सामने आई दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की नई तस्वीरें

नई दिल्ली : दाऊद इब्राहिम गैंग से जुड़े गुर्गों की नई तस्वीरें सामने आई हैं। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने दाऊद के खास माने जाने वाले छोटा शकील, दाऊद के भाई अनीस इब्राहिम, जावेद चिकना और 1993 मुंबई बम धमाकों का मास्टरमाइंड टाइगर मेमन की नई तस्वीरें जारी की हैं। एनआईए ने मोस्ट वांटेड आतंकी और अंडरवल्र्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पर 25 लाख रूपए और छोटा शकील पर 20 लाख रुपए का इनाम घोषित किया है। इसी तरह अनीस इब्राहिम, जावेद चिकना और टाइगर मेमन के ऊपर 15-15 लाख रूपए का इनाम रखा गया है। एजेंसी ने इनाम घोषित करने के साथ ही डी गैंग के प्रमुख गुर्गों की नई और पुरानी तस्वीर भी एक साथ जारी की है। हालांकि दाऊद इब्राहिम की जांच एजेंसियों के पास पुरानी तस्वीर ही मौजूद है।

एनआईए ने डी गैंग से जुड़े सदस्यों का पूरा ब्यौरा भी सामने रखा है। पहले नंबर पर दाऊद इब्राहिम है। दूसरे नंबर पर शकील शेख उर्फ छोटा शकील, तीसरे नंबर पर दाऊद इब्राहिम का भाई हाजी अनीस उर्फ अनीस इब्राहिम है। चौथे नंबर पर जावेद पटेल उर्फ जावेद चिकना मौजूद है। वहीं पांचवे नंबर पर इब्राहिम मुस्ताक अब्दुल रज्जाक मेमन उर्फ टाइगर मेमन है। टाइगर मेमन नई तस्वीर में लंबी दाढ़ी के साथ दिखाई दे रहा है।

एनआईए ने तस्वीरें और इनाम घोषित करते हुए बताया है कि दाऊद और उसके गुर्गे लंबे समय से आतंकी गतिविधियों में शामिल हैं। इनमें हथियारों की तस्करी, ड्रग तस्करी, हवाला और टेरर फंडिंग जैसे अपराध शामिल हैं। दाऊद इब्राहिम को यूनाइटेड नेशंस ने ग्लोबल आतंकी भी घोषित किया हुआ है।

एनआईए ने जानकारी दी है कि दाऊद और उसका गैंग अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा, अल कायदा और जैश ए मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। यही वजह है कि सरकार इनकी गतिविधियों पर पूरी तरह लगाम लगाना चाहती है।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

महाराष्ट्र : विशेषज्ञ, राजनेताओं ने डॉन दाऊद एंड कंपनी के लिए एनआईए के ईनाम की आलोचना की

Read Next

ऑस्ट्रेलिया की टी20 विश्व कप टीम घोषित, पैट कमिंस की वापसी, टिम डेविड ने मिचेल स्वेप्सन की जगह ली

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com