‘दिल्ली में जनता को बिजली देने में नाकाम सरकार’, आतिशी का बयान

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने बिजली वितरण कंपनियों के सीएजी ऑडिट और ऊर्जा मंत्री आशीष सूद के आरोपों को लेकर सरकार पर निशाना साधा।

आतिशी ने एक बयान जारी कर कहा कि दिल्ली में सरकार जनता को बिजली देने में नाकाम है। शहर में बिजली कटौती आम हो गई है और बिजली दरों में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए ‘आप’ पर भाजपा बेबुनियाद आरोप लगा रही है।

आतिशी ने कहा कि बिजली वितरण कंपनियों के पेंशन सरचार्ज मामले में ऑडिट का आदेश अक्टूबर 2024 में आप सरकार ने दिया था। इसके तहत डीईआरसी को निर्देश दिया गया था कि सीएजी-स्वीकृत ऑडिटर्स के माध्यम से विशेष ऑडिट कराया जाए, ताकि दिल्ली विद्युत बोर्ड के 20,000 से अधिक पेंशनरों के हित सुरक्षित रह सकें।

उन्होंने सवाल उठाया कि यदि आप और बिजली कंपनियों के बीच कोई मिलीभगत होती तो सरकार खुद ही ऑडिट का आदेश क्यों देती।

वहीं, दिल्ली के ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि सरकार का मानना है कि बिजली कंपनियों, आप और अरविंद केजरीवाल के बीच संबंध रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि 2015 में जब डिस्कॉम के सीएजी ऑडिट को लेकर सवाल उठा था, तब अदालत के एक फैसले के बाद केजरीवाल सरकार चुप हो गई थी।

आशीष सूद ने कहा कि सरकार ने तय किया है कि बिजली दरों का बोझ जनता पर नहीं पड़ने दिया जाएगा और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सीएजी ऑडिट कराने के फैसले और कंपनियों के हाई कोर्ट जाने से यह साबित होता है कि गड़बड़ी की आशंका रही है और अब सच्चाई सामने आएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार ने पूरी दृढ़ता के साथ जनता का पक्ष रखा। हाई कोर्ट के इस निर्णय से बिजली कंपनियों के सीएजी ऑडिट का मार्ग प्रशस्त हुआ है, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। दिल्ली सरकार बिजली क्षेत्र में पारदर्शिता स्थापित करने तथा दिल्लीवासियों को बिना किसी अतिरिक्त वित्तीय बोझ के गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

–आईएएनएस

लखनऊ हादसा : योगी सरकार ने की आर्थिक मदद की घोषणा, मृतकों के परिजनों को 5 लाख, घायलों को 50 हजार

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। योगी सरकार ने मृतकों...

बिहार सरकार ने भरत तिवारी मुठभेड़ मामले में तेज की जांच, डीआइजी कर रहे निगरानी

पटना । बिहार सरकार ने भरत तिवारी मुठभेड़ मामले की जांच तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि व्यापक जांच सुनिश्चित करने के लिए वैज्ञानिक और...

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

जेडी वेंस ने ईरान को सीज फंड जारी होते ही अमेरिकी कृषि उत्पाद खरीदने का द‍िया सुझाव

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com