टैरिफ से अमेरिका को 600 अरब डॉलर की आमदनी: ट्रंप

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि टैरिफ (शुल्क) के जरिए अमेरिका अब तक 600 अरब डॉलर से अधिक की राशि हासिल कर चुका है और आने वाले समय में और भी रकम मिलेगी। उन्होंने दावा किया कि टैरिफ नीति से देश की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और राष्ट्रीय सुरक्षा को भी बल मिला है।

ट्रंप ने मीडिया पर आरोप लगाया कि वह सुप्रीम कोर्ट के एक अहम फैसले से पहले इस मुद्दे को जानबूझकर नजरअंदाज कर रहा है। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट करते हुए ट्रंप ने लिखा, “हमने टैरिफ से 600 अरब डॉलर से ज्यादा हासिल किए हैं और आगे भी करेंगे, लेकिन फेक न्यूज मीडिया इस पर बात नहीं कर रहा क्योंकि वे हमारे देश से नफरत करते हैं और सुप्रीम कोर्ट के आने वाले टैरिफ फैसले को प्रभावित करना चाहते हैं, जो अमेरिका के सबसे महत्वपूर्ण फैसलों में से एक है।”

उन्होंने आगे कहा कि टैरिफ के कारण अमेरिका न सिर्फ आर्थिक रूप से, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से भी पहले से कहीं अधिक मजबूत और सम्मानित हुआ है।

जनवरी 2025 में सत्ता में लौटने के बाद ट्रंप प्रशासन ने टैरिफ को राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति के एक अहम औजार के तौर पर इस्तेमाल किया है। इसके तहत दुनिया के कई देशों से आयात होने वाले उत्पादों पर भारी शुल्क लगाए गए हैं। इसी क्रम में भारत से आने वाले उत्पादों पर 50 प्रतिशत टैरिफ भी लगाया गया है।

इसी बीच, साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत अमेरिका पर निर्भरता कम करते हुए अपने निर्यात को विविध बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत पर 50 प्रतिशत दंडात्मक आयात शुल्क लगाए जाने के बाद नई दिल्ली ने इन शुल्कों के खिलाफ सख्त रुख बनाए रखा है, हालांकि बातचीत के दरवाजे खुले रखे गए हैं।

अमेरिका भारत का सबसे बड़ा निर्यात बाजार है, जहां भारत अपने कुल वस्तु निर्यात का करीब 18 प्रतिशत भेजता है। इसमें परिधान और चमड़ा जैसे उत्पाद शामिल हैं, जिन्हें वहां मौजूद बड़ा भारतीय प्रवासी समुदाय भी खरीदता है।

–आईएएनएस

ईरान के तेल पर अमेरिका की नजर, खार्ग द्वीप पर कर सकता है कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप ने दिए संकेत

वाशिंगटन । पिछले एक महीने से जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह ईरान का तेल लेना चाहते हैं और देश के प्रमुख तेल...

ईरान के विदेश मंत्री ने यूएस-इजरायल पर नरसंहार का लगाया आरोप, बोले-‘यूएन का बुनियादी मूल्य संकट में है’

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने अमेरिका और इजरायल पर नरसंहार करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने दुनिया के तमाम देशों से अमेरिका-इजरायल...

ईरानी द्वीप पर कब्ज़ा करने की तैयारी कर रहे हैं दुश्मन : स्पीकर

तेहरान । ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर ग़ालिबाफ ने कहा है कि कुछ सूचनाएं यह संकेत देती हैं कि “दुश्मन” एक क्षेत्रीय देश के समर्थन से ईरान के...

भारत-इजरायल साझेदारी से आईएमईसी को मिली मजबूती, चीन की बढ़ती पकड़ को संतुलित करने की कोशिश

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया इजरायल यात्रा ने दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत किया है। 'द जेरूसलम स्ट्रेटेजिक ट्रिब्यून' में प्रकाशित एक लेख के...

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी से की बात, पश्चिम एशिया के हालात पर हुई चर्चा

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में व्याप्त तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है। मंगलवार को भारत में अमेरिका...

ईरान की सियासत का अहम चेहरा बन कर उभर रहे गालिबाफ! ट्रंप के प्रस्ताव को बताया फेक

नई दिल्ली । ईरान की राजनीति में इन दिनों एक नाम काफी चर्चा में है, और ये मोहम्मद बागर गालिबाफ का है। मौजूदा समय में वे इस्लामिक कंस्लटेटिव असेंबली, यानी...

ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला टाला, ‘बहुत सकारात्मक’ बातचीत का दिया हवाला

न्यूयॉर्क । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को 5 दिन के लिए टाल दिया है। ट्रंप ने कहा कि...

ईरान ने क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचा बनाने का प्रस्ताव रखा, युद्ध खत्म करने के लिए दोहराई शर्तें

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने पश्चिम एशिया में बिना किसी विदेशी दखल के शांति, सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र के देशों को मिलाकर एक...

इजरायली हमले में आईआरजीसी के प्रवक्ता अली मोहम्मद नैनी की मौत, ईरान ने बताया ‘शहादत’

यरुशलम । इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने शुक्रवार को दावा किया कि ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के प्रवक्ता और पब्लिक रिलेशंस प्रमुख अली मोहम्मद नैनी की इजरायली...

इजरायल ने ईरान के गैस इंफ्रास्ट्रक्चर पर किया हमला, तेहरान बोला ‘वॉर क्राइम’ का देंगे जवाब

तेल अवीव/तेहरान । मिडिल ईस्ट सैन्य संघर्ष हर गुजरते दिन के साथ ज्यादा भयावह और आक्रामक होता जा रहा है। बुधवार को इजरायली एयरफोर्स ने ईरान के गैस इंफ्रास्ट्रक्चर पर...

ईरान की दमनकारी बासिज फोर्स के प्रमुख को आईडीएफ ने किया ढेर, शीर्ष अधिकारी लारिजानी पर भी निशाना

तेल अवीव । इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष को लेकर इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) ने बड़ी सफलता हाथ लगने का दावा किया है। आईडीएफ ने दावा किया है...

विदेश मंत्री जयशंकर ने ईरान से 550 से ज्यादा भारतीयों को निकालने में मदद के लिए आर्मेनिया को दिया धन्यवाद

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर बेल्जियम के दौरे पर हैं। मिडिल ईस्ट में इस समय भारी तनाव चल रहा है। ताजा हालात में वहां के...

admin

Read Previous

पटना: मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की कार्रवाई, एनएचएआई अधिकारी पर कसा शिकंजा

Read Next

जब मुसलमान राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति बन सकते हैं तो मेयर क्यों नहीं: वारिस पठान

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com