कांग्रेस ने अतीत की गलतियों की सजा सत्ता खोकर पाई : सीएम मोहन यादव

इंदौर । मध्‍य प्रदेश के इंदौर में बुधवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव मौजूद रहे। इसमें बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं के साथ अन्य लोगों ने शिरकत की। इंदौर के राजवाड़ा से तिरंगा यात्रा शुरू हुई और इसका समापन गांधी हॉल पर हुआ।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जन्माष्टमी 16 अगस्त को बड़े ही धूमधाम से मनाई जाएगी। मध्य प्रदेश के साथ ही प्रदेश के बाहर जहां पर भगवान कृष्ण के मंदिर हैं, उसे लेकर सरकार प्लानिंग भी बनाएगी।

उन्‍होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को निशाने पर लिया। उन्‍होंने कहा कि वह राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं। वह ऐसे कदम उठा रहे हैं, जिस कारण से कांग्रेस को अतीत में अपनी गलतियों की सजा सत्‍ता खोकर चुकानी पड़ी। वह भारतीय सेना, सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग का अपमान करते हैं। यह हमारे देश के लोकतंत्र के स्‍तंभ हैं। अगर आप इन पर सवाल उठाओ तो लोकतंत्र को कैसे बचाओगे?

इससे पहले, ग्वालियर में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान मुख्यमंत्री एक जीप में सवार थे और उनके साथ मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और प्रद्युम्न सिंह तोमर आदि मौजूद थे।

तिरंगा यात्रा के रूट पर जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे, जहां लोग तिरंगा यात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत कर रहे थे। यह तिरंगा यात्रा सिटी सेंटर, गांधी रोड और आकाशवाणी तिराहा होते हुए राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के प्रवेश द्वार पहुंची, जहां मुख्यमंत्री ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत यह जश्न मनाया जा रहा है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सेना ने जो पराक्रम दिखाया, वाकई वह अद्भुत है। मेरी ओर से सभी को बधाई।

आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

बांग्लादेश में स्थायी कैंपस की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, आठ ट्रेनें फंसी

Read Next

चुनाव आयोग की मतदाता सूची फर्जी है : पवन खेड़ा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com