आईपीएल 2025: सनराइजर्स हैदराबाद के सामने ‘करो या मरो’ वाली स्थिति, दिल्ली से हारे तो सफर खत्म

नई दिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच टूर्नामेंट का 55वां मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय, समयानुसार शाम 7.30 से मैच का प्रसारण शुरू होगा।

टूर्नामेंट में खुद को जीवित रखने के लिहाज से यह मैच हैदराबाद के लिए काफी महत्वपूर्ण है। अगर दिल्ली से हारे तो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे। 10 मैचों में हैदराबाद के पास 6 अंक हैं और अंक तालिका में टीम 9वें स्थान पर है। प्लेऑफ में बने रहने के लिए हैदराबाद को हर हाल में दिल्ली के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी।

वहीं, दिल्ली अंक तालिका में 5वें स्थान पर है। दिल्ली ने टूर्नामेंट में अब तक कुल 10 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 6 मैचों में जीत हासिल हुई। दोनों टीमों के बीच 25 मैचों में आमना-सामना हुआ है, जिसमें हैदराबाद की टीम ने 13 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने 12 मैचों में बाजी मारी है। हालांकि, पिछले 5 मैचों में दिल्ली की टीम ने 3 मैचों में जीत हासिल की है जबकि हैदराबाद को सिर्फ 2 बार जीत मिली है।

हैदराबाद के लिए इस सीजन सबसे बड़ी कमजोरी उनकी बल्लेबाजी उभरकर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया मूल के बल्लेबाज ट्रेविस हेड की एक या दो पारी को छोड़ दिया जाए तो वह कुछ खास नहीं कर पाए हैं। वहीं, ईशान किशन की एक पारी को छोड़ दिया जाए तो वह इस सीजन में आउट ऑफ फॉर्म नजर आ रहे हैं। अभिषेक शर्मा ने रन चेज के दौरान टीम के लिए कुछ अच्छी पारियां खेली हैं लेकिन टीम को जीत नहीं मिल पाई। गेंदबाजी के मोर्चे पर मोहम्मद शमी हैदराबाद की गेंदबाजी क्रम की कमजोर कड़ी बन गए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम का गेंदबाजी और बल्लेबाजी क्रम में काफी संतुलन दिखाई दे रहा है।

दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स के सामने सनराइजर्स हैदराबाद हर्ष दुबे को मौका दे सकती है। हैदराबाद ने स्मरण रविचंद्रन की जगह हर्ष दुबे को शेष मैचों के लिए शामिल किया है। दुबे ऑलराउंडर हैं और घरेलू क्रिकेट में विदर्भ के लिए खेलते हैं। उन्होंने 16 टी20, 20 लिस्ट ए मैच और 18 प्रथम श्रेणी मैचों में 127 विकेट और 941 रन बनाए हैं। वे 30 लाख रुपये में हैदराबाद से जुड़ेंगे।

–आईएएनएस

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

एशियन गेम्स: मनु भाकर भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम में मुख्य खिलाड़ी

नई दिल्ली । नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 30 सदस्यीय शूटिंग टीम घोषणा की है। ये खेल जापान के आइची-नागोया...

महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी: नासिर हुसैन

नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच टी20 विश्व कप का...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

इंदौर । महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं

नई दिल्ली । पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट शनिवार को सेलेक्शन ट्रायल्स के दौरान 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के खिलाफ 4-6 से हार गईं।...

आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली । 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, फाइनल में जगह बनाना दोनों टीमों का लक्ष्य

धर्मशाला । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है।...

खेल में विकास के बावजूद देश में हर एथलीट को मिलने वाले सम्मान में अंतर: हरमिलन बैंस

चंडीगढ़ । एथलीट हरमिलन बैंस का मानना ​​है कि भारतीय खेलों में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि देश में बढ़ते सपोर्ट के बावजूद,...

रिटायरमेंट के बाद इस विदेशी लीग में नजर आएंगे विजय शंकर

कोलंबो । आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के महज तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन की...

आईपीएल 2026: एमआई ने टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, अहम मैच में आरआर की नजर बड़े स्कोर पर

मुंबई । आईपीएल 2026 के बेहद रोचक मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीमें आमने-सामने हैं। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने...

विराट कोहली पर नहीं था असफलता का बोझ: देवदत्त पड्डिकल

रायपुर । आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद...

टी20 ब्लास्ट: समरसेट को झटका, शुरुआती 6 मैच नहीं खलेंगे रिले मेरेडिथ

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलिया ने तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ को अगले महीने पाकिस्तान और बांग्लादेश के व्हाइट-बॉल दौरे के लिए चुना है, जिसके साथ समरसेट की टी20 ब्लास्ट का खिताब...

admin

Read Previous

भारतीय अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन शानदार, इंडिकेटर्स दिखा रहे मजबूत वृद्धि: सीईए नागेश्वरन

Read Next

कांग्रेस के नेता भारतीय सेना का गिरा रहे मनोबल, इस दल का ये चेहरा नहीं मुखौटा है: सुधांशु त्रिवेदी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com