लालू यादव के पारिवारिक विवाद पर भाजपा का तंज, ‘बिहार की जनता ने जंगलराज से बचा लिया’

पटना । बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन का बेहद खराब प्रदर्शन रहा। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को मिली करारी हार के बाद लालू प्रसाद यादव के परिवार में विवाद चल रहा है। लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने राजनीति छोड़ते हुए परिवार से नाता तोड़ दिया। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजद पर तंज कसा।

भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्य और रोहिणी आचार्य लालू परिवार पर गंभीर आरोप लगा रही हैं। भाजपा ने वीडियो के साथ लिखा, “बिहार की जनता ने आरजेडी को नहीं चुनकर जंगलराज से बचा लिया।”

पार्टी ने आगे कहा कि जिस परिवार में बहू-बेटियों को बाल पकड़कर और चप्पल से पीटा जाता हो, सोचिए, ये लोग अगर सत्ता में आ जाते, तो बिहार की बहन-बेटियों के साथ कैसा सलूक करते। साथ ही इस वीडियो के ऊपर लिखा है कि बहू-बेटियों के प्रति लालू परिवार का संस्कार। बहू को बाल पकड़ के मारा और बेटी को चप्पल से पीटा।

लालू यादव की बहू ऐश्वर्य ने इस वीडियो में रोते हुए कहा कि लालू परिवार ने मुझे मारा है और गार्ड बुलाकर मुझे बाहर निकाल दिया। मेरा फोन भी छीन लिया। राबड़ी देवी ने बाल पकड़कर मारा।

वहीं, रोहिणी आचार्य ने कहा कि मेरा कोई परिवार नहीं है। आपको तेजस्वी यादव, संजय यादव और रमीज से जाकर पूछना चाहिए। इन्हीं लोगों ने मुझे परिवार से निकाला है। ये कोई जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते। पूरा देश पूछ रहा है कि पार्टी इतनी बुरी तरह क्यों गिरी। संजय यादव और रमीज का नाम लेने पर आपको घर से निकाल दिया जाता है, बेइज्जत किया जाता है, गालियां दी जाती हैं, और चप्पल उठाकर मारा जाता है।

बता दें कि इससे पहले लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने भाई तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की और साथ ही उन्होंने परिवार से भी नाता तोड़ दिया। उन्होंने पोस्ट कर कहा, “एक बेटी, एक बहन, एक शादीशुदा महिला, एक मां को जलील किया गया, गंदी गालियां दी गईं, मारने के लिए चप्पल उठाया गया, मैंने अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया, सच का समर्पण नहीं किया, सिर्फ और सिर्फ इस वजह से मुझे बेइज्जती झेलनी पड़ी। एक बेटी मजबूरी में अपने रोते हुए मां-बाप और बहनों को छोड़ आई।”

–आईएएनएस

खामेनेई की हत्या के बाद कराची तीसरे दिन भी बंद

इस्लामाबाद । ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की हत्या के बाद हुए प्रदर्शन में 11 मौतों के मद्देनजर पाकिस्तान में मौजूदा सुरक्षा इंतजाम सख्त कर दिए गए हैं।...

मणिपुर के सीएम ने विभागों का किया बंटवारा, सात मंत्री पद अभी भी खाली

इंफाल । मणिपुर में नई सरकार के गठन के एक महीने बाद मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने बुधवार को मंत्रिपरिषद के सदस्यों के बीच विभागों का आवंटन कर दिया। हालांकि,...

पीएम मोदी ने कतर, ओमान और कुवैत के नेताओं से की बात, भारतीयों की सुरक्षा को लेकर चिंतित

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी, ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक और कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख...

मिडिल ईस्ट के मुश्‍क‍िल हालातों में फंसे लोगों के ल‍िए राहत, इंडिगो ने शुरू कीं उड़ानें

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट और फारस की खाड़ी में बदलते हालात को देखते हुए इंड‍िगो एयरलाइन ने वहां फंसे लोगों को निकालने के ल‍िए अपनी सेवाएं शुरू कर दी...

पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल ने पार किया 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा

नई दिल्ली ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल जगत में एक और अभूतपूर्व कीर्तिमान स्थापित करते हुए अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 3 करोड़ (30 मिलियन) सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर...

खामेनेईकी मौत के बाद भारत में हाईअलर्ट, कानून-व्यवस्था के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

नई दिल्ली । मध्य पूर्व के हालात को देखते हुए भारत में हाईअलर्ट जारी किया गया है। गृह मंत्रालय और सुरक्षा एजेंसियों ने सभी राज्यों को संदिग्ध लोगों पर नजर...

पीएम मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस और बहरीन के किंग से की बात, हमलों की कड़ी निंदा की

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दो महत्वपूर्ण टेलीफोन वार्ताएं कीं। उन्होंने बहरीन के किंग हमद बिन ईसा अल खलीफा और सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन...

ईरान में फंसे भारतीय छात्रों की वतन वापसी के ल‍िए नहीं चाहिए विशेष परमिशन : सईद रेजा मोतलाग

मुंबई । अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों और सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान के मौजूदा हालात गंभीर बने हुए हैं। ऐसे में वहां फंसे...

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच पीएम मोदी ने बहरीन के किंग से बात की, हमलों की निंदा की

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बहरीन के किंग हमद बिन ईसा अल खलीफा से फोन पर बातचीत की, जिसमें उन्होंने बहरीन पर हुए हालिया हमलों की...

ईरान से संघर्ष के बीच अमेरिका ने बहरीन और कतर के लिए जारी की नई ट्रैवल एडवाइजरी

वाशिंगटन । ईरान में सैन्य अभियानों के बाद अमेरिका ने बहरीन और कतर के लिए नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में सुरक्षा जोखिमों और संभावित...

खामेनेई की मौत के बाद श्रीनगर में तनाव, प्रदर्शन हिंसक होने पर पुलिस ने किया बल प्रयोग

श्रीनगर । ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद जम्मू-कश्मीर में तनावपूर्ण हालात बन चुके हैं। सोमवार को एक बार फिर बड़ी संख्या में लोग खामेनेई...

स्ट्रेटेजिक एयर कॉरिडोर बंद होने से विमान सेवाएं बाधित, दुनिया भर में सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल

नई दिल्ली । अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते मिलिट्री तनाव के कारण वेस्ट एशिया में बड़े पैमाने पर एयरस्पेस बंद होने से ग्लोबल एविएशन इंडस्ट्री पर भारी दबाव...

admin

Read Previous

डब्ल्यूएचओ और आईएलओ के एक्सटर्नल ऑटिडर के रूप में कैग की वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठा बढ़ी: उपराष्ट्रपति

Read Next

अवामी लीग के बढ़ते कद से यूनुस सरकार खौफजदा: रिपोर्ट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com