बांग्लादेश में स्थायी कैंपस की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, आठ ट्रेनें फंसी

ढाका । बांग्लादेश में रवींद्र विश्वविद्यालय के स्थायी कैंपस के निर्माण के लिए विकास परियोजना प्रस्ताव (डीपीपी) की मंजूरी और पूर्ण क्रियान्वयन की मांग को लेकर बुधवार को छात्रों ने ढाका-उत्तरी जिलों के रेलमार्ग पर धरना देकर ट्रैक जाम कर दिया। इससे आठ ट्रेनें रास्ते में ही रुक गईं।

सुबह 9 बजे (स्थानीय समय) सिराजगंज जिले के उल्लापाड़ा रेलवे स्टेशन पर शुरू हुए इस आंदोलन के कारण ढाका और पश्चिमी क्षेत्र के बीच रेल संपर्क बाधित हो गया। फंसी ट्रेनों में सिल्क सिटी, चिलहाटी, रंगपुर, एकोटा, धूमकेतु, कुरिग्राम, चित्रा एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी शामिल हैं। पश्चिमी रेलवे के महाप्रबंधक फरीद अहमद ने बताया कि हालांकि अभी तक ट्रेन संचालन का शेड्यूल प्रभावित स्तर पर नहीं पहुंचा है।

छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय की स्थापना हुए नौ साल और स्थायी कैंपस की घोषणा हुए आठ साल बीत चुके हैं, फिर भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। इसके चलते छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को शैक्षणिक गतिविधियों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि कैंपस निर्माण कार्य शुरू और पूरा होने तक वे अपना आंदोलन खत्म नहीं करेंगे।

इससे पहले रविवार को छात्रों ने हाटीकुमरुल गोलचत्तर पर हाईवे जाम कर सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उन्होंने बुधवार को रेलवे ट्रैक जाम कर दिया। सोमवार को भी छात्रों ने अस्थायी कैंपस में सीमित जगह के कारण नवागंतुक छात्रों का स्वागत समारोह हाईवे पर आयोजित कर विरोध दर्ज कराया था।

रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी 19 से 30 के बीच भी छात्रों ने लगातार हाईवे जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था, जिसके बाद सरकार ने आश्वासन देकर आंदोलन को अस्थायी रूप से खत्म कराया था। लेकिन डीपीपी को अब तक मंजूरी न मिलने से छात्रों ने 26 जुलाई को रवींद्र विश्वविद्यालय दिवस के बहिष्कार के साथ फिर से विरोध शुरू कर दिया।

आईएएनएस

जो लोग हमारे साथ आए हैं, उनकी अपनी एक ताकत है : संजय निरुपम

मुंबई । शिवसेना नेता संजय निरुपम ने आदित्य ठाकरे के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि जो भी लोग हमारी टिकट से जीतकर आते हैं, अगर...

रामगढ़ में सीबीआई का एक्शन, सीसीएल अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), रामगढ़ (झारखंड) के बरका सयाल एरिया के सौंदा स्थित रीजनल स्टोर के चीफ स्टोर कीपर को रिश्वतखोरी के...

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

admin

Read Previous

ईडी ने अल कबीर एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशक के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

Read Next

कांग्रेस ने अतीत की गलतियों की सजा सत्ता खोकर पाई : सीएम मोहन यादव

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com