नॉर्वे के प्रधानमंत्री स्टोरे ने चीन के साथ राजनयिक संबंधों के महत्व पर प्रकाश डाला

बीजिंग । चीन की पेइचिंग-शांगहाई हाई-स्पीड ट्रेन में यात्रा करते समय, नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास स्टोरे ने चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) की रिपोर्टर को एक विशेष इंटरव्यू दिया। पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनकी चीन की पहली आधिकारिक यात्रा है।

बातचीत में, प्रधानमंत्री स्टोरे ने मतभेदों की परवाह किए बिना राष्ट्रों के बीच खुले संचार के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “हर देश को बातचीत करते रहना चाहिए, जुड़े रहना चाहिए और व्यापार आदान-प्रदान बनाए रखना चाहिए, चाहे हम हर बात पर सहमत हों या नहीं।”

उन्होंने नॉर्वे और चीन के बीच लंबे समय से चले आ रहे राजनयिक संबंधों के महत्व पर भी प्रकाश डाला, जो 5 अक्टूबर को अपनी 70वीं वर्षगांठ के करीब है। उन्होंने कहा, “हमें केवल अतीत पर ही विचार नहीं करना चाहिए, बल्कि भविष्य की ओर भी देखना चाहिए। मेरी यात्रा नॉर्वे-चीन संबंधों को अगले स्तर पर ले जाने के बारे में है।”

प्रधानमंत्री स्टोरे ने उल्लेख किया कि उनके साथ आने वाला व्यापार प्रतिनिधिमंडल अपेक्षाकृत छोटा था, लेकिन इसमें नॉर्वे की कुछ शीर्ष कंपनियां शामिल थीं। वह इसे नॉर्वे और चीन जैसे देशों के लिए व्यापक वैश्विक मुद्दों से निपटने के अवसर के रूप में देखते हैं। उन्होंने आगे कहा, “हम सभी महामारी से गुजरे हैं, आर्थिक उतार-चढ़ाव से निपटे हैं और अब यूरोप में हम यूक्रेन संघर्ष और मध्य पूर्व में अशांति का सामना कर रहे हैं। ये ऐसी चुनौतियां हैं जिनका हमें मिलकर समाधान करना होगा।”

प्रधानमंत्री ने नॉर्वे और चीन के बीच सांस्कृतिक और राजनीतिक मतभेदों को स्वीकार किया, लेकिन इसे एक ताकत बताया। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि अनुभव साझा करना बहुत अच्छा है, भले ही हम हमेशा एकमत न हों। मैं मुद्दों को सीधे संबोधित करने में विश्वास करता हूं, उनसे बचने में नहीं। मैं इस यात्रा के दौरान चीनी नेताओं से जुड़ने के अवसर के लिए वास्तव में आभारी हूं और मुझे लगता है कि यह एक बड़ी सफलता रही है।”

यह ध्यान देने योग्य है कि नॉर्वे पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना को मान्यता देने वाले पहले पश्चिमी देशों में से एक था। प्रधानमंत्री स्टोरे 9 सितंबर को अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर चीन की राजधानी पेइचिंग पहुंचे थे। उनके साथ बैठक के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पिछले 70 साल में दोनों देशों के बीच गहरी सम्मान और मित्रता पर टिप्पणी की, इसे पारस्परिक प्रशंसा और सीखने पर आधारित संबंध कहा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

कीव पर रूस का भीषण हमला, 68 मिसाइलें और 351 ड्रोन दागे, कई लोगों की मौत : जेलेंस्की

नई द‍िल्‍ली । रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक बार फिर कीव भीषण हमले की चपेट में आ गया। राजधानी कीव पर मिसाइलों और सैकड़ों ड्रोन से बड़ा हमला किया गया।...

खामेनेई की तदफीन: ईरान ने किए विशेष इंतजाम, 9 जुलाई को होंगे सुपुर्द-ए-खाक

तेहरान । ईरान के दिवगंत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने का समारोह तेहरान के ग्रैंड इमाम खुमैनी मुसल्ला में शनिवार को शुरू हो गया। अपने लीडर...

ईरान: खामेनेई के तदफीन की तैयारियां पूरी, पेजेश्कियन ने जनता से कहा- ‘मतभेद भूल हों जनाजे में शामिल’

तेहरान । ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई के तदफीन यानी अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 4 जुलाई से 9 जुलाई के बीच रस्म अदायगी होगी।...

एमओयू की शर्तें पूरी न होने तक अमेरिका के साथ अंतिम समझौता नहीं करेगा ईरान: स्पीकर कालीबाफ

तेहरान । ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर कालीबाफ ने अमेरिका के साथ हुए शांति समझौते पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक दोनों पक्षों के...

राष्ट्रीय हितों से किसी भी परिस्थिति में समझौता नहीं करेगा ईरान: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

तेहरान । राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने एक बार फिर कहा है कि ईरान अपने लोगों के अधिकारों और राष्ट्रीय हितों से किसी भी परिस्थिति में "पीछे नहीं हटेगा।" उन्होंने स्पष्ट...

ईरान के राष्ट्रपति का दावा, ‘कतर में फंसे 6 अरब डॉलर मिलेंगे जल्द’

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने सोमवार को बड़ा ऐलान किया। दावा किया कि कतर में फंसी ईरान की 12 अरब डॉलर की राशि में से 6 अरब...

दक्षिण कोरिया ने वायु रक्षा क्षेत्र में चीनी और रूसी सैन्य विमानों की घुसपैठ पर जताया कड़ा विरोध

सोल । दक्षिण कोरिया ने उसके वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (केएडीआईजेड) में चीनी और रूसी सैन्य विमानों के अनधिकृत प्रवेश पर रविवार को चीन और रूस के समक्ष कड़ा विरोध...

नेतन्याहू का बड़ा बयान, दक्षिणी लेबनान में आईडीएफ को कार्रवाई की पूरी छूट

यरूशलेम । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को कहा कि दक्षिणी लेबनान में तैनात इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) के सैनिकों को अपने खिलाफ या उत्तरी इजरायल के निवासियों...

रूस के भीषण हमलों से दहला यूक्रेन, कीव की ऐतिहासिक कैथेड्रल चर्च में आग, 11 लोगों की मौत

नई दिल्‍ली । रूस ने रविवार की रात 70 मिसाइलों और 611 ड्रोन की मदद से यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले क‍िए। इन हमलों में 60 से अधिक मिसाइलें तो राजधानी...

ट्रंप ने कहा ‘ईरान संग समझौता ओबामा के जेसीपीओए से बेहतर’, आखिर क्या थी वो डील?

नई दिल्ली । अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में हुए जेसीपीओए समझौते से बेहतर डील करने का ऐलान किया। 2015 में ईरान...

बाहरी जोखिमों में कमी आने से भारत वैश्विक झटकों का सामना करने के लिए बेहतर स्थिति में है: सीईए नागेश्वरन

नई दिल्ली । भारत का बाहरी क्षेत्र (एक्सटर्नल सेक्टर) पहले की तुलना में काफी अधिक मजबूत हो गया है और देश की व्यापक आर्थिक (मैक्रोइकोनॉमिक) बुनियाद अब वैश्विक झटकों का...

ट्रंप का दावा: ईरान ने परमाणु समझौते के ढांचे को दी मंजूरी, अमेर‍िका ने रद्द किए हमले

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ईरान पर होने वाले अमेरिकी हमलों को रद्द कर दिया है। उनका कहना है कि तेहरान के साथ बातचीत...

admin

Read Previous

नीरज चोपड़ा 1 सेमी से शीर्ष स्थान से चूके, दूसरे स्थान पर रहे

Read Next

15 सितंबर : हॉकी, स्क्वैश और पैरा टेबल टेनिस में खेल के तीन चैंपियन, जिनका इस दिन हुआ जन्म

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com