिर्फ आजादी की लड़ाई लड़ी, बल्कि एक आधुनिक भारत का सपना देखा और उसे साकार करने का काम किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस वह पार्टी है, जिसने देश को एम्स और आईआईटी जैसे संस्थान दिए, सैकड़ों पब्लिक सेक्टर यूनिट्स की स्थापना की और भारत की औद्योगिक व शैक्षणिक संरचना को मजबूत किया। कांग्रेस की नीतियों ने आम भारतीय को अधिकारों से जोड़ा, सूचना का अधिकार, खाद्य सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा का अधिकार, मनरेगा और जल, जंगल और जमीन पर अधिकार जैसे कानून इसी सोच का परिणाम हैं। इन कदमों से देश के गरीब, दलित, पिछड़े और वंचित वर्गों को सम्मान और सुरक्षा मिली।

राजेंद्र पाल गौतम ने चिंता जताते हुए कहा कि पिछले 11-12 वर्षों में देश में धर्म के नाम पर नफरत बढ़ी है। जातीय आधार पर दलितों, पिछड़ों और वंचित वर्गों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है। देश के संसाधन पूंजीपतियों के हाथों में सौंपे जा रहे हैं, जिससे यह महसूस होता है कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं के सपनों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने आजादी की लड़ाई लड़ी, कुर्बानियां दीं और देश को मजबूत आधार दिया। वहीं, भारतीय जनता पार्टी और उससे जुड़े संगठन, चाहे वह आरएसएस हो, हिंदू महासभा हो या जनसंघ, आजादी के आंदोलन में शामिल नहीं रहे। उनके लिए संविधान और लोकतंत्र का कमजोर होना चिंता का विषय नहीं रहा। लेकिन, जिस पार्टी ने आजादी की लड़ाई लड़ी, उसे देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की जिम्मेदारी महसूस होती है।

उन्होंने कहा कि आज देश को कांग्रेस की पहले से ज्यादा जरूरत है। कांग्रेस पूरी ईमानदारी और मजबूती के साथ संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता और आम लोग यह महसूस कर रहे हैं कि आने वाला समय कांग्रेस का है और देश को सही दिशा में ले जाने की जिम्मेदारी कांग्रेस ही निभा सकती है।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

मोगा पुलिस ने 1.25 किलो हेरोइन, 3 पिस्टल और 31 कारतूस के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

Read Next

‘भाजपा में आम कार्यकर्ता को भी बराबर की इज्जत, कांग्रेस में गांधी परिवार का आशीर्वाद जरूरी’, प्रतुल शाहदेव बोले

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com