नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के नाम को बदलने की मांग, सांसद खंडेलवाल ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली के सबसे प्रमुख रेलवे स्टेशन (नई दिल्ली रेलवे स्टेशन) का नाम बदलकर ‘अटल बिहारी वाजपेयी रेलवे स्टेशन’ किए जाने की मांग उठी है। इस संबंध में भाजपा के लोकसभा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर आग्रह किया है।

अपने पत्र में खंडेलवाल ने लिखा है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन देश का सबसे व्यस्त और प्रतिष्ठित रेलवे स्टेशन है, जो राजधानी का प्रमुख प्रवेश द्वार भी है। ऐसे में इसका नाम भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखना, उनके योगदान को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

खंडेलवाल ने कहा कि पूर्व पीएम वाजपेयी न केवल एक प्रखर वक्ता और दूरदर्शी नेता थे, बल्कि उन्होंने आर्थिक सुधार, बुनियादी ढांचे के विकास और भारत की वैश्विक पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। दिल्ली न सिर्फ उनकी राजनीतिक कर्मभूमि रही, बल्कि उनके जीवन से गहरे रूप में जुड़ी भी रही है। ऐसे में दिल्ली के इस ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन का नामकरण उनके नाम पर करना जनभावनाओं का सम्मान होगा।

उन्होंने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि देशभर में कई महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों और सार्वजनिक स्थलों का नाम राष्ट्रीय नायकों पर रखा गया है, जैसे कि मुंबई का ‘छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस’ और बेंगलुरु का ‘क्रांतिवीर संगोली रायन्ना स्टेशन’। इसी तर्ज पर नई दिल्ली स्टेशन का नाम भी अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा जाना उपयुक्त होगा।

सांसद खंडेलवाल ने रेल मंत्री से इस प्रस्ताव पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और आवश्यक प्रक्रिया शुरू करने की अपील की है।

बता दें कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन काफी व्यस्त स्टेशन है, जहां से रोजाना सैकड़ों ट्रेनें परिचालित होती हैं।

–आईएएनएस

एनडीए की केरल में कोई विश्वसनीयता नहीं: कांग्रेस सांसद शशि थरूर

नई दिल्ली । केरल में मतदान के बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने दावा किया कि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की केरल में कोई विश्वसनीयता नहीं है। इस दौरान,...

बंगाल की जनता को पीएम मोदी की 6 गारंटी- ‘हर रेप केस की खुलेगी फाइल, कर्मचारियों के लिए 7वां वेतन आयोग’

हल्दिया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की जनता से भाजपा की जीत का आशीर्वाद मांगा है। उन्होंने बंगाल के हल्दिया में जनसभा के दौरान कहा कि बंगाल का...

कांग्रेस बारामती से वापस लेगी अपना उम्मीदवार, हाईकमान की मंजूरी का इंतजार: विजय वडेट्टीवार

मुंबई । बारामती उपचुनाव को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार का बड़ा बयान सामने आया है। विजय वडेट्टीवार ने गुरुवार को कहा कि पार्टी के उम्मीदवार...

असम चुनाव : भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने डाले वोट, जताया जीत का भरोसा

दिसपुर । असम विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू होते ही राजनीतिक माहौल पूरी तरह सक्रिय नजर आया। गुरुवार को भाजपा और कांग्रेस के कई बड़े नेता और उम्मीदवार मतदान...

‘कभी नहीं जीतते नफरत और हिंसा, हमेशा होती है साहस की जीत’, प्रियंका गांधी वाड्रा ने की ईरान की सराहना

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की घोषणा के बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ईरान के लोगों की प्रशंसा की और...

ममता बनर्जी ने भवानीपुर से नामांकन दाखिल किया, जनता को दिया धन्यवाद

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को दक्षिण कोलकाता स्थित अपने गृह क्षेत्र भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन पत्र में प्रस्तावकों की...

ट्रंप ने ईरान की 10-सूत्रीय योजना को किया स्वीकार, सहमत होने पर स्पष्टता नहीं : केपी फैबियन

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के युद्धविराम के ऐलान को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। विदेश मामलों के विशेषज्ञ केपी फैबियन...

असम पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए पवन खेड़ा हैदराबाद फरार: सीएम हिमंता बिस्वा सरमा

गुवाहाटी । असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा पर लगाए गए सभी आरोप...

हर बार झूठा व भ्रामक प्रचार करती हैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी : दिलीप जायसवाल

नई दिल्ली । बिहार सरकार के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पहलगाम हमले को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा...

मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष बनने लायक नहीं, देश की जनता से मांगें माफी : रविशंकर प्रसाद

नई दिल्ली । भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद और शहजाद पूनावाला ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान रविशंकर प्रसाद...

कर्नाटक में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 4 जिलों में एक साथ छापेमारी

बेंगलुरु । कर्नाटक में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मंगलवार को लोकायुक्त अधिकारियों ने राज्य के चार जिलों (बेल्लारी, चित्रदुर्ग, मैसूर और शिवमोग्गा) में एक...

सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल मामले की सुनवाई, ममता बनर्जी के भाषण पर उठे सवाल

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल के चुनाव से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग के वकील ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक भाषण का हवाला...

admin

Read Previous

बिक्रम सिंह मजीठिया को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, नाभा जेल भेजा गया

Read Next

बर्मिंघम टेस्ट : बारिश की वजह से बदला पांचवें दिन का शेड्यूल, सिर्फ 80 ओवर फेंके जा सकेंगे

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com