जेडी वेंस ने ईरान को सीज फंड जारी होते ही अमेरिकी कृषि उत्पाद खरीदने का द‍िया सुझाव

बर्गेनस्टॉक (स्विट्जरलैंड) । अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोमवार को एक प्रस्ताव रखा, जिसके तहत भविष्य में अगर ईरान की सीज संपत्तियां वापस जारी की जाती हैं तो उनका इस्तेमाल अमेरिकी कृषि उत्पाद खरीदने के लिए किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव ईरान के साथ चल रही बातचीत से बनने वाले किसी बड़े समझौते का हिस्सा हो सकता है।

यह प्रस्ताव बर्गेनस्टॉक में हुई एक ब्रीफिंग के दौरान सामने आया। इससे यह साफ संकेत मिला है कि ट्रंप प्रशासन ईरान के साथ संभावित समझौते में आर्थिक मुद्दों को किस तरह देख रहा है।

अब तक बातचीत में मुख्य रूप से परमाणु निगरानी, क्षेत्रीय सुरक्षा और होर्मुज स्‍ट्रेट जैसे मुद्दों पर ध्यान रहा है। वेंस ने बताया कि बातचीत में चर्चा हुई है कि अगर भविष्य में प्रतिबंधों में ढील दी जाती है, तो ईरान के सीज किए गए पैसों के इस्तेमाल को कैसे नियंत्रित किया जाए।

वेंस ने कहा क‍ि हम यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि अगर कभी ईरान के पैसे वापस जारी किए जाते हैं तो ये पैसे ईरान के लोगों की मदद के लिए इस्तेमाल हो, न कि गलत कामों को बढ़ावा देने के लिए। उन्होंने बताया कि कतर के साथ बातचीत के बाद एक ऐसा ढांचा तैयार करने पर चर्चा हुई है, जिसमें ईरान के पैसे के इस्तेमाल पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

वेंस ने कहा कि जेरेड कुशनर ने कतर के साथ मिलकर एक समाधान का सुझाव दिया। उनके मुताबिक, अगर ईरान के सीज पैसे कभी जारी किए जाते हैं तो अमेरिका और कतर दोनों यह मंजूरी देंगे कि पैसा कैसे खर्च किया जाए।

उन्होंने बताया कि इस प्रस्ताव के तहत पैसा सीधे ईरान को नहीं दिया जाएगा, बल्कि उससे अमेरिकी कृषि उत्पाद खरीदे जाएंगे। यह पैसा अमेरिकी सोयाबीन, अमेरिकी मक्का और अमेरिकी गेहूं खरीदने में इस्तेमाल होगा, ताकि ईरान के लोगों को फायदा मिल सके।

वेंस ने इस योजना को दोनों देशों के लिए फायदेमंद बताया। उन्होंने कहा कि अगर ईरान के पैसे जारी किए जाते हैं तो इससे अमेरिकी किसानों को फायदा होगा और ईरान के लोगों को खाने की चीजें मिलेंगी।

उन्होंने इसे ‘एक बहुत अच्छा और पारंपरिक ट्रंप समझौता’ बताया।

हालांकि, वेंस ने यह नहीं बताया कि क्या ईरान ने इस प्रस्ताव को आधिकारिक रूप से स्वीकार किया है। उन्होंने यह भी जानकारी नहीं दी कि कितनी रकम इस व्यवस्था के तहत आ सकती है।

यह बयान ईरान के साथ बातचीत में प्रगति के वेंस के दावे के बाद आया है। उन्होंने कहा था कि ईरान ने इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (आईएईए) के निरीक्षकों को फिर से देश में आने का निमंत्रण देने पर सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों और हफ्तों में तकनीकी स्तर की बातचीत जारी रहेगी, ताकि स्विट्जरलैंड में तैयार किए गए ढांचे को आगे बढ़ाया जा सके।

–आईएएनएस

भारत आ रहे उर्वरकों से भरे चार जहाजों ने पार किया हॉर्मुज स्ट्रेट

नई दिल्ली । भारत आ रहे उर्वरकों से भरे चार जहाजों ने हॉर्मुज स्ट्रेट को सफलतापूर्वक पार कर लिया है। इनमें यूरिया, डाई-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) और सल्फर लदे हुए हैं।...

अराघची का दावा: लेबनान युद्ध रोकने की कोशिशों में सफलता, ईरान को मिली बड़ी आर्थिक राहत

नई द‍िल्‍ली । ईरान ने दावा किया है कि अमेरिका के साथ हालिया वार्ताओं के बाद उसे बड़ी आर्थिक राहत मिली है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने...

ब्रिक्स एनएसए बैठक: अजित डोभाल ने ईरान के साथ पश्चिम एशिया और द्विपक्षीय संबंधों पर की बातचीत

नई दिल्ली । राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने सोमवार को नई दिल्ली में हुई 16वीं ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बैठक के दौरान ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल...

आईएईए निरीक्षकों पर ईरान की सहमत‍ि परमाणु संकट खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम : वेंस

बर्गेनस्टॉक (स्विट्जरलैंड) । अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोमवार को कहा कि ईरान ने इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (आईएईए) के निरीक्षकों को फिर देश में आने की अनुमति देने...

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

आईएईए निरीक्षकों पर ईरान की सहमत‍ि परमाणु संकट खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम : वेंस

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com