अभी खत्म नहीं हुई है दूसरी लहर, वैक्सीन नए वेरिएंट के खिलाफ प्रभावी : केंद्र

28 जून, २०२१

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कोविड-19 पर उच्च स्तरीय मंत्रिसमूह (जीओएम) की 29वीं बैठक की अध्यक्षता की। मंत्रिसमूह ने बैठक के दौरान चेताते हुए कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर अभी भी खत्म नहीं हुई है। जीओएम ने चेताया कि लोगों को खुद को सुरक्षित रखने के लिए कोविड के उचित व्यवहार का पालन करना होगा। मंत्रिसमूह ने स्पष्ट किया कि देश में वर्तमान में उपलब्ध सभी एंटी-कोविड टीके, कोरोनावायरस के अल्फा, बीटा, गामा और डेल्टा वेरिएंट के खिलाफ प्रभावी पाए गए हैं।

जीओएम ने ऐसे समय में कोविड के उचित व्यवहार के महत्व को ²ढ़ता से दोहराया जब देश भर में प्रतिबंध हटाए जा रहे हैं। इसके अलावा निरंतर सूचना, शिक्षा, संचार (आईईसी) अभियानों के माध्यम से उच्च स्तरीय जागरूकता पर प्रकाश डाला गया।

इस दौरान डॉ. वी के पॉल ने मास्क पहनने और हाथ की स्वच्छता के लाभों पर जोर दिया। वहीं सचिव (स्वास्थ्य अनुसंधान) और आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने भी सचेत किया कि कोविड-19 की दूसरी लहर अभी भी थमी नहीं है, क्योंकि देश के 80 जिलों में अभी भी पॉजिटिविटी ऊंची है।

उन्होंने इस स्तर पर किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही नहीं बरतने की सलाह दी।

भारत में उपलब्ध कोविड के टीके नए वेरिएंट से लोगों की रक्षा करने में विफल होने की अफवाहों को दूर करते हुए, भार्गव ने स्पष्ट किया कि देश में दिए जा रहे सभी टीके वायरस के अल्फा, बीटा, गामा और डेल्टा वेरिएंट के खिलाफ प्रभावी पाए गए हैं।

एनसीडीसी के निदेशक डॉ. सुजीत के सिंह ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड के वक्रमार्ग पर एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने महामारी विज्ञान के निष्कर्षों के आधार पर एक सूक्ष्म विश्लेषण प्रस्तुत किया, जिसमें मामलों की वृद्धि, विशेष जिलों में मामलों की सघनता और अन्य प्रवृत्तियों जैसे मृत्यु और प्रभावित राज्यों में संक्रमण को प्रेरित करने वाले कोविड-19 के वेरिएंट जैसे महत्वपूर्ण मापदंडों को इंगित किया गया था।

सक्रिय मामले मुख्य रूप से महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में बने हुए हैं, जो राष्ट्रीय कोविड वृद्धि दर से अधिक वृद्धि दर की सूचना दे रहे हैं। जहां 19 राज्य मृत्यु के आंकड़े एक अंकीय (10 से कम) बता रहे हैं, वहीं चार राज्य केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और तमिलनाडु दैनिक मृत्यु की सूचना सौ से ज्यादा दे रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने मंत्रिसमूह के सदस्यों को कोविड-19 के इस चरण में हुए म्यूकोर्मिकोसिस (ब्लैक फंगस) संक्रमणों के वक्रमार्ग से भी अवगत कराया। कुल 40,845 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 31,344 मामले राइनोसेरेब्रल प्रकृति के हैं। संक्रमण से 3,129 लोगों की मृत्यु हुई है। कुल संख्याओं में से 34,940 रोगियों में कोविड (85.5 प्रतिशत), 26,187 (लगभग 64.11 प्रतिशत) मधुमेह के लिए सह-रुग्ण थे जबकि 21,523 (52.69 प्रतिशत) संक्रमित लोग स्टेरॉयड पर थे। 13,083 मरीज (32 प्रतिशत) 18-45 वर्ग में थे, 17,464 (42 प्रतिशत) 45-60 आयु वर्ग में थे जबकि 10,082 (24 प्रतिशत) रोगियों की उम्र 60 वर्ष से अधिक थी।

हर्षवर्धन के साथ नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे और विनोद के. पॉल, सदस्य (स्वास्थ्य), नीति आयोग भी इस वर्चुअल बैठक में उपस्थित हुए।

–आईएएनएस

खामेनेई की हत्या के बाद कराची तीसरे दिन भी बंद

इस्लामाबाद । ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की हत्या के बाद हुए प्रदर्शन में 11 मौतों के मद्देनजर पाकिस्तान में मौजूदा सुरक्षा इंतजाम सख्त कर दिए गए हैं।...

मणिपुर के सीएम ने विभागों का किया बंटवारा, सात मंत्री पद अभी भी खाली

इंफाल । मणिपुर में नई सरकार के गठन के एक महीने बाद मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने बुधवार को मंत्रिपरिषद के सदस्यों के बीच विभागों का आवंटन कर दिया। हालांकि,...

पीएम मोदी ने कतर, ओमान और कुवैत के नेताओं से की बात, भारतीयों की सुरक्षा को लेकर चिंतित

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी, ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक और कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख...

मिडिल ईस्ट के मुश्‍क‍िल हालातों में फंसे लोगों के ल‍िए राहत, इंडिगो ने शुरू कीं उड़ानें

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट और फारस की खाड़ी में बदलते हालात को देखते हुए इंड‍िगो एयरलाइन ने वहां फंसे लोगों को निकालने के ल‍िए अपनी सेवाएं शुरू कर दी...

पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल ने पार किया 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा

नई दिल्ली ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल जगत में एक और अभूतपूर्व कीर्तिमान स्थापित करते हुए अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 3 करोड़ (30 मिलियन) सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर...

खामेनेईकी मौत के बाद भारत में हाईअलर्ट, कानून-व्यवस्था के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

नई दिल्ली । मध्य पूर्व के हालात को देखते हुए भारत में हाईअलर्ट जारी किया गया है। गृह मंत्रालय और सुरक्षा एजेंसियों ने सभी राज्यों को संदिग्ध लोगों पर नजर...

पीएम मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस और बहरीन के किंग से की बात, हमलों की कड़ी निंदा की

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दो महत्वपूर्ण टेलीफोन वार्ताएं कीं। उन्होंने बहरीन के किंग हमद बिन ईसा अल खलीफा और सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन...

ईरान में फंसे भारतीय छात्रों की वतन वापसी के ल‍िए नहीं चाहिए विशेष परमिशन : सईद रेजा मोतलाग

मुंबई । अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों और सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान के मौजूदा हालात गंभीर बने हुए हैं। ऐसे में वहां फंसे...

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच पीएम मोदी ने बहरीन के किंग से बात की, हमलों की निंदा की

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बहरीन के किंग हमद बिन ईसा अल खलीफा से फोन पर बातचीत की, जिसमें उन्होंने बहरीन पर हुए हालिया हमलों की...

ईरान से संघर्ष के बीच अमेरिका ने बहरीन और कतर के लिए जारी की नई ट्रैवल एडवाइजरी

वाशिंगटन । ईरान में सैन्य अभियानों के बाद अमेरिका ने बहरीन और कतर के लिए नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में सुरक्षा जोखिमों और संभावित...

खामेनेई की मौत के बाद श्रीनगर में तनाव, प्रदर्शन हिंसक होने पर पुलिस ने किया बल प्रयोग

श्रीनगर । ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद जम्मू-कश्मीर में तनावपूर्ण हालात बन चुके हैं। सोमवार को एक बार फिर बड़ी संख्या में लोग खामेनेई...

स्ट्रेटेजिक एयर कॉरिडोर बंद होने से विमान सेवाएं बाधित, दुनिया भर में सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल

नई दिल्ली । अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते मिलिट्री तनाव के कारण वेस्ट एशिया में बड़े पैमाने पर एयरस्पेस बंद होने से ग्लोबल एविएशन इंडस्ट्री पर भारी दबाव...

admin

Read Previous

बिहार: समस्तीपुर में संदिग्ध स्थिति में 4 की मौत, शराब पीने से मौत की आशंका

Read Next

भारत में कोरोनावायरस के 10,929 नए मामले

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com