15 सितंबर : हॉकी, स्क्वैश और पैरा टेबल टेनिस में खेल के तीन चैंपियन, जिनका इस दिन हुआ जन्म

नई दिल्ली । टेबल टेनिस में भारत कभी ओलंपिक मेडल नहीं जीत पाया है। लेकिन पैरालंपिक में यह उपलब्धि हासिल की जा चुकी है। सच यह है भारत पैरालंपिक खेलों में बहुत आगे निकल चुका है। टोक्यो पैरालंपिक इस मामले में भारत के लिए मील का पत्थर साबित हुए थे। पेरिस पैरालंपिक में भारत ने 29 मेडल हासिल करते हुए टोक्यो 2020 का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। पैरा एथलीटों की चमक के बीच एक ऐसा ही नाम है सोनलबेन पटेल का, जो भारत की पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं और 15 सितंबर को अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं।

सोनलबेन गुजरात के अहमदाबाद के वीरामगाव से ताल्लुक रखती हैं, जहां साल 1987 में उनका जन्म हुआ था। सिर्फ 6 महीने की उम्र में पोलियो ने दुनिया में उनके अवसरों को सीमित जरूर किया लेकिन हौसले असीमित थे। पोलियो उनके पैरों के विकास को बुरी तरह प्रभावित कर चुका था। उनके दाए हाथ में भी इम्पेयरमेंट था। लेकिन जज्बे बड़े हों तो दुनिया में हर किसी को अपनी मंजिल मिल ही जाती है। सोनल के लिए पैरा स्पोर्ट्स कुछ ऐसा ही मौका लेकर आए थे। पैरा स्पोर्ट्स, जो दुनिया में अपनी छाप छोड़ने के लिए दिव्यांग एथलीटों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं।

सोनल ने अपनी शुरुआती ट्रेनिंग कोच ललन दोशी के अंडर में की, जिसके बाद उन्होंने वापस मुड़कर नहीं देखा। उनको अपना पहला गोल्ड मेडल पैरा टेबल टेनिस नेशनल्स में मिला था। इसके बाद उन्होंने कई अंतर्राष्ट्रीय इवेंट में भागीदारी की। साल 2022 में बर्मिंघम में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में उनको कांस्य पदक मिला था। इस तरह के इवेंट के लिए सोनल ने प्रतिदिन 7 घंटे तक ट्रेनिंग की थी।

हाल ही में पेरिस पैरालंपिक में सोनल ने भविना पटेल के साथ मिलकर डबल्स इवेंट के लिए जोड़ी बनाई थी जहां उनको क्वार्टरफाइनल में हार मिली थी। वह इस नतीजे से थोड़ी निराश थीं लेकिन बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई मुलाकात के बाद उनको फिर से काफी प्रेरणा मिली है।

सोनल के पति रमेश चौधरी भी पैरा टेबल टेनिस खेल चुके हैं और पैरा क्रिकेट में भी खुद को आजमा चुके हैं। उन्होंने 2019 की एशियन चैंपियनशिप में पैरा टेबल टेनिस में हिस्सा लिया था। 2014 में उनको एकलव्य अवॉर्ड मिल चुका है। सोनल अब अपने अगले इवेंट के लिए प्रतिबद्ध हैं।
15 सितंबर को भारत की एक और महिला खेल हस्ती का जन्म हुआ था। यह हैं स्क्वैश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा, जिनका जन्म 1986 में चेन्नई में हुआ था। जोशना को भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की पत्नी दीपिका पल्लीकल के साथ देश की सब
से बेहतरीन स्क्वैश प्लेयर में गिना जाता है। स्क्वैश उनको विरासत में मिला था। दादा से लेकर पिता तक सब स्क्वैश प्लेयर थे। ऐसे माहौल में 7 साल की उम्र में जोशना ने स्क्वैश खेलना शुरू कर दिया था। पिता उनके पहले कोच थे जिन्होंने तमिलनाडु की स्क्वैश टीम का भी प्रतिनिधित्व किया था।
साल 2005 आते-आते जोशना ऐसी पहली भारतीय खिलाड़ी बन चुकी थीं जिन्होंने अंडर-19 वर्ग में ब्रिटिश जूनियर स्क्वॉश चैंपियनशिप जीती थी। उसी साल वह भारत की सबसे कम की उम्र की महिला नेशनल चैंपियन भी बन चुकी थीं। जोशना 2014 और 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने एशियन गेम्स में पांच बार मेडल भी जीता है।

2017 में, जोशना चिनप्पा महिला एशियाई व्यक्तिगत स्क्वैश चैंपियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय बनी थीं। साल 2024 में की शुरुआत में उनको भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इससे पहले उनको साल 2013 में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

भारतीय हॉकी के दिग्गज रोमियो जेम्स का भी जन्म 15 सितंबर को हुआ था। उत्तर प्रदेश के मेरठ से ताल्लुक रखने वाले रोमियो एक ऐसे खिलाड़ी थे जो 80 के दशक में टीम में छाए रहे। वह शानदार गोलकीपर थे जिनकी टीम ने दिल्ली में आयोजित 1982 के एशियाई खेलों में रजत पदक जीता था। 1984 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक में भी वह टीम के मुख्य गोलकीपर थे। नेशनल लेवल पर उन्होंने सर्विसेज टीम की कप्तानी की थी जिसने 1982 और 1985 में नेशनल हॉकी चैंपियनशिप जीती थी।

खिलाड़ी के बाद वह कोचिंग में भी कामयाब रहे जिनके मार्गदर्शन में कई खिलाड़ियों के करियर ने आकार लिया था। चाहे भारतीय हॉकी टीम की कोचिंग देना हो या नेशनल लेवल पर अन्य टीमों की, रोमियो के मार्गदर्शन का टीम के नतीजों में बड़ा अहम योगदान रहा था। उनकी तेज सोच सिर्फ हॉकी तक सीमित नहीं थी। इसका एक उदाहरण महेंद्र सिंह धोनी के प्रति उनकी तारीफ से मिलता है। उन्होंने एक बार कहा था कि जिस तरह से महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट में विकेट के पीछे मुस्तैद रहते हैं, वह भारतीय हॉकी गोलकीपरों के लिए भी एक बड़ी प्रेरणा है।

रोमियो को खेलों में महान योगदान के लिए साल 2015 में ध्यान चंद अवॉर्ड दिया गया था। वह मेरठ के पहले ऐसे निवासी हैं जिनको खेलों में ध्यान चंद अवॉर्ड दिया गया था।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

पीवी सिंधु: माता-पिता से मिली प्रेरणा, 8 साल की उम्र में थामा रैकेट, दो व्यक्तिगत ओलंपिक पदक जीतकर रचा इतिहास

नई दिल्ली । भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को बचपन से ही खेल की दुनिया में कदम जमाने के लिए एक शानदार माहौल मिला। सिंधु के माता-पिता खुद...

सूर्यवंशी पर दबाव न बनाएं, वह भारत के लिए कमाल करेगा: चमिंडा वास

हैदराबाद । श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास ने कहा है कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी में एक सफल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बनने के सभी गुण हैं। उन्होंने कहा...

महिला टी20 विश्व कप: सातवीं बार चैंपियन बनने के लिए ऑस्ट्रेलिया को पलटना होगा इतिहास, घर में ‘अजेय’ रहा है इग्लैंड

नई दिल्ली । इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को लंदन के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया को सातवीं...

एसोसिएट टीमें ‘फुल मेंबर’ देशों के खिलाफ अधिक प्रतिस्पर्धी होती जा रही हैं: मैक्सवेल

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के मुताबिक, क्रिकेट की दिग्गज टीमों और उभरते हुए देशों के बीच का अंतर तेजी से कम हो रहा है। मैक्सवेल ने कहा...

‘यह टीम सच में इसकी हकदार है,’ मेक्सिको के ‘राउंड ऑफ 16’ में पहुंचने से कोच एगुइरे खुश

मेक्सिको सिटी । मेक्सिको ने बुधवार (भारतीय समय के अनुसार) को इक्वाडोर के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज करते हुए राउंड ऑफ-16 में जगह बना ली है। मैनेजर जेवियर एगुइरे...

एलए ओलंपिक गेम्स में छाएगा क्रिकेट, 6-6 टीमें लेंगी हिस्सा, समझिए क्वालिफिकेशन प्रक्रिया

नई दिल्ली |। 128 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी की दिशा में सोमवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी)...

विंबलडन: प्राइज मनी विवाद पर अस्थायी समझौता, खिलाड़ियों ने मीडिया के साथ विरोध प्रदर्शन रोका

नई दिल्ली । विंबलडन आयोजकों और दुनिया के शीर्ष टेनिस खिलाड़ियों के बीच एक अस्थायी समझौता हो गया है, जिससे इस साल की चैंपियनशिप के दौरान मीडिया की सामान्य गतिविधियां...

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संन्यास का ऐलान किया

नई दिल्ली । इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट के बीच अंतरराष्ट्रीय से संन्यास का ऐलान कर दिया। यह घोषणा एक मुश्किल हफ्ते के...

नाइट क्लब विवाद: स्टोक्स और एटकिंसन को बड़ी राहत, अब नहीं होगी और कार्रवाई

नई दिल्ली । इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन के खिलाफ अब कोई और कार्रवाई नहीं की जाएगी। क्रिकेट रेगुलेटर ने सोमवार को इसकी पुष्टि करते...

दूसरी बार ‘आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ’ चुने गए मुशफिकुर रहीम

दुबई । बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम को मई 2026 के लिए 'आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' चुना गया है। मुशफिकुर ने अपने ही देश के साथी खिलाड़ी...

भारत-ए बनाम श्रीलंका-ए: अंतिम पलों में गजब का रोमांच, ‘सुपर ओवर’ में भारतीय टीम की हार

दांबुला । श्रीलंका-ए ने सोमवार को भारत-ए के खिलाफ वनडे फॉर्मेट की त्रिकोणीय सीरीज का चौथा मुकाबला अपने नाम किया। स्कोर टाई होने के बाद मेजबान टीम ने 'सुपर ओवर'...

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

admin

Read Previous

नॉर्वे के प्रधानमंत्री स्टोरे ने चीन के साथ राजनयिक संबंधों के महत्व पर प्रकाश डाला

Read Next

ईश्वरन के नाबाद शतक ने इंडिया बी को ख़राब स्थिति में पहुंचने से बचाया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com