‘भाजपा में आम कार्यकर्ता को भी बराबर की इज्जत, कांग्रेस में गांधी परिवार का आशीर्वाद जरूरी’, प्रतुल शाहदेव बोले

रांची । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की हालिया टिप्पणी पर जवाब दिया है। भाजपा में संगठन ही सबसे ऊपर है और यहां आम कार्यकर्ता को भी ऊंचे पद वाले कार्यकर्ता के बराबर इज्जत मिलती है।

दिग्विजय सिंह ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए आरएसएस-भाजपा संगठन की तारीफ की थी। रविवार को जवाब में प्रतुल शाहदेव ने कहा, “दिग्विजय सिंह ने सही कहा है कि हमारी शक्ति हमारा संगठन ही है। यहां हमारे आम कार्यकर्ताओं को भी बराबर की इज्जत मिलती है। भाजपा में कार्यकर्ता अच्छे से जानते हैं कि अपने वरिष्ठों और पिता तुल्य नेताओं को कैसे सम्मान दिया जाता है।”

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा, “जिस पार्टी में संगठन सबसे ऊपर होता है, वहां एक आम कार्यकर्ता को भी उतनी ही इज्जत मिलती है जितनी सबसे ऊंचे पद वाले कार्यकर्ता को और ऐसी पार्टी ही आगे बढ़ती है।”

उन्होंने कहा कि भाजपा में कोई नहीं बता सकता कि हमारा अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा, लेकिन कांग्रेस में अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष वही होगा, जिसे गांधी परिवार का आशीर्वाद मिला हो। व्यक्तिवादी, वंशवादी और कैडर आधारित दूसरी पार्टियों में ऐसा होता है। यही भाजपा और दूसरी पार्टियों में फर्क है।

इसी बीच, ‘बाबरी मस्जिद’ वाले मुद्दे पर भाजपा प्रवक्ता ने हुमायूं कबीर को करारा जवाब दिया। भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाए कि हुमायूं कबीर टीएमसी की बी-टीम बनकर काम कर रहे हैं, क्योंकि हुमायूं कबीर जैसे नेताओं से तृणमूल कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कराती है, ताकि अप्रत्यक्ष रूप से पार्टी को इसका फायदा मिले।

उन्होंने कहा, “हुमायूं कबीर के वंशज भी वहां ‘बाबरी मस्जिद’ को पहचान नहीं दिला सकते।” उन्होंने आगे कहा, “क्या आप सनातनियों की आस्था को चैलेंज कर रहे हैं? हम हिंसा या अशांति को सपोर्ट नहीं करते, लेकिन जब आप सनातनियों की आस्था को चैलेंज करेंगे, तो आपको इसका जवाब देना होगा।”

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि बाबर एक हमलावर था, जिसने हजारों हिंदुओं को मारा और उसकी सेना ने हिंदू परिवारों का अपमान किया। अगर आप उसके नाम पर कोई मस्जिद बना रहे हैं, तो सनातनी अपनी आखिरी सांस तक उसका विरोध करेंगे।

–आईएएनएस

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

admin

Read Previous

आजादी की लड़ाई लड़ने वाली कांग्रेस ही बचा सकती है लोकतंत्र : राजेंद्र पाल गौतम

Read Next

50 साल से कांग्रेस में हूं, सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी : दिग्विजय सिंह

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com