29 वर्षीय ग्रैंडमास्टर डैनियल नारोदित्स्की का निधन, प्रज्ञानंद ने जताया शोक

नई दिल्ली । अमेरिकी ग्रैंडमास्टर डैनियल नारोदित्स्की ने महज 29 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानंद ने नारोदित्स्की के निधन पर दुख जताया है।

आर. प्रज्ञानंद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर डैनियल नारोदित्स्की के निधन पर दुख जताते हुए लिखा, “मुझे दान्या के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। जब भी मैं चेसडॉटकॉम पर लॉग इन करता, मुझे उनका चैलेंज दिखाई देता था। यह विश्वास करना मुश्किल है कि मैं इसे अब और नहीं देख पाऊंगा। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।”

नारोदित्स्की इस सप्ताह की शुरुआत में कैलिफोर्निया स्थित अपने सैन जोस स्थित आवास पर मृत पाए गए थे। उनके परिवार ने इसकी जानकारी दी है।

मार्का की एक रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने अभी तक मौत का आधिकारिक कारण नहीं बताया है, लेकिन शुरुआती रिपोर्ट्स में मौत की परिस्थितियों को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

नारोदित्स्की ने साल 2007 में फिडे मास्टर का खिताब हासिल किया था। उन्होंने विश्व युवा शतरंज चैंपियनशिप के अंडर-12 वर्ग में जीत हासिल की थी।

​​इसके बाद साल 2010 के यूएस ओपन में संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। वह साल 2011 में अंतरराष्ट्रीय मास्टर बने। उन्होंने साल 2013 में यूएस जूनियर चैंपियनशिप जीती। उसी वर्ष नारोदित्स्की ने ग्रैंडमास्टर का खिताब हासिल किया था। नारोदित्स्की की मई 2017 में सर्वोच्च फिडे क्लासिकल रेटिंग 2647 थी।

नारोदित्स्की शतरंज पर कई किताबें लिख चुके हैं, जिनमें से पहली “मास्टरिंग पोजिशनल चेस” थी। इस किताब को नारोदित्स्की ने 10 वर्ष की उम्र में लिखना शुरू किया था। जब वह महज 14 साल के थे, तो बुक को पब्लिश किया गया।

नारोदित्स्की अक्सर प्रमुख शतरंज आयोजनों, खासकर चेसडॉटकॉम पर बतौर कमेंटेटर नजर आते थे। नारोदित्स्की ने ट्विच और यूट्यूब चैनल भी चलाए। उनके यूट्यूब चैनल पर करीब 5 लाख सब्सक्राइबर हैं, जबकि उनकी ट्विच स्ट्रीम ने 340,000 फॉलोअर्स बटोरे।

–आईएएनएस

भारत-ए बनाम श्रीलंका-ए: अंतिम पलों में गजब का रोमांच, ‘सुपर ओवर’ में भारतीय टीम की हार

दांबुला । श्रीलंका-ए ने सोमवार को भारत-ए के खिलाफ वनडे फॉर्मेट की त्रिकोणीय सीरीज का चौथा मुकाबला अपने नाम किया। स्कोर टाई होने के बाद मेजबान टीम ने 'सुपर ओवर'...

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

एशियन गेम्स: मनु भाकर भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम में मुख्य खिलाड़ी

नई दिल्ली । नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 30 सदस्यीय शूटिंग टीम घोषणा की है। ये खेल जापान के आइची-नागोया...

महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी: नासिर हुसैन

नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच टी20 विश्व कप का...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

इंदौर । महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं

नई दिल्ली । पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट शनिवार को सेलेक्शन ट्रायल्स के दौरान 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के खिलाफ 4-6 से हार गईं।...

आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली । 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, फाइनल में जगह बनाना दोनों टीमों का लक्ष्य

धर्मशाला । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है।...

खेल में विकास के बावजूद देश में हर एथलीट को मिलने वाले सम्मान में अंतर: हरमिलन बैंस

चंडीगढ़ । एथलीट हरमिलन बैंस का मानना ​​है कि भारतीय खेलों में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि देश में बढ़ते सपोर्ट के बावजूद,...

रिटायरमेंट के बाद इस विदेशी लीग में नजर आएंगे विजय शंकर

कोलंबो । आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के महज तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन की...

आईपीएल 2026: एमआई ने टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, अहम मैच में आरआर की नजर बड़े स्कोर पर

मुंबई । आईपीएल 2026 के बेहद रोचक मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीमें आमने-सामने हैं। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने...

विराट कोहली पर नहीं था असफलता का बोझ: देवदत्त पड्डिकल

रायपुर । आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद...

admin

Read Previous

ओटीटी पर दर्शकों को डराने के लिए ‘वश लेवल 2’ तैयार, नेटफ्लिक्स पर 22 अक्टूबर को होगी रिलीज

Read Next

बांग्लादेश: जमात की चेतावनी, ‘अगर यूनुस सरकार किसी राजनीतिक दल का पक्ष लेगी तो होगा विरोध प्रदर्शन’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com