पहले चरण में महिलाओं ने एनडीए के पक्ष में किया मतदान: स्मृति ईरानी

पटना । बिहार चुनाव के दूसरे चरण से पहले राजनीतिक पार्टियां जनता को अपनी तरफ करने में जुटी हैं। भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने बिहार में फिर से एनडीए सरकार बनने का दावा किया है, साथ ही बिहार की महिलाओं को एनडीए के पक्ष में मतदान करने के लिए बधाई दी है।

स्मृति ईरानी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “मैं बिहार की महिलाओं से अपील करती हूं कि वे गृहमंत्री अमित शाह की ओर से निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करने के लिए एनडीए को अपना आशीर्वाद दें। बिहार में एनडीए की सरकार आने पर विकास तेजी से होगा।”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनकल्याण के कामों को देखते हुए पहले चरण में ही बिहार की महिलाओं ने एनडीए का साथ दिया है। इसके लिए मैं उनके प्रति आभार व्यक्त करती हूं। एक सुरक्षित और समृद्ध बिहार के लिए एनडीए सरकार का होना जरूरी है।

स्मृति ईरानी ने कहा कि एनडीए की सरकार में हर घर में महिलाओं का सम्मान बरकरार रहता है। इसी दृष्टिकोण से बहनों से मेरी अपील है कि दूसरे चरण में भी महिलाएं अपना समर्थन एनडीए को दें और बिहार को विकसित बिहार बनाने में अपनी भागीदारी दें।

उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार में लगातार विकास हो रहा है। बिहार की जनता 2005 के पहले वाली सरकार को मौका नहीं दे रही है, क्योंकि उस समय बिहार का जो माहौल था उसे जनता भूला नहीं सकती है और वह दिन फिर ले आना भी नहीं चाह रही है।

भाजपा नेता ने कहा कि जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार पर विश्वास है और वह इनके साथ खड़ी दिखाई दे रही है। मैं सभी महिलाओं से निवेदन करना चाहती हूं कि एनडीए का साथ दें।

बिहार चुनाव के पहले चरण की वोटिंग संपन्न हो गई है और अब दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।

–आईएएनएस

एनडीए की केरल में कोई विश्वसनीयता नहीं: कांग्रेस सांसद शशि थरूर

नई दिल्ली । केरल में मतदान के बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने दावा किया कि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की केरल में कोई विश्वसनीयता नहीं है। इस दौरान,...

बंगाल की जनता को पीएम मोदी की 6 गारंटी- ‘हर रेप केस की खुलेगी फाइल, कर्मचारियों के लिए 7वां वेतन आयोग’

हल्दिया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की जनता से भाजपा की जीत का आशीर्वाद मांगा है। उन्होंने बंगाल के हल्दिया में जनसभा के दौरान कहा कि बंगाल का...

कांग्रेस बारामती से वापस लेगी अपना उम्मीदवार, हाईकमान की मंजूरी का इंतजार: विजय वडेट्टीवार

मुंबई । बारामती उपचुनाव को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार का बड़ा बयान सामने आया है। विजय वडेट्टीवार ने गुरुवार को कहा कि पार्टी के उम्मीदवार...

असम चुनाव : भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने डाले वोट, जताया जीत का भरोसा

दिसपुर । असम विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू होते ही राजनीतिक माहौल पूरी तरह सक्रिय नजर आया। गुरुवार को भाजपा और कांग्रेस के कई बड़े नेता और उम्मीदवार मतदान...

‘कभी नहीं जीतते नफरत और हिंसा, हमेशा होती है साहस की जीत’, प्रियंका गांधी वाड्रा ने की ईरान की सराहना

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की घोषणा के बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ईरान के लोगों की प्रशंसा की और...

ममता बनर्जी ने भवानीपुर से नामांकन दाखिल किया, जनता को दिया धन्यवाद

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को दक्षिण कोलकाता स्थित अपने गृह क्षेत्र भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन पत्र में प्रस्तावकों की...

ट्रंप ने ईरान की 10-सूत्रीय योजना को किया स्वीकार, सहमत होने पर स्पष्टता नहीं : केपी फैबियन

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के युद्धविराम के ऐलान को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। विदेश मामलों के विशेषज्ञ केपी फैबियन...

असम पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए पवन खेड़ा हैदराबाद फरार: सीएम हिमंता बिस्वा सरमा

गुवाहाटी । असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा पर लगाए गए सभी आरोप...

हर बार झूठा व भ्रामक प्रचार करती हैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी : दिलीप जायसवाल

नई दिल्ली । बिहार सरकार के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पहलगाम हमले को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा...

मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष बनने लायक नहीं, देश की जनता से मांगें माफी : रविशंकर प्रसाद

नई दिल्ली । भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद और शहजाद पूनावाला ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान रविशंकर प्रसाद...

कर्नाटक में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 4 जिलों में एक साथ छापेमारी

बेंगलुरु । कर्नाटक में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मंगलवार को लोकायुक्त अधिकारियों ने राज्य के चार जिलों (बेल्लारी, चित्रदुर्ग, मैसूर और शिवमोग्गा) में एक...

सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल मामले की सुनवाई, ममता बनर्जी के भाषण पर उठे सवाल

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल के चुनाव से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग के वकील ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक भाषण का हवाला...

admin

Read Previous

समस्तीपुर: वीवीपैट पर्ची मामले में सांसद मनोज तिवारी बोले, हमें चुनाव आयोग पर पूरा भरोसा है

Read Next

अलीगढ़ विधानसभा में 2003 की वोटर लिस्ट से ही हो एसआईआर: सपा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com