बिहार: समस्तीपुर में संदिग्ध स्थिति में 4 की मौत, शराब पीने से मौत की आशंका

समस्तीपुर, 6 नवंबर (आईएएनएस)| बिहार के समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान तथा एक आर्मी का जवान बताया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि इनकी मौत शराब पीने से ही हुई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि पटोरी थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में चार लोगों की मौत हो गई है। ये सभी लोग एक श्राद्ध कार्यक्रम में खाना खाए थे। आशंका जताई जा रही है कि इनसभी लोगों ने वहीं शराब पी थी और सभी की तबियत बिगड़ गई। इस घटना में अब तक चार लोगों की मौत हो गई है जबकि दो लोग अभी भी बीमार बताए जा रहे हैं।

मृतकों की पहचान बीएसएफ के जवान विनय कुमार, आर्मी जवान जगन्नाथ राय, श्यामनंदन चौधरी और वीरचंद राय के रूप में की गई है। सभी लोग रूपौली पंचायत के रहने वाले हैं।

समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि तीन नवंबर को मृतक जगन्नाथ राय की चाची के निधन के बाद श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान भोज का आयोजन किया गया था। उन्होंने संभावना जताते हुए कहा कि इसी दौरान सभी ने शराब पी होगी। उन्होंने कहा कि दो शवों को पुलिस ने बरामद किया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।

ढिल्लो ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने कहा कि घटनास्थल से एक शराब की बोतल बरामद की गई है तथा पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

उन्होंने बताया कि दो बीमार व्यक्तियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

उल्लेखनीय है कि पिछले एक सप्ताह के अंदर राज्य के मुजफ्फरपुर, गोपालगंज और पश्चिम चंपारण जिले में कथित रूप से जहरीली शराब पीने से 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। कई लोग अभी भी बीमार बताए जा रहे हैं।

–आईएएनएस

पहलगाम हमले के एक साल: अर्जेंटीना और ऑस्ट्रेलिया ने कहा, ‘किसी भी रूप में आतंक अस्वीकार’

नई दिल्ली । पहलगाम आतंकी हमले को एक साल बीत चुके हैं। पहली बरसी पर भारत में अर्जेंटीना के राजदूत, मारियानो कॉसिनो और ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने पीड़ितों...

ईरान पर आर्थिक दबाव तेज, हर दिन 50 करोड़ डॉलर का नुकसान : ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान की हालिया संघर्ष का अर्थव्यवस्था पर गंभीर दबाव पड़ रहा है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक छोटे...

इजरायल का 78वां स्वतंत्रता दिवस, भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दी बधाई

नई दिल्ली । विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इजरायल के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर वहां की सरकार और जनता को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने दोनों देशों की विशेष रणनीतिक साझेदारी...

ओमान तट के पास कंटेनर जहाज पर फायरिंग, ईरान ने दिया कानून का हवाला

तेहरान/लंदन । ओमान के तट के पास एक कंटेनर जहाज पर कथित फायरिंग और हस्तक्षेप की घटना ने क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। ईरान की अर्ध-सरकारी...

पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर ईयू का बयान, ‘हम भारत के साथ, जो हुआ वो भयावह’

नई दिल्ली । पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर यूरोपीय संघ के 27 देशों ने भारत के समर्थन में बयान जारी किया। जघन्य हमले की कड़े शब्दों में निंदा की...

पश्चिम एशिया संकट का हल बातचीत से ही, यूएन चार्टर का पालन जरूरी: अर्जेंटीना के राजदूत कॉसिनो

नई दिल्ली । भारत में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो आगस्टिन कॉसिनो ने पश्चिम एशिया तनाव के समाधान का रास्ता शांति वार्ता के जरिए बताया। इसके साथ ही पहलगाम हमले की...

अमेरिकी चेतावनी के बावजूद हमारा ‘सिली सिटी’ होर्मुज पार कर, सुरक्षित लौटा: ईरान

तेहरान । ईरान ने दावा किया है कि अमेरिकी नाकेबंदी और चेतावनियों को नजरअंदाज करते हुए उनका तेल टैंकर 'सिली सिटी' स्वदेश लौट आया है। विभिन्न स्थानीय मीडिया एजेंसियों ने...

50 दिन बाद ईरान में फिर शुरू होंगी घरेलू उड़ानें

तेहरान । ईरान में 50 दिन बाद घरेलू उड़ान सेवाएं फिर शुरू होंगी। 28 फरवरी को यूएस-इजरायल के संयुक्त एयर स्ट्राइक के बाद से ही पाबंदियां लागू थीं। संघर्ष के...

अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने से वैश्विक तेल कीमतों पर असर

वॉशिंगटन । वैश्विक तेल कीमतों में सोमवार को तेज उछाल आया। ऐसा तब देखा गया जब अमेरिका ने एक ईरानी कार्गो जहाज को कब्जे में ले लिया। इससे तनाव बढ़ने...

ईरान ने कहा, हमारे वाणिज्यिक जहाज पर अमेरिकी गोलीबारी का जल्द जवाब देंगे

तेहरान । मीडिया रिपोर्टों के अनुसार ईरान के शीर्ष संयुक्त सैन्य कमान ने सोमवार को कहा कि अमेरिकी सेना द्वारा किए गए “सशस्त्र समुद्री डकैती” के खिलाफ ईरान जल्द ही...

अमेरिका से व्यापारिक तनाव के बीच कनाडा के प्रधानमंत्री ने आर्थिक विविधीकरण पर दिया जोर

ओटावा । कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा कि अमेरिका के साथ करीबी संबंधों पर आधारित कनाडा की पूर्व ताकतें अब “कमज़ोरियां” बन गई हैं, जिन्हें वैश्विक व्यापार के...

इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में बफर जोन का नक्शा किया जारी, सीजफायर के बावजूद ऑपरेशन किए तेज

यरूशलम । इजरायल की सेना ने दक्षिणी लेबनान में एक बफर जोन बनाने का मैप जारी किया है। इसमें लेबनानी इलाके के अंदर कई किलोमीटर तक फैला एक बड़ा इलाका...

editors

Read Previous

एनजीटी ने हरियाणा में वन्यजीव अभयारण्य के पास डंपिंग साइट के निरीक्षण का निर्देश दिया

Read Next

अभी खत्म नहीं हुई है दूसरी लहर, वैक्सीन नए वेरिएंट के खिलाफ प्रभावी : केंद्र

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com