बिहार में महागठबंधन तोड़ने के नतीजे कांग्रेस के लिए अच्छे नहीं

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)| उपचुनाव के नतीजों के शुरूआती संकेत कांग्रेस के लिए जहां हिमाचल-प्रदेश और कर्नाटक से अच्छे संकेत हैं, वहीं बिहार कांग्रेस के लिए अच्छे साबित नहीं हुए। बिहार की जिस कुशेश्वरस्थान और तारापुर विधानसभा सीट को कांग्रेस ‘अपनी सीट’ बताती रही है वहां चौथे राउंड के बाद उसके उम्मीदवार चौथे नम्बर पर रहे।

गौरतलब है कि मंगलवार को जिन दो सीटों पर बिहार विधानसभा उपचुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं। कुशेश्वरस्थान और तारापुर इन्हीं दो सीटों के उपचुनाव को लेकर कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) का राज्य में गठबंधन टूट गया। बिहार में पिछला विधानसभा चुनाव आरजेडी और कांग्रेस ने गठबंधन में लड़ा था लेकिन इस बार उपचुनाव में ये गठबंधन टूट गया।

पहले आरजेडी ने उपचुनाव की दोनों सीटों-कुशेश्वरस्थान और तारापुर पर उम्मीदवार उतार दिए, जिसके बाद कांग्रेस ने भी आरजेडी के खिलाफ अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतार दिए। उपचुनाव में बिहार की कुशेश्वरस्थान सीट से कांग्रेस ने अतिरेक कुमार और तारापुर विधानसभा सीट से राजेश कुमार उम्मीदवार बनाया है। जिसके साथ ही ये तय हो गया था कि बिहार में महागठबंधन अब एकजुट होकर नहीं बल्कि आपस में ही मुकाबला करेंगे।

अब मंगलवार को आये नतीजों की बात करें तो चौथे राउंड की गिनती में आरजेडी 2250 मतों से आगे रहे। राजक के अरुण कुमार को 12624 मत मिले हैं, दूसरे स्थान पर 10374 मतों के साथ जनता दल यूनाइटेड के राजीव कुमार। तारापुर में कांटे की लड़ाई जारी है। वहीं बिहार की जिस कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट को कांग्रेस ‘अपनी सीट’ बताती रही है वहां चौथे राउंड के बाद उसके उम्मीदवार चौथे नम्बर पर हैं। चौथे राउंड तीसरे नम्बर पर चिराग पासवान की पार्टी रही। जेडीयू दूसरे और आरजेडी पहले नम्बर पर रही। साफ है कि इन्हीं दो सीटों को लेकर आरजेडी-कांग्रेस का गठबंधन टूटा था।

तमाम राजनीतिक पार्टियों ने बिहार उपचुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। मानो इन दो सीटों से सरकार बननी और बिगड़नी है। सियासी जानकारों की नजरों में इस चुनाव में कुछ ऐसे समीकरण हैं जो आने वाले समय में बिहार की राजनीति को प्रभावित कर सकते हैं। विशेष कर आरजेडी के तेजस्वी यादव और कांग्रेस पार्टी के लिए भी चुनाव परिणाम काफी असर डालने वाला होगा। वहीं, भाजपा और चिराग पासवान की पार्टी के लिए भी चुनाव परिणामों का काफी असर पड़ेगा। इन सबके बीच इस उपचुनाव के परिणाम बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए सबसे अधिक अहम माने जा रहे हैं।

दरअसल जेडीयू के लिए दोनों सीट बेहद प्रतिष्ठा वाली सीट बन गई है। क्योंकि, पार्टी को पता है कि बहुमत का फासला बेहद कम है। अगर जदयू को हार मिलती है तो उसका आने वाले समय में सरकार पर भी इसका असर पड़ सकता है।

वहीं दूसरी ओर उपचुनाव के नतीजों में उपचुनाव नतीजों में कांग्रेस के लिए हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक से अच्छे संकेत हैं। हिमाचल में मंडी लोकसभा सीट और दो विधानसभा सीटों पर कांग्रेस आगे है, एक विधानसभा सीट पर निर्दलीय आगे है जो बीजेपी का बागी है। कर्नाटक में मुख्यमंत्री के इलाके की विधानसभा सीट पर कांग्रेस आगे है।

–आईएएनएस

रूस के भीषण हमलों से दहला यूक्रेन, कीव की ऐतिहासिक कैथेड्रल चर्च में आग, 11 लोगों की मौत

नई दिल्‍ली । रूस ने रविवार की रात 70 मिसाइलों और 611 ड्रोन की मदद से यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले क‍िए। इन हमलों में 60 से अधिक मिसाइलें तो राजधानी...

ट्रंप ने कहा ‘ईरान संग समझौता ओबामा के जेसीपीओए से बेहतर’, आखिर क्या थी वो डील?

नई दिल्ली । अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में हुए जेसीपीओए समझौते से बेहतर डील करने का ऐलान किया। 2015 में ईरान...

बाहरी जोखिमों में कमी आने से भारत वैश्विक झटकों का सामना करने के लिए बेहतर स्थिति में है: सीईए नागेश्वरन

नई दिल्ली । भारत का बाहरी क्षेत्र (एक्सटर्नल सेक्टर) पहले की तुलना में काफी अधिक मजबूत हो गया है और देश की व्यापक आर्थिक (मैक्रोइकोनॉमिक) बुनियाद अब वैश्विक झटकों का...

ट्रंप का दावा: ईरान ने परमाणु समझौते के ढांचे को दी मंजूरी, अमेर‍िका ने रद्द किए हमले

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ईरान पर होने वाले अमेरिकी हमलों को रद्द कर दिया है। उनका कहना है कि तेहरान के साथ बातचीत...

यमन के अदन में मिलिट्री कैंप में जबरदस्त धमाका, 12 सैनिकों की मौत और कई घायल

सना । यमन के दक्षिणी बंदरगाह शहर अदन में गुरुवार सुबह सरकार समर्थित सेना के मिलिट्री कैंप में जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके में 12 सैनिक मारे गए और कई...

अमेरिका-ईरान संघर्ष पर रूस फिक्रमंद, दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील

मास्को । रूस ने अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव पर गहरी चिंता जताई है और दोनों पक्षों से तत्काल संयम बरतने की अपील की है। यह तनाव...

पश्चिम एशिया के तेजी से बदलते हालात पर पीएम मोदी ने कुवैत के अमीर से की बात

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जाबेर अल-सबा से टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों ने पश्चिम एशिया में तेजी से बदल...

हवाई अड्डे पर हुए हमले में एक शख्स की मौत, ईरान ने किया अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन: कुवैत

कुवैत । कुवैत हवाईअड्डे के टर्मिनल वन पर हुए ड्रोन हमले में एक शख्स की मौत हो गई है। विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।...

रूस ने रातभर यूक्रेन में मचाई तबाही, कई शहरों में ड्रोन और म‍िसाइल से क‍िया हमला

नई द‍िल्‍ली । रूस ने एक बार भी यूक्रेन के कई शहरों को न‍िशाना बनाते हुए जबरदस्‍त तबाही मचाई। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इसे एक बहुत बड़ा हमला...

इजरायल का दक्षिण लेबनान के 3 इलाकों को खाली करने का आदेश, हमले में तीन की मौत

तेल अवीव/बेरूत । इजरायल ने दक्षिणी लेबनान के नबातियेह जिले के मायफदौन, चौकीन और जेबदीन कस्बों व गांवों के लोगों को इलाका खाली करने का आदेश दिया है। इस बीच...

इजरायल का दावा, ‘गाजा हमले में हमास के सैन्य प्रमुख मोहम्मद ओदेह ढेर’

यरुशलम । इजरायल ने एक हवाई हमले में हमास के सैन्य कमांडर मोहम्मद ओदेह को मार गिराने का दावा किया है। इजरायली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने इस कार्रवाई को...

ईरान ने अमेरिका पर लगाया सीजफायर नियमों के उल्लंघन का आरोप

नई दिल्ली । ईरान ने अमेरिका पर सीजफायर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है। एक बयान जारी कर इसे दुर्भावना से प्रेरित और वादाखिलाफी करार दिया है। इस बयान...

editors

Read Previous

मानसिक स्वास्थ्य पर सिद्धार्थ माल्या का संस्मरण 21 अक्टूबर को जारी होगा

Read Next

भारतीय टीम के बल्लेबाज ऋषभ पंत कोरोना पॉजिटिव

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com