जब मुसलमान राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति बन सकते हैं तो मेयर क्यों नहीं: वारिस पठान

मुंबई । एआईएमआईएम के नेता वारिस पठान ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के महापौर को लेकर दिए बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जब देश का राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति मुसलमान बन सकते हैं तो मुसलमान मेयर क्यों नहीं बन सकता।

मुंबई में वारिस पठान ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि ताज्जुब है कि संविधान की शपथ लेकर देवेंद्र फडणवीस सीएम बने हैं, लेकिन वे संविधान को नहीं मानते। संविधान में कहां लिखा है कि महापौर सिर्फ एक खास धर्म या भाषा का ही बनेगा? संविधान एकता और बराबरी की बात करता है। मुंबई का मेयर मुसलमान क्यों नहीं बन सकता? हिजाब पहनने वाली मुस्लिम महिला मेयर क्यों नहीं बन सकती? मैंने तो भारत के मुसलमानों की बात की है। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति बन सकते हैं तो मुसलमान मेयर क्यों नहीं बन सकता? सीएम असंवैधानिक बातें कर रहे हैं। आपके पास विकास का कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए ध्यान भटकाने के लिए ऐसी बातें करते हैं। प्रदूषण से लोगों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है, आधे घंटे की बारिश में मुंबई ठप हो जाती है। ड्रेनेज सिस्टम पर क्या काम किया गया, यह बताइए।

वारिस पठान ने कहा कि लव जिहाद का अर्थ बताइए। सदन के अंदर चर्चा नहीं करना चाहते? किन राज्यों में कितने मामले आए, डेटा क्यों नहीं जाहिर करते? कानून के हिसाब से एक युवक-युवती शादी करते हैं, तो क्या दिक्कत है? भाजपा नेताओं ने मुसलमानों से शादी की, क्या इसे लव जिहाद कहते हैं? बॉलीवुड में भी ऐसा हुआ, क्या वो लव जिहाद है?

उन्होंने ठाकरे बंधुओं के घोषणापत्र पर कहा कि मैंने घोषणापत्र नहीं देखा है। वक्त मिलेगा तो देखूंगा, फिर इस पर कहूंगा। इतने वर्षों से सत्ता में थे, कौन सा काम किया? बीएमसी को बेहाल बना दिया।

नेता वारिस पठान ने दिल्ली दंगों के मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका को सुप्रीम कोर्ट द्वारा खारिज करने पर कहा कि हम कानून का पालन करते हैं और सुप्रीम कोर्ट का सम्मान करते हैं। पांच लोगों को जमानत मिली है, जबकि उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत खारिज कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि एक साल तक जमानत नहीं मिलेगी, थोड़ी कठिनाई होगी। हम लोग तो चाहते हैं कि इनका ट्रायल जल्द शुरू हो और ये लोग भी जल्द बाहर आएं। उन्होंने कहा कि आंकड़े देखें तो मुसलमानों को ज्यादा जेल में डाला गया है, जिनकी कोई सुनवाई नहीं होती। कोर्ट को कानून बनाना चाहिए, जिससे बेल मिलनी चाहिए। केजरीवाल को भी बेल मिली थी, तो इन्हें भी अपने हक में बेल मिलनी चाहिए।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

टैरिफ से अमेरिका को 600 अरब डॉलर की आमदनी: ट्रंप

Read Next

यूपी : प्रयागराज में जमीनी विवाद को लेकर एक परिवार के तीन लोगों की हत्या

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com