भारतीय टीम के बल्लेबाज ऋषभ पंत कोरोना पॉजिटिव

लंदन: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। भारतीय टीम जून के शुरूआत में इंग्लैंड आई थी और उसने न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला था। इसके बाद टीम तीन सप्ताह के ब्रेक पर थी।

कोच रवि शास्त्री सहित कुछ खिलाड़ी ब्रेक के दौरान लंदन में विंबलडन और यूरो 2020 के मैच देखने गए थे। कई लोग अपने रिश्तेदारों के साथ रहे थे।

पंत गत 29 जून को इंग्लैंड और जर्मनी के बीच यूरो 2020 का प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबला देखने गए और उन्होंने दर्शकों के बीच में बैठकर अपने कुछ दोस्तों के साथ फोटो भी ट्वीट की थी।

पंत ने वेंब्ले स्टेडियम की तस्वीर पोस्ट कर लिखा था, “इंग्लैंड और जर्मनी का मैच देखना अच्छा अनुभव।”

पंत के अलावा हनुमा विहारी और जसप्रीत बुमराह भी यूरो 2020 का मुकाबला देखने के लिए वेंब्ले स्टेडियम गए थे। शास्त्री के अलावा टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन विंबलडन का मुकाबला देखने गए थे।

हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस संबंध में कुछ नहीं कहा है। रिपोर्ट के मुताबिक पंत एक सप्ताह पहले पॉजिटिव पाए गए और उनका 18 जुलाई को फिर टेस्ट किया जाएगा।

पंत गुरुवार से डरहम में होने वाले कैंप का हिस्सा नहीं होंगे।

भारतीय टीम में कोरोना के मामले सामने आने से टीम के अभ्यास मैच कराने पर संकट के बादल छाएंगे। भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ चार अगस्त से शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले अभ्यास मैच कराने की अपील की थी जिस पर इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) विचार कर रहा है।

हालांकि, अब देखना दिलचस्प होगा कि ईसीबी भारतीय टीम के लिए किसी काउंटी टीम के खिलाफ अभ्यास मैच आयोजित कराता है या नहीं।

हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले इंग्लैंड टीम में कोरोना के मामले सामने आए थे जिसके बाद ईसीबी को दूसरी टीम घोषित करनी पड़ी थी।

ब्रिटिश सरकार ने धीरे-धीरे देश में खेल आयोजन स्थलों को खोलना शुरू किया है। इंग्लैंड और इटली के बीच हुए यूरो 2020 के फाइनल मुकाबले को देखने के लिए 60000 लोग पहुंचे थे।

–आईएएनएस

भारत-ए बनाम श्रीलंका-ए: अंतिम पलों में गजब का रोमांच, ‘सुपर ओवर’ में भारतीय टीम की हार

दांबुला । श्रीलंका-ए ने सोमवार को भारत-ए के खिलाफ वनडे फॉर्मेट की त्रिकोणीय सीरीज का चौथा मुकाबला अपने नाम किया। स्कोर टाई होने के बाद मेजबान टीम ने 'सुपर ओवर'...

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

एशियन गेम्स: मनु भाकर भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम में मुख्य खिलाड़ी

नई दिल्ली । नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 30 सदस्यीय शूटिंग टीम घोषणा की है। ये खेल जापान के आइची-नागोया...

महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी: नासिर हुसैन

नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच टी20 विश्व कप का...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

इंदौर । महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं

नई दिल्ली । पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट शनिवार को सेलेक्शन ट्रायल्स के दौरान 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के खिलाफ 4-6 से हार गईं।...

आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली । 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, फाइनल में जगह बनाना दोनों टीमों का लक्ष्य

धर्मशाला । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है।...

खेल में विकास के बावजूद देश में हर एथलीट को मिलने वाले सम्मान में अंतर: हरमिलन बैंस

चंडीगढ़ । एथलीट हरमिलन बैंस का मानना ​​है कि भारतीय खेलों में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि देश में बढ़ते सपोर्ट के बावजूद,...

रिटायरमेंट के बाद इस विदेशी लीग में नजर आएंगे विजय शंकर

कोलंबो । आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के महज तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन की...

आईपीएल 2026: एमआई ने टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, अहम मैच में आरआर की नजर बड़े स्कोर पर

मुंबई । आईपीएल 2026 के बेहद रोचक मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीमें आमने-सामने हैं। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने...

विराट कोहली पर नहीं था असफलता का बोझ: देवदत्त पड्डिकल

रायपुर । आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद...

editors

Read Previous

बिहार में महागठबंधन तोड़ने के नतीजे कांग्रेस के लिए अच्छे नहीं

Read Next

पिछले एक दशक में 20 लाख से ज्यादा लोगों की डूबने से मौत : डब्ल्यूएचओ

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com