राहुल गांधी पर भड़के सतपाल महाराज, ‘फ्रॉड वोटर’ वाले बयान को बताया बेबुनियाद

ऋषिकेश । उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के ‘फ्रॉड वोटर’ वाले बयान पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय मतदान केंद्रों पर कांग्रेस के प्रतिनिधि भी मौजूद रहते हैं। ऐसे में यदि कहीं फर्जी वोटिंग हो रही थी तो कांग्रेस को उसी समय शिकायत करनी चाहिए थी।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में शनिवार को सतपाल महाराज ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान अधिकृत प्रतिनिधि और प्रत्याशी के नुमाइंदों की मौजूदगी में मतदान होता है। गलत वोटर को वहीं रोका जा सकता है। राहुल गांधी का बयान बिना प्रमाणिकता का है। चुनाव आयोग ने इस मामले में दस्तावेज मांगे हैं और प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोग ही इसका जवाब देगा। मैं पूछना चाहता हूं कि जब आपकी पार्टी की नजर में यह सब हो रहा था तो आप चुप क्यों बैठे रहे?

उत्तराखंड के धराली में खीर गंगा के ऊपर हुए हादसे को लेकर सतपाल महाराज ने कहा कि यह बादल फटने की घटना नहीं है, बल्कि ग्लेशियर में दरार आने से हुआ है। उन्होंने बताया कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हादसा है, जिसमें एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें राहत-बचाव कार्य कर रही हैं और शव बरामद किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा स्थल पर शिविर लगाकर स्थिति का जायजा लिया है। सरकार उपग्रहों और विशेषज्ञ अधिकारियों की मदद से ग्लेशियर टूटने के कारणों की जांच करवा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

इस दौरान सतपाल महाराज ने यह भी स्वीकार किया कि उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं का सीधा असर पर्यटन पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि सरकार आपदा प्रबंधन और पूर्वानुमान के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। डॉप्लर और रडार लगाए गए हैं, लेकिन प्रकृति की मार अप्रत्याशित होती है।

उन्होंने आगे कहा कि किसी ने सोचा भी नहीं था कि पूरा एक किलोमीटर लंबा ग्लेशियर टूट जाएगा और इतना अधिक मलवा व पानी नीचे आ जाएगा। सरकार के पास पर्याप्त संसाधन हैं और इन घटनाओं की वैज्ञानिक ढंग से स्टडी की जाएगी ताकि भविष्य में आपदा प्रबंधन और प्रभावी हो सके।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

‘वोट चोरी के खिलाफ अभियान को गांव-शहर तक ले जाएंगे’, ओडिशा यूथ कांग्रेस का ऐलान

Read Next

स्टालिन ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले ‘अमेरिकी टैरिफ से तमिलनाडु पर पड़ेगा विपरीत असर’, तत्काल राहत की उठाई मांग

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com