अवामी लीग के बढ़ते कद से यूनुस सरकार खौफजदा: रिपोर्ट

ढाका । अवामी लीग ने हाल ही में ‘ढाका लॉकडाउन’ का ऐलान किया था। अपनी कोशिशों में वो काफी हद तक कामयाब भी रहा। बड़ी संख्या में लोग घरों से बाहर नहीं निकले, सड़कों पर भी आवागमन कम ही रहा। ठीक उसी दिन अंतरिम सरकार के मुखिया यानी मोहम्मद यूनुस ने जुलाई चार्टर का जिक्र किया। फरवरी में होने वाले चुनाव की भी बात की, लेकिन इसका आम जनता पर कुछ खास असर पड़ता नहीं दिखा।

एक रिपोर्ट दावा करती है कि ढाका लॉकडाउन के दिन ही जुलाई चार्टर का जिक्र यूं ही नहीं हुआ; ये यूनुस प्रशासन की घबराहट दर्शाती है और बताती है कि उनको लगने लगा है कि अवामी लीग का कद बढ़ रहा है।

दरअसल, उसी दिन पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ दायर केस पर फैसला आना था। माहौल को देखते हुए उन्होंने अपनी मौजूदगी का एहसास कराने की कोशिश की।

नॉर्थ ईस्ट न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार लॉकडाउन की सफलता ने आम बांग्लादेशियों के यूनुस सरकार के प्रति मोहभंग का संकेत दे दिया है। लोगों ने उस राजनीति को नकार दिया है जिसने अवामी लीग की सत्ता को चुनौती दी थी और उसके पतन का जश्न मनाया था।

स्थिति बदल चुकी है और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी, जमात-ए-इस्लामी समेत अन्य पार्टियां भी ये भांप चुकी हैं। वो भी लॉकडाउन की सफलता से हतप्रभ हैं।

नॉर्थ ईस्ट न्यूज की रिपोर्ट आगे कहती है, “शेख हसीना पर फैसला 17 नवंबर को सुनाया जाना है। हाल के महीनों में यूनुस शासन और उसके नेता-कार्यकर्ताओं ने जो सार्वजनिक बयान दिए हैं, उससे जनता को अंदाजा है कि फैसला कैसा आएगा।”

शेख हसीना को सजा-ए-मौत दी जा सकती है। न सिर्फ अवामी लीग को बल्कि आम जनता को भी अब फैसले की फिक्र नहीं है। यूनुस शासन की घबराहट जता रही है कि वो अवामी लीग के बढ़ते कद से खौफजदा है। लॉकडाउन सफलता ने कई राजनीतिक दलों को भी असमंजस में डाल दिया है जो आगामी चुनाव पर निगाहें गड़ाए बैठे हैं।

स्थिति में बदलाव के कई कारण हैं। जैसे यूनुस शासन और अवामी लीग विरोधियों की शेख हसीना को लेकर नफरत के बीच विदेशी और भारतीय मीडिया को दिए उनके बेबाक साक्षात्कार ने एएल की लोकप्रियता को बढ़ाने का काम किया है।

दूसरी ओर बांग्लादेशी मीडिया यूनुस शासन की खामियों को लेकर खामोश है क्योंकि वहां सत्ता के खिलाफ प्रेस को बोलने नहीं दिया जा रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, यूनुस शासन का आत्मविश्वास डिगा है। इसकी वजहें कई हैं। ब्रिटेन जैसे देश और कानूनी फर्म अगस्त 2024 से ही अवामी लीग कार्यकर्ताओं और बांग्लादेश के लोगों पर हो रहे अत्याचार का मुद्दा अंतर्राष्ट्रीय मंच पर उठाते रहे हैं। मानवाधिकार निकायों से औपचारिक रूप से शिकायत की जा रही है, और विदेशी सांसदों ने भी शासन के कुकृत्यों की सार्वजनिक रूप से निंदा की है।

–आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

admin

Read Next

अनिल अंबानी ने ईडी के समन को फिर किया नजरअंदाज, दिल्ली मुख्यालय में नहीं हुए पेश

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com