‘वोट चोरी के खिलाफ अभियान को गांव-शहर तक ले जाएंगे’, ओडिशा यूथ कांग्रेस का ऐलान

भुवनेश्वर । ओडिशा यूथ कांग्रेस ने कथित वोट चोरी के खिलाफ अपने अभियान को और तेज करने का ऐलान किया है। विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आह्वान पर शुरू किए गए इस आंदोलन को अब शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण अंचलों तक हर वर्ग तक पहुंचाया जाएगा। यूथ कांग्रेस के नेता यासर नवाज ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

यासर नवाज ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा के साथ मिलीभगत कर लोगों के जनादेश से खिलवाड़ कर रहा है। उन्होंने कहा कि ठोस सबूत मौजूद होने के बावजूद चुनाव आयोग चुप्पी साधे हुए है और राहुल गांधी की मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जब-जब राहुल गांधी आयोग से सवाल करते हैं, भाजपा असहज हो उठती है।

यूथ कांग्रेस नेता ने कहा कि चोरी किए गए वोटों से बनी सरकार कभी जनता के लिए काम नहीं कर सकती, वह केवल अपने हित साधने में लगी रहती है। ऐसे शासन में युवाओं, छात्रों और गरीबों की समस्याओं का समाधान संभव नहीं है क्योंकि उसकी नींव ही अवैध होती है।

नवाज ने याद दिलाया कि जब भारत गणराज्य बना, तब प्रत्येक नागरिक को मतदान का अधिकार दिया गया था, जो उसकी शक्ति और गरिमा का प्रतीक है। चुनाव आयोग का कर्तव्य है कि किसी भी नागरिक को इस अधिकार से वंचित न किया जाए। लेकिन आज स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में 65 लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए और देशभर में करोड़ों वोट चोरी किए जा रहे हैं।

यूथ कांग्रेस ने राहुल गांधी की पारदर्शिता संबंधी मांगों को तत्काल मानने की अपील की है। इसमें चुनावों से जुड़े डिजिटल डाटा और सीसीटीवी फुटेज को सार्वजनिक करना तथा वोट हेरफेर में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना शामिल है, चाहे वे किसी भी राज्य या राजनीतिक दल से जुड़े क्यों न हों।उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र की रक्षा और मतदाताओं के अधिकारों की बहाली के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

‘द बंगाल फाइल्स’ को लेकर होने वाले कार्यक्रम पर लगी रोक, विवेक रंजन अग्निहोत्री ने गुस्से में कहा- ‘ट्रेलर तो कोलकाता में ही लॉन्च होगा’

Read Next

राहुल गांधी पर भड़के सतपाल महाराज, ‘फ्रॉड वोटर’ वाले बयान को बताया बेबुनियाद

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com