ऑस्ट्रेलिया की टी20 विश्व कप टीम घोषित, पैट कमिंस की वापसी, टिम डेविड ने मिचेल स्वेप्सन की जगह ली

सिडनी : ऑस्ट्रेलिया ने अपनी मेजबानी में होने वाले आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है जिसमें सिंगापुर में जन्मे और पर्थ में पले-बढे टिम डेविड को लेग स्पिनर मिचेल स्वेप्सन की जगह टीम में शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलिया टी 20 विश्व कप का पिछला चैंपियन है। पैट कमिंस न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज चूकने के बाद टीम में लौटे हैं जबकि एडम जम्पा भी अपने बेटे यूजीन के जन्म के बाद टीम में शामिल किये गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने मध्यक्रम के बल्लेबाज टिम डेविड को टीम में शामिल किया है। विश्व कप से पहले सितंबर में भारत में तीन टी20 मैचों के दौरे पर भी डेविड टीम में रहेंगे और यह उन्हें पहली बार ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने का मौका प्रदान करेगा।

सिंगापुर में जन्मे डेविड बीबीएल समेत विश्व की कई टी20 लीग में धाकड़ बल्लेबाजी के लिए नाम कमा चुके हैं और वह ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रीय या राजकीय अनुबंध के ढांचे से बाहर टीम में चुने जाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। वर्तमान में उनका ऑस्ट्रेलिया में इकलौता करार होबार्ट हरिकेंस टीम के साथ है और वह इससे पहले सिंगापुर के लिए 14 टी20 अंतर्राष्ट्रीय खेल चुके हैं।

राष्ट्रीय चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा, “वह एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और नैसर्गिक रूप से बड़े शॉट लगाते हैं। उनके आने से हमारी टी20 टीम में बल्लेबाजी की गहराई और बढ़ेगी।”

इससे पहले भी पिछले सीजन श्रीलंका के विरुद्ध टीम में उन्हें शामिल करने की बात हुई थी लेकिन फिर यह फैसला लिया गया था कि उन्हें पीएसएल में मुल्तान सुल्तांस में खेलने दिया जाए ताकि उन्हें निरंतर मैच खेलने का मौका मिले। उस टूर्नामेंट में उन्होंने 194.40 के स्ट्राइक रेट और 39.71 के औसत से 278 रन बनाए थे और उसी दौरान उन्हें आईपएल में मुंबई इंडियंस ने 8.25 करोड़ रुपये देकर अपने साथ जोड़ा।

बेली ने कहा, “उनका सफर काफी अलग रहा है और यह एक उत्साहजनक बात है। किसी खिलाड़ी के लिए केवल फ्ऱैंचाइज क्रिकेटर होना शायद थोड़ा चुनौतीपूर्ण है। शायद यह आगे और देखने को मिलेगा।”

डेविड पिछले साल यूएई में विश्व कप जीतने वाली टीम से इकलौते बदलाव होंगे। वह उस टीम से लेग स्पिनर मिचेल स्वेप्सन की जगह लेंगे। चयनकर्ताओं के अनुसार घरेलू परिस्थितियों में अतिरिक्त स्पिनर की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब बड़ा सवाल यही होगा कि एकादश में डेविड को कैसे जगह दी जाए। एंर्डयू मैकडोनाल्ड के मुख्य कोच बनने के बाद स्टीवन स्मिथ, जिनकी बल्लेबाजी की शैली शायद टी20 क्रिकेट में उन्हें सबसे ज्यादा दबाव का पात्र बनाती है, अधिक स्वतंत्रता के साथ बल्लेबाजी करने लगे हैं।

कार्यभार प्रबंधन के लिए डेविड वॉर्नर को भारत में होने वाले टी20 मैचों में आराम दिया गया है और टीम में उनकी जगह कैमरन ग्रीन खेलेंगे। 25 सितंबर को खत्म होने वाली इस सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व कप की तैयारी के तहत अपने घर में अक्तूबर की शुरूआत में वेस्टइंडीज के साथ दो मैच और इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच खेलेगा।

ऑस्ट्रेलिया विश्व कप में अपने अभियान की शुरूआत 22 अक्टूबर को सिडनी में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से करेगा।

ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप टीम इस प्रकार है: आरोन फिंच (कप्तान), एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, जोश हेजलवुड, जोश इंग्लिस, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर, एडम जम्पा

–आईएएनएस

विमेंस टी20 रैंकिंग: टॉप-10 बल्लेबाजों में शामिल हुईं जॉर्जिया वोल, हरमनप्रीत को एक स्थान का फायदा

दुबई । आईसीसी की ताजा रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की उभरती हुई ओपनर जॉर्जिया वोल अपने करियर में पहली बार बैटिंग रैंकिंग के टॉप 10 में शामिल हो गई हैं। वहीं,...

‘वह टीम में नई ऊर्जा भर देते हैं,’ डिविलियर्स ने कोहली को बताया आरसीबी की ‘धड़कन’

नई दिल्ली । रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के पूर्व सुपरस्टार एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए उन्हें फ्रेंचाइजी की नींव बताया है। कोहली अब तक सभी 18...

टी20 वर्ल्ड कप: फाइनल में चली संजू, अभिषेक और ईशान की तिकड़ी, न्यूजीलैंड को 256 रन का टारगेट

अहमदाबाद । संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में जीत के लिए...

‘भारतीय खिलाड़ी काफी आत्मविश्वास में हैं,’ पृथ्वी शॉ के कोच को खिताब जीतने की उम्मीद

वसई-विरार । भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाना है। क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के बचपन...

टी20 रिकॉर्ड: न्यूजीलैंड के खिलाफ 271 रन बना चुका भारत, सिर्फ 66 रन पर सिमटी है कीवी टीम

नई दिल्ली । भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला जाना है। टी20 फॉर्मेट में अब तक...

बाबर आजम और फखर जमान बाहर, बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम घोषित

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन की गाज बाबर आजम पर गिरी है। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम की घोषणा कर...

टी20 वर्ल्ड कप: ‘करो या मरो’ के मुकाबले में वेस्टइंडीज से भिड़ेगा भारत, दांव पर सेमीफाइनल का टिकट

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को 'करो या मरो' के मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत वेस्टइंडीज से होगी। कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर सेमीफाइनल...

टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड के स्पिनर्स का चला जादू, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर बनाए 159 रन

कोलंबो । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार को सुपर-8 मुकाबले में न्यूजीलैंड की भिड़ंत इंग्लैंड के साथ हो रही है। आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए...

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता की हालत गंभीर, सीसीयू में भर्ती

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद की तबीयत बेहद गंभीर बनी हुई है। ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ हॉस्पिटल की ओर से जारी ताजा मेडिकल बुलेटिन में...

टी20 वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर श्रीलंका ने गेंदबाजी चुनी, दोनों टीमों में बदलाव

कोलंबो । श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में जारी टी20 वर्ल्ड कप-2026 के सुपर-8 मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। दोनों ही...

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: 24 फरवरी से वनडे सीरीज की शुरुआत, जानिए कब-कब खेले जाएंगे महिला टीमों के मैच?

नई दिल्ली । टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम 24 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलेगी। भारत का मकसद टी20 के बाद वनडे सीरीज पर...

हेटमायर ने रचा इतिहास, वेस्टइंडीज की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप में लगाया सबसे तेज अर्धशतक

मुंबई । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सोमवार को वेस्टइंडीज की भिड़ंत जिम्बाब्वे के साथ हो रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वानखेड़े के मैदान पर खेला जा...

admin

Read Previous

अमेरिका में औसत आयु में लगभग 100 वर्षो में सबसे बड़ी गिरावट

Read Next

सामने आई दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की नई तस्वीरें

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com