धोनी की नियुक्ति अच्छी खबर, उम्मीद करता हूं शास्त्री से टकराव नहीं होगा : गावस्कर

नई दिल्ली, 9 सितम्बर (आईएएनएस)| भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने पूर्व खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के इस साल होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया के मेंटर बनाए जाने पर खुशी जाहिर की है। हालांकि, उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है धोनी का रणनीति और टीम चयन को लेकर टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री के साथ टकराव नहीं होगा। भारत ने टी20 विश्व कप के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है। इस दौरान उन्होंने इस टूर्नामेंट के लिए धोनी को मेंटर बनाने की भी घोषणा की।

गावस्कर ने आजतक से कहा, “धोनी के नेतृत्व में भारत ने 2011 विश्व कप जीता और चार साल पहले उन्होंने 2007 में टी20 विश्व कप जीता था। उनकी नियुक्ति होना भारत के लिए फायदेमंद होगा।”

उन्होंने कहा, “एक समय था जब तत्कालीन कोच जॉन राइट थोड़े नर्वस रहते थे। उन्हें लगता था कि मैं उनकी जगह लूंगा। लेकिन शास्त्री को पता है कि धोनी को कोचिंग में कम रूचि है। अगर साझेदारी अच्छी रही तो भारत को इससे फायदा होगा।”

गावस्कर ने कहा, “अगर रणनीति और टीम चयन को लेकर कुछ भिन्नता रही तो इसका असर टीम पर पड़ सकता है। लेकिन धोनी की नियुक्ति होना टीम इंडिया के लिए बड़ा बूस्ट है। उनके पास काफी अनुभव है और वह सब जानते हैं। जब धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सक्रिय थे तो उनसे बड़ा कोई खिलाड़ी नहीं था।”

पूर्व कप्तान ने कहा, “धोनी की नियुक्ति अच्छी खबर है लेकिन मैं बस प्रार्थना कर रहा हूं कि कोई टकराव नहीं हो।”

गावस्कर ने कहा कि उन्हें शक है कि सीनियर स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को अंतिम एकादश में जगह दी जाएगी जिन्होंने जुलाई 2017 से टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है।

–आईएएनएस

आईपीएल 2026: शतक चूके कप्तान रियान पराग, आरआर ने डीसी को दिया 226 रन का टारगेट

जयपुर । कप्तान रियान पराग की शानदार पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 43वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को जीत के...

तेजी से रिकवरी कर रहे रोहित, सीएसके के खिलाफ खेलने का फैसला मैच के दिन होगा: जयवर्धने

चेन्नई । मुंबई इंडियंस (एमआई) के हेड कोच महेला जयवर्धने ने बताया है कि ओपनर रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग की चोट से धीरे-धीरे उबर रहे हैं। फ्रेंचाइजी की मेडिकल टीम शनिवार...

दिग्गज गोल्फर विजय कुमार का निधन, पीजीटीआई ने जताया शोक

नई दिल्ली । भारतीय गोल्फ के दिग्गज और पूर्व इंडियन ओपन चैंपियन विजय कुमार का 57 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की पुष्टि प्रोफेशनल गोल्फ टूर...

श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष और कार्यकारी समिति के सदस्यों ने इस्तीफा दिया

कोलंबो । श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने बोर्ड की एग्जीक्यूटिव कमेटी (कार्यकारी समिति) के सदस्यों के साथ तुरंत प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा...

आईपीएल 2026: आरआर ने एमआई की बराबरी की, आरसीबी और एसआरएच को पीछे छोड़ा

नई दिल्ली । राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने आईपीएल 2026 में अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए मंगलवार की शाम मोहाली के न्यू पीसीए स्टेडियम में हुए मुकाबले में पंजाब किंग्स...

आईपीएल 2026: आरआर के खिलाफ एसआरएच ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, पैट कमिंस की वापसी

जयपुर । आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के साथ हो रही है। सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में एसआरएच के कप्तान पैट...

‘बुमराह के अलावा बाकी खिलाड़ियों को भी लेनी होगी जिम्मेदारी’, एमआई की खराब फॉर्म पर बोले हरभजन

मुंबई । आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (एमआई) का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। गुरुवार को वानखेड़े के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में एमआई...

सचिन तेंदुलकर बर्थडे: ‘क्रिकेट के भगवान’ ने फैंस के साथ मनाया जन्मदिन

मुंबई । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। सचिन को उनके जन्मदिन पर न सिर्फ क्रिकेट बल्कि समाज के...

आईपीएल 2026: लगातार खराब प्रदर्शन कर रहे 6 कप्तान, बढ़ा दी है अपनी टीमों की मुश्किल

नई दिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन (आईपीएल 2026) अपने आधे पड़ाव के करीब आ गया है। अब तक जिन टीमों का प्रदर्शन अच्छा रहा है, उसमें उनके...

करणी सिंह : भारत के पहले वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता, 5 ओलंपिक में किया देश का प्रतिनिधित्व

नई दिल्ली । कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं, जो अपने प्रदर्शन से खेल को मशहूर बना देते हैं। भारत की धरती पर एक ऐसे ही खिलाड़ी ने साल 1924 में...

आईपीएल 2026: ग्रीन की दमदार पारी, जीटी के खिलाफ 180 रन बनाकर सिमटी केकेआर की पूरी टीम

अहमदाबाद । आईपीएल 2026 का 25वां मुकाबला शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है। नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी...

लियोनेल मेसी कानूनी विवाद में फंसे, दिग्गज फुटबॉलर ने पूरी नहीं की 7 मिलियन डॉलर की शर्त

नई दिल्ली । अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी कानूनी विवाद में फंस गए हैं। मियामी की इवेंट कंपनी वीआईडी म्यूजिक ग्रुप ने मेसी और अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन के खिलाफ...

editors

Read Previous

गेल एक महान खिलाड़ी हैं, मगर टी20 विश्व कप में प्रशंसकों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे’

Read Next

ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर का जो बर्न्‍स ने किया समर्थन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com