बर्मिंघम टेस्ट : बारिश की वजह से बदला पांचवें दिन का शेड्यूल, सिर्फ 80 ओवर फेंके जा सकेंगे

एजबेस्टन । इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरे टेस्ट के 5वें दिन बारिश का प्रभाव देखने के लिए मिला। बारिश के चलते मैच अपने तय समय पर शुरू नहीं हो पाया। यह इस मुकाबले का निर्णायक दिन है, जहां टीम इंडिया जीत से 7 विकेट दूर हैं। बारिश के चलते देरी के कारण मैच अधिकारियों ने पांचवें दिन का खेल निर्धारित 90 ओवरों से घटाकर 80 ओवर तक सीमित कर दिया है। इतना ही नहीं, पांचवें दिन के सेशन का समय भी बदल दिया गया है।

भारतीय क्रिकेट टीम और फैंस उम्मीद कर रहे थे कि एजबेस्टन टेस्ट के पांचवें दिन के खेल की जब शुरुआत होगी, तो पहले सत्र में भारतीय टीम जीत के और करीब जाएगी। लेकिन बारिश के कारण, अब पांचवें दिन के लिए नए शेड्यूल का ऐलान किया गया है।

नए शेड्यूल के मुताबिक पांचवें दिन 90 की जगह सिर्फ 80 ओवर का खेल होगा। भारतीय समयानुसार पहला सत्र शाम 5:10 से 7 बजे तक होगा। 7 बजे से 7:40 तक लंच होगा। दूसरा सेशन 7:40 से 9:40 तक खेला जाएगा। रात 9:40 से 10 बजे तक टी ब्रेक लिया जाएगा। तीसरा और आखिरी सेशन 10 बजे से रात 11:30 बजे तक खेला जाएगा।

इंग्लैंड को इस मैच को जीतने के लिए 608 रन बनाने हैं। चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने 3 विकेट पर 77 रन बना लिए थे। ओली पोप 24 और हैरी ब्रूक 15 रन पर खेल रहे हैं।

भारतीय टीम के पास इस टेस्ट में बड़ी जीत दर्ज करने का मौका है। अगर बारिश फिर खेल में बाधा नहीं डालती है और पहले सत्र में तेज गेंदबाज 2 से 3 विकेट निकाल लेते हैं, तो भारत की जीत की संभावना बढ़ जाएगी। बारिश के बाद पिच तेज गेंदबाजों को मदद करेगी। ऐसे में कप्तान गिल और कोच गंभीर अपने तेज गेंदबाजों- सिराज, आकाश दीप और प्रसिद्ध कृष्णा से उम्मीद करेंगे।

भारतीय टीम ने इस टेस्ट में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान शुभमन गिल के 269, रवींद्र जडेजा के 89 और यशस्वी जायसवाल के 87 रन की मदद से भारत ने 587 रन बनाए थे। सिराज के 6 और आकाशदीप के 4 विकेट की बदौलत टीम इंडिया ने इंग्लैंड को पहली पारी में 407 पर समेट कर 180 रन की बढ़त ली थी। दूसरी पारी में गिल के 161, जडेजा के 69 और पंत के 65 रन की बदौलत भारत ने 6 विकेट पर 427 रन बनाकर पारी घोषित की थी और 608 का लक्ष्य इंग्लैंड को दिया था।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

पीवी सिंधु: माता-पिता से मिली प्रेरणा, 8 साल की उम्र में थामा रैकेट, दो व्यक्तिगत ओलंपिक पदक जीतकर रचा इतिहास

नई दिल्ली । भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को बचपन से ही खेल की दुनिया में कदम जमाने के लिए एक शानदार माहौल मिला। सिंधु के माता-पिता खुद...

सूर्यवंशी पर दबाव न बनाएं, वह भारत के लिए कमाल करेगा: चमिंडा वास

हैदराबाद । श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास ने कहा है कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी में एक सफल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बनने के सभी गुण हैं। उन्होंने कहा...

महिला टी20 विश्व कप: सातवीं बार चैंपियन बनने के लिए ऑस्ट्रेलिया को पलटना होगा इतिहास, घर में ‘अजेय’ रहा है इग्लैंड

नई दिल्ली । इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को लंदन के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया को सातवीं...

एसोसिएट टीमें ‘फुल मेंबर’ देशों के खिलाफ अधिक प्रतिस्पर्धी होती जा रही हैं: मैक्सवेल

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के मुताबिक, क्रिकेट की दिग्गज टीमों और उभरते हुए देशों के बीच का अंतर तेजी से कम हो रहा है। मैक्सवेल ने कहा...

‘यह टीम सच में इसकी हकदार है,’ मेक्सिको के ‘राउंड ऑफ 16’ में पहुंचने से कोच एगुइरे खुश

मेक्सिको सिटी । मेक्सिको ने बुधवार (भारतीय समय के अनुसार) को इक्वाडोर के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज करते हुए राउंड ऑफ-16 में जगह बना ली है। मैनेजर जेवियर एगुइरे...

एलए ओलंपिक गेम्स में छाएगा क्रिकेट, 6-6 टीमें लेंगी हिस्सा, समझिए क्वालिफिकेशन प्रक्रिया

नई दिल्ली |। 128 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी की दिशा में सोमवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी)...

विंबलडन: प्राइज मनी विवाद पर अस्थायी समझौता, खिलाड़ियों ने मीडिया के साथ विरोध प्रदर्शन रोका

नई दिल्ली । विंबलडन आयोजकों और दुनिया के शीर्ष टेनिस खिलाड़ियों के बीच एक अस्थायी समझौता हो गया है, जिससे इस साल की चैंपियनशिप के दौरान मीडिया की सामान्य गतिविधियां...

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संन्यास का ऐलान किया

नई दिल्ली । इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट के बीच अंतरराष्ट्रीय से संन्यास का ऐलान कर दिया। यह घोषणा एक मुश्किल हफ्ते के...

नाइट क्लब विवाद: स्टोक्स और एटकिंसन को बड़ी राहत, अब नहीं होगी और कार्रवाई

नई दिल्ली । इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन के खिलाफ अब कोई और कार्रवाई नहीं की जाएगी। क्रिकेट रेगुलेटर ने सोमवार को इसकी पुष्टि करते...

दूसरी बार ‘आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ’ चुने गए मुशफिकुर रहीम

दुबई । बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम को मई 2026 के लिए 'आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' चुना गया है। मुशफिकुर ने अपने ही देश के साथी खिलाड़ी...

भारत-ए बनाम श्रीलंका-ए: अंतिम पलों में गजब का रोमांच, ‘सुपर ओवर’ में भारतीय टीम की हार

दांबुला । श्रीलंका-ए ने सोमवार को भारत-ए के खिलाफ वनडे फॉर्मेट की त्रिकोणीय सीरीज का चौथा मुकाबला अपने नाम किया। स्कोर टाई होने के बाद मेजबान टीम ने 'सुपर ओवर'...

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

admin

Read Previous

गांधीवाला कहकर पुकारे गए थे दिलीप कुमार, जेल में की थी भूख हड़ताल

Read Next

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के नाम को बदलने की मांग, सांसद खंडेलवाल ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com